ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दशहरा से दीपावली तक रहेगी राम नाम की धूम, PM मोदी भी जा सकते हैं अयोध्या

UB India News by UB India News
September 12, 2021
in अध्यात्म, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
दशहरा से दीपावली तक रहेगी राम नाम की धूम, PM मोदी भी जा सकते हैं अयोध्या
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस साल भी अयोध्या में भव्य दीवाली का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान घाटों को साढ़े सात लाख दियों से जगमगाया जाएगा. दशहरा से लेकर दीवाली तक अयोध्या में रामनाम की धूम रहेगी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भी इस बार के अयोध्या दीपोत्सव में बतौर खास मेहमान शामिल हो सकते हैं. होने के संकेत मिल रहे हैं. इस बार अयोध्या में घाट पर सात लाख इक्वयान हजार दीपों की सजावट के निर्देश दिए गए हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में तो साढ़े सात लाख दीपकों के प्रज्जवलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा.

पूरी अयोध्या में दस लाख दीए जगमाएंगे
इस बार अयोध्या में भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है. पर्यटन व संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने बताया कि साढ़े सात लाख दीपक तो अयोध्या के घाटों पर जलेंगे ही साथ ही अयोध्या के मंदिरों, आश्रमों आदि पर करीब 10 लाख दीपक जलाए जाएंगे. गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में तो साढ़े सात लाख दीपकों के प्रज्जवलित करने का नया कीर्तिमान बनेगा. पिछली बार 6.5 लाख दीपक जले थे.

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

कई भव्य आयोजन होंगे
अयोध्या में आयोजन की शुरुआत 30-31 अक्तूबर से हो सकती है. जानकारी के मुताबिक सबसे पहले हस्तशिल्प प्रदर्शनी यानि शिल्पोत्सव आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन 6 दिन तक चलेगा. इसके साथ ही पहली नवम्बर को रामायण कान्कलेव का समापन समारोह होगा. इस समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे. दीपोत्सव का मुख्य आयोजन राम की पैड़ी के पुरी घाट पर होगा. बाकी के कार्यक्रम रामकथा पार्क में होंगे. राम की पैड़ी की सजावट, वाल पेण्टिंग के लिए चेन्नई की एक कम्पनी को काम दिया गया है.

पीएम मोदी कर सकते हैं कई योजनाओं का लोकार्पण
इस बार अयोध्या में होने वाले आयोजन में खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल हो सकते हैं. इस अवसर पर रामायण सर्किट की पूरी हो चुकी 133 करोड़ रुपये की करीब डेढ़ दर्जन योजनाओं का लोकार्पण और विजन डाक्यूमेंट की कुछ नई योजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी से करवाया जा सकता है.

फिल्मी सितारे करेंगे रामलीला
अयोध्या में इस बार फिल्मी सितारों का रामलीला का भी आयोजन किया जाएगा. 6 अक्तूबर से 15 अक्तूबर के बीच प्रतिदिन शाम सात बजे से रात दस बजे के बीच अयोध्या में फिल्मी सितारों के अभिनय से सजी रामलीला मंचन होगा. इस रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा. रामलीला में सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी, रवि किशन, बिन्दु दारा सिंह, शहबाज खान, असरानी, रजा मुरादाबाद, शक्ति कपूर, शीबा खान, अमिता नांगिया, कैप्टन राज माथुर आदि अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

पीएम मोदी आज आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के दौरे पर , 18 हजार करोड़ का देंगे सौगात ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
तेजस्वी और पारस के बाद सुशील मोदी ने की रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग

तेजस्वी और पारस के बाद सुशील मोदी ने की रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग

मोदी सरकार के पास हर Virus का टीका:राधामोहन सिंह

मोदी सरकार के पास हर Virus का टीका:राधामोहन सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend