ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार के एकदिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत

UB India News by UB India News
September 9, 2021
in पटना, भाजपा
0
बिहार के एकदिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत एक दिन के दौरे पर आज गुरुवार को पटना पहुंचे । पटना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद वह झारखंड के लिए रवाना होंगे। कुल मिलाकर करीब 11 घंटे वो पटना में रहेंगे। इससे पहले वह फरवरी में पटना आए थे। तब उन्होंने पटना में एम्स के पास बनने वाले सेवा सदन का भूमि पूजन किया था।

बताया जा रहा है कि अपने दौरे पर वह सेवा सदन के निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी लेंगे। संघ कार्यालय विजय निकेतन में होनेवाली इस बैठक में वो बिहार में संघ के कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही संघ द्वारा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

RSS की तरफ से अगस्त से एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संघ ने आरोग्य मित्र प्रशिक्षण योजना का नाम दिया है। संघ के स्वंयसेवकों के लिए तैयार किए गए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 4 तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुरक्षा, सतर्कता, नियंत्रण एवं प्रबंधन।

प्रत्येक पंचायत से 3-3 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण वर्ग में शामिल किया गया

संघ की योजना के अनुसार, प्रत्येक पंचायत से 3-3 स्वंयसेवकों को इस प्रशिक्षण वर्ग में शामिल किया गया है। इसका मकसद तीसरी लहर के दौरान ग्रामीण इलाकों तक डॉक्टरी परामर्श से लेकर दवाइयां और उससे जुड़ी जानकारी पहुंचाना है। संघ प्रमुख अपने दौरे में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। साथ ही संघ की विस्तार योजनाओं से जुड़ी बैठकें लेंगे। बिहार में बाढ़ के हालात पर भी वो चर्चा करेंगे। साथ ही बिहार में बांग्लादेशी शरणार्थियों को लेकर चलाये जा रहे संघ के कामों की भी समीक्षा करेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुलाई अहम बैठक, संगठन में हो सकता है फेरबदल !

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बुलाई अहम बैठक, संगठन में हो सकता है फेरबदल !

मेगा स्टार राम चरण का बिग बजट फिल्म RC15 का फर्स्ट लुक लॉन्च

मेगा स्टार राम चरण का बिग बजट फिल्म RC15 का फर्स्ट लुक लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend