ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोगों की सुविधाओं एवं राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं :मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
September 5, 2021
in खास खबर, पटना, परिवहन, मुख्यमंत्री
0
लोगों की सुविधाओं एवं राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं :मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को गांधी मैदान के कारगिल चौक पर आयोजित कार्यक्रम में गांधी मैदान से साइंस कॉलेज वाया पीएमसीएच ड़बल ड़ेकर फ्लाईओवर का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास किया और भूमि पूजन कर कार्यारंभ किया। इस परियोजना पर ४२२ करोड़ रुपये की लागत आयेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक राजपथ पर सड़क का चौड़ीकरण संभव नहीं था‚ क्योंकि जगह कम है। अशोक राजपथ पर भीड़ को देखते हुए फ्लाईओवर का निर्माण जरूरी था। यह ड़बल ड़ेकर फ्लाईओवर तीन साल में बनकर तैयार हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पटना में कई फ्लाईओवर और आरओबी का निर्माण कराया गया है। १५ आरओबी बनकर तैयार हो गये हैं और ५ का निर्माण कार्य जारी है। पहले कंकड़बाग और दानापुर जाने में काफी परेशानी होती थी। फ्लाईओवर के निर्माण होने से अब लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधाओं एवं राज्य के विकास के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। सबको आवागमन में सहूलियत हो‚ पढ़ाई–लिखाई में सुविधा हो‚ रोजगार के अवसर मिलें‚ इसको लेकर हमारी सरकार संकल्पित है।नीतीश ने कहा कि पीएमसीएच को देश का सबसे बड़ा अस्पताल बनाया जा रहा है। पीएमसीएच की क्षमता ५४०० बेड़ की होगी। इसको लेकर कार्य प्रारंभ हो गया है। ड़बल डे़कर फ्लाईओवर के निर्माण से पीएमसीएच आने वालों को काफी सहूलियत होगी। इस इलाके में कई कॉलेज हैं‚ जहां पढ़ने वाले छात्रों को भी काफी सहूलियत होगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हम लोगों को खुदाबख्श लाइब्रेरी से काफी लगाव है। हमने कह दिया है कि खुदाबख्श लाइब्रेरी के भवन से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं होगी‚ इसके काम में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी की सरकार में जब मैं केंद्र में मंत्री था‚ तो बख्तियारपुर फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया था। केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में कई सड़कों‚ पुल–पुलियों को निर्माण कराया जा रहा है।
राज्य सरकार भी अपनी तरफ से और सड़कों और पुल–पुलियों के निर्माण कार्य में लगी है। हम लोगों का लक्ष्य है कि राज्य के किसी कोने से भी पटना आने में ५ घंटे से ज्यादा का वक्त नहीं लगे। हम लोगों का लक्ष्य सिर्फ निर्माण कराना ही नहीं‚ बल्कि उसका मेंटेनेस कराना भी है। सरकारी भवनों‚ सड़क एवं पुल–पुलियों का मेटेनेंस विभाग के द्वारा ही कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं। विभाग के द्वारा मेंटेनेंस होने से काम जल्दी होगा। साथ ही विभाग में और अतिरिक्त भर्ती होने से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से जब भी हम कहीं जाते हैं और अगर कहीं कोई गड़बड़ी दिखती है‚ तो रास्ते से सीधे अधिकारियों को फोन कर निर्देश देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से पूरी दुनिया को नुकसान हुआ है। इससे हमारा देश और प्रदेश भी प्रभावित हुआ है। कोरोना का खतरा अब भी बरकरार है‚ इससे सभी को सचेत रहना है। मास्क पहनना सभी के लिए जरूरी है। एक–दूसरे से दूरी बनाकर रहें और हाथ की सफाई करते रहें‚ बिना वजह घर से बाहर नहीं निकलें। शिलान्यास कार्यक्रम के पूर्व नीतीश ने प्रस्तावित पीएमसीएच के मल्टी लेवल पाकिग स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जेपी गंगा पथ से पीएमसीएच को जोड़े़ जाने वाले मार्ग का भी स्थल निरीक्षण किया।

अशोक राजपथ पर बनने वाले डबल डेकर ब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी शामिल हुए.
इस दौरान उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 15 साल में बिहार के विकास की इबारत लिखी है. 2005 में बिहार जिस तरह का था, उसे हम लोगों ने देखा. पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़े पैमाने पर सड़कों का निर्माण शुरू किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास के कामों को इतिहास में याद किया जाएगा.
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि सरकार की योजना है कि बिहार के हर गांव से कम से कम 40 किलोमीटर की दूरी पर एक फोरलेन सड़क हो. 14 हज़ार किलोमीटर से अधिक सड़को का निर्माण और मेन्टेन्स किया जा रहा है. जल्द ही पुलों के मेंटेनेंस की पॉलिसी बिहार सरकार लाएगी. पथों के साथ साथ अब पुलों के मेंटेनेंस का काम विभाह के द्वारा होगा. बिहार में पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत 57000 करोड़ की योजना पीएम पैकेज के अतिरिक्त चल रही है.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा ने पौधा एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया। कार्यक्रम के दौरान इस योजना से संबंधित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक अरुण कुमार सिन्हा‚ विधान पार्षद नीरज कुमार‚ पटना नगर निगम की मेयर सीता साहू‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारीगण‚ अभियंतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
कौन कहता है कि महिला अधिकारों के मामले में कोई देश पूरी तरह से प्रगतिशील है

कौन कहता है कि महिला अधिकारों के मामले में कोई देश पूरी तरह से प्रगतिशील है

तालिबान की एलीट फोर्स को पाकिस्तान ने कैसे दी ट्रेनिंग

लोकल से ग्लोबल होता अफगान संकट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend