ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बालू मामले में EOU ने IPS के 4 ठिकानों पर की छापेमारी

UB India News by UB India News
September 18, 2021
in अपराध, खास खबर, पटना
0
बालू मामले में EOU ने IPS के 4 ठिकानों पर की छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOU) की टीम ने गुरुवार सुबह एक IPS के 4 ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। पटना में घर और फ्लैट के साथ-साथ झारखंड के जसीडीह में पुश्तैनी मकान और वहां के एक होटल में कार्रवाई जारी है। IPS का नाम राकेश कुमार दुबे है। ये भोजपुर के SP रह चुके हैं। छापेमारी की पुष्टि EOU के ADG नैयर हसनैन खान ने की है।

पटना के बोरिंग रोड में एसके पुरी थाना के तहत गांधी पार्क इलाके में हाउस नम्बर 119 ही IPS राकेश कुमार दुबे का घर है। EOU की एक टीम इस घर को सर्च कर रही है, जबकि दूसरी टीम पटना में ही जलालपुर सिटी के अभियंता नगर स्थित सुदामा पैलेस अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 204 को खंगाल रही है। वहीं, तीसरी और चौथी टीम झारखंड के जसीडीह में होटल सचिन रेजिडेंसी और सिमरिया गांव स्थित पुश्तैनी घर को खंगाल रही है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

आय से अधिक संपत्ति का दर्ज हुआ है केस
ADG के अनुसार, IPS राकेश दुबे के खिलाफ EOU ने आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया है। बुधवार को DA case no. 17/21 दर्ज किया गया। कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए सभी चार ठिकानों को सर्च करने के लिए कोर्ट से आदेश हासिल किया गया, जिसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।

बालू के अवैध खनन मामले में राकेश दुबे समेत बिहार पुलिस के 2 IPS अधिकारियों पर माफिया के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगा था। आरोप को आधार बनाते हुए राज्य सरकार ने दो महीने पहले 14 जुलाई को दोनों ही IPS अधिकारियों को SP के पद से सस्पेंड कर दिया था। उस वक्त राकेश कुमार दुबे भोजपुर और IPS सुधीर कुमार पोरिका, औरंगाबाद के SP थे। अब माना जा रहा है कि EOU का अगला टारगेट सुधीर कुमार पोरिका का घर और ठिकाना होगा। जल्द ही वहां भी छापेमारी होगी। उनके ठिकानों को खंगाला जाएगा।

गौरतलब हो कि राकेश कुमार दुबे को बिहार पुलिस सेवा से आईपीएस में प्रमोशन होने के बाद पहली बार भोजपुर जिले का एसपी बनाया गया था. लेकिन इसके बाद उनको बालू माफियाओं से सांठगांठ के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था. और उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया.

भोजपुर के तत्कालीन एसपी राकेश दुबे को बालू के अवैध धंधे से जुड़े होने के आरोप में निलंबित किया गया था. आर्थिक अपराध इकाई से मिली जानकारी के अनुसार केस नंबर 17/21 अंडर सेक्शन 13(2)आर डब्ल्यू 13(1)(बी) पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

भोजपुर के डीटीओ रहे एक अधिकारी के भी कई ठिकानों पर छापेमारी हुई थी. इसके पहले आरा और पालीगंज के निलंबित एसडीपीओ, रोहतास, डेहरी के एसडीओ और एक मोटरयान निरीक्षक के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी. मालूम हो कि बालू के अवैध खनन मामले में जुलाई में 41 पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किया गया था. इनमें राकेश दुबे पहले आइपीएस अधिकारी हैं, जिनके ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी हो रही है.

इनके साथ-साथ औरंगाबाद के एसपी सुधीर कुमार पोरिका पर भी कार्रवाई की गई थी. इनपर भी बालू माफिया से साठगांठ कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.औरंगाबाद के एसपी रहे सुधीर कुमार पोरिक भी इसी मामले में निलंबित किए जा चुके हैं. अभी उनकी संपत्ति की जांच चल रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बिहार के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल

बिहार के विकास को गति देने के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल

क्वाड समिट से पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी

क्वाड समिट से पहले अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे PM मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend