• होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
  • होम
  • समाचार
    • खास खबर
    • TAZA KHABAR
    • Lokshbha2024
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

महिलाओं को रुपये बांटकर नए विवाद में फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग पहुंचा जेडीयू, आरजेडी ने दी ये सलाह

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in खास खबर, जदयू, पटना, बिहार, राजद
0
महिलाओं को रुपये बांटकर नए विवाद में फंसे तेजस्वी यादव, चुनाव आयोग पहुंचा जेडीयू, आरजेडी ने दी ये सलाह
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा गोपालगंज में महिलाओं के बीच रुपये बांटने के वायरल वीडियो पर सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर जदयू नेता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर शिकायत की है। इसके जवाब में राजद नेता चितरंजन गगन ने कहा है कि जदयू नेताओं को पंचायत चुनाव में लागू आचार संहिता का अध्ययन करना चाहिए।

भाजपा ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन माना है। वहीं, आयोग ने कहा है कि शिकायत मिलने पर संज्ञान लिया जाएगा। नीरज कुमार ने कहा है कि गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड के बांसघाट मसुरिया पंचायत के गरौली में महिलाओं के बीच तेजस्वी यादव रुपये बांट रहे हैं।

RELATED POSTS

सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर आरजेडी ने किया पलटवार……….

सत्ता के लिए सिद्धांत कुर्बान!

उन्होंने लिखा है कि बैकुंठपुर के विधायक प्रेम शंकर के पैतृक गांव में तेजस्वी यादव महिलाओं से मिले और आशीर्वाद प्राप्त किया, शीर्षक से राजद के फेसबुक पर भी संबंधित वीडियो डाला गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेजस्वी यादव अपने हाथों से रुपये बांट रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता के प्रावधान के विपरित आचरण है।

उन्होंने आयोग के आयुक्त को लिखे पत्र में आग्रह किया है कि पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू है और ऐसे में रुपये बांटने के आचरण को संज्ञान में लेकर कार्रवाई सुनिश्चत करें।

जदयू नेता को आचार संहिता का अध्ययन करना चाहिए: गगन
राजद के वरीय प्रवक्ता चितरंजन गगन ने जवाब में कहा है कि जदयू नेताओं को पंचायत चुनाव में लागू आचार संहिता का अध्ययन करना चाहिए। उन्हें मालूम होना चाहिए कि पंचायत चुनाव में आदर्श आचार संहिता फेजवाइज लागू की गई है। जहां की घटना की चर्चा जदयू नेता कर रहे हैं वहां दिसंबर में चुनाव है।

गगन ने कहा है कि पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। साथ ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पंचायत चुनाव लड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में जरूरतमंदों की मदद सरकार नहीं कर रही है तो उनको नेता प्रतिपक्ष मदद कर रहे हैं। ऐसा करना अगर गलत है तो सरकार जदयू की ही है, नेता प्रतिपक्ष को गिरफ्तार कर ले।

रुपया बांटना गरीबों का अपमान व आचार संहिता का उल्लंघन: मोदी
पूर्व उप मुख्यमंत्री व भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा पैसा बांटे जाने को आचार संहिता का उल्लंघन माना है। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि तेजस्वी यादव ने नकद रुपये बांट कर गरीबों की मदद नहीं की, बल्कि उनका अपमान किया। नेता प्रतिपक्ष का यह आचरण आचार संहिता का उल्लंघन है। मोदी ने कहा कि लालू परिवार के किसी सदस्य को यदि राजद शासन के समय चारा-अलकतरा घोटालों और काम के बदले जमीन लिखवाने जैसे भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति से गरीबों की कुछ मदद करनी होती, तो वे अच्छे स्कूल-अस्पताल खुलवाते।

शिकायत मिलने पर आयोग लेगा संज्ञान
राज्य निर्वाचन आयोग सचिव मुकेश सिन्हा ने कहा कि पंचायत चुनाव में पैसे बांटने की शिकायत मिलने पर आयोग संज्ञान लेगा। संबंधित जिलाधिकारी से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद देखा जाएगा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला बनता है कि नहीं। दरअसल, जदयू नेता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगया है। उन्होंने आयोग को शिकायत की चिट्ठी भेजी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर आरजेडी ने किया पलटवार……….

सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर आरजेडी ने किया पलटवार……….

by UB India News
May 21, 2025
0

पटना के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी की तरफ से इंडिया गठबंधन को पोपुलर फ्रंट ऑफ पाकिस्तान बताया गया...

दूसरों को किंग मेकर बनाने वाले प्रशांत किशोर बन पाएंगे ‘किंग’?

सत्ता के लिए सिद्धांत कुर्बान!

by UB India News
May 21, 2025
0

जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर भले राजनीतिक सलाहकार की भूमिका में सफल रहे हों, लेकिन जिस मापदंड के साथ राजनीति की साफ...

मायावती की बिहार में एंट्री, आकाश की पहली अग्निपरीक्षा

मायावती की बिहार में एंट्री, आकाश की पहली अग्निपरीक्षा

by UB India News
May 21, 2025
0

दिल्ली में 18 मई को बसपा सुप्रीमो मायावती के ऐलान ने बिहार की राजनीति को गरमा दिया है। उन्होंने साफ...

पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी ये बात…………..

पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी ये बात…………..

by UB India News
May 21, 2025
0

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी आतंकी हमलों की घटनाओं...

पाकिस्तान में होगा गृह युद्ध? सिंध के गृह मंत्री के घर पर हमला, बंदूकें लेकर आए प्रदर्शनकारी

पाकिस्तान में होगा गृह युद्ध? सिंध के गृह मंत्री के घर पर हमला, बंदूकें लेकर आए प्रदर्शनकारी

by UB India News
May 21, 2025
0

पाकिस्तान में एक बार फिर से हालात बिगड़ने की ओर हैं. देश में पानी को लेकर हाहाकार मच गया है....

Next Post
डेंगू-कोरोना के बाद बिहार में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई मुसीबत

डेंगू-कोरोना के बाद बिहार में स्वाइन फ्लू ने बढ़ाई मुसीबत

जदयू में बदलाव अब दूसरे चरण में दाखिल होता नजर आ रहा …………..

जदयू में बदलाव अब दूसरे चरण में दाखिल होता नजर आ रहा ..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2025 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN

No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend