ADVERTISEMENT
Wednesday, August 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU में एक ही नेता हैं, नीतीश कुमार……..जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय परिषद की बैठक का आज पटना में होने जा रही है। इसके पहले कल यानी शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बैठक में राष्ट्रीय परिषद के एजेंडों पर चर्चा की गई थी। राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज शाम प्रदेश जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में बुलाई गई है। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा सहित परिषद के तमाम सदस्य मौजूद रहेंगे।

UB India News by UB India News
September 2, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना
0
नीतीश कुमार ही JDU के ‘बिग बॉस’, पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाकर दे दिया ‘सबूत’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

JDU में एक ही नेता हैं, नीतीश कुमार। इस बात का संदेश JDU कार्यालय से दे दिया गया है। हाल के दिनों में जिस तरह से पटना की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हुआ था, अलग-अलग नेताओं के पावर सेंटर बने थे, उन सभी विवादों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया गया है कि बिहार में बल्कि पूरे देश में JDU के एक ही लीडर हैं- नीतीश कुमार।

जिस JDU कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं का पोस्टर लगा था। उन सब पोस्टरों को हटा दिया गया है। अब वहां सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीरें हैं और नीतीश कुमार के संदेश लिखे हुए हैं।

RELATED POSTS

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

CM नीतीश कुमार के पोस्टर के जरिए ये भी साफ करने की कोशिश की गई है कि JDU में न तो कोई दूसरा पावर सेंटर है और न ही कोई गुट। अब JDU दफ्तर के बाहर लगे तमाम पोस्टरों को हटा दिया गया है और मुख्यमंत्री के बड़े आकार के पोस्टर लगाए गए हैं।

बैनर में कई ऐसी बातें भी लिखीं हैं, जो CM नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान बोला करते हैं।
बैनर में कई ऐसी बातें भी लिखीं हैं, जो CM नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान बोला करते हैं।

JDU कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में सिर्फ CM नीतीश कुमार की तस्वीर ही नहीं लगी है, बल्कि पोस्टर में नीतीश कुमार के बोले वो बयान भी लिखे गए हैं, जो वह कई बार अपने भाषण के दौरान बोला करते हैं।

अब JDU दफ्तर के बाहर लगे तमाम पोस्टरों को हटा दिया गया है और नीतीश कुमार के बड़े आकार के पोस्टर लगाए गए हैं।
अब JDU दफ्तर के बाहर लगे तमाम पोस्टरों को हटा दिया गया है और नीतीश कुमार के बड़े आकार के पोस्टर लगाए गए हैं।

नीतीश कुमार के साथ गांधी की भी फोटो कई जगह लगाई गई है। वैसे भी मुख्यमंत्री शराबबंदी और दहेज-विरोधी कानून के बाद हाल ही में तंबाकू पर रोक लगा कर खुद को राजनेता की जगह समाज-सुधारक के तौर पर पेश कर रहे हैं।

आज 3 बजे JDU की बैठक होगी. उससे पहले राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन होगा. जदयू कार्यालय कर्पूरी सभागार में देशभर के जदयू के दिग्गज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जुटेंगे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक होगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी विशेष आमंत्रित किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह और जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी बैठक में शामिल होंगे. बैठक में पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने और यूपी एवं पांच राज्यों के चुनाव चुनाव सहित कई मुद्दों पर मंथन होगा.

जदयू के राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ढाई सौ के करीब पार्टी के नेता शामिल होंगे. बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा तो शामिल होंगे ही. इसके अलावा सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता वशिष्ट नारायण सिंह, 23 राज्यों के अध्यक्ष भी शामिल होंगे. सभी सांसद, राज्य सरकार के सभी मंत्री, सभी विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सभी सदस्य बैठक में शामिल होंगे. बैठक में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई बैठक में लिए गए फैसले पर मुहर लगेगी.

पिछले महीने दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और कई प्रस्ताव पास हुए थे. उन सबकी अनुमति राष्ट्रीय परिषद से ली जाएगी. राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार में संगठन को धारदार बनाने के साथ बिहार से बाहर भी पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए, उस पर भी मंथन होगा. यूपी चुनाव पर पार्टी का फोकस है, तो उस पर चर्चा होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

गृह मंत्री संसद से क्यों भाग रहे हैं?

by UB India News
August 5, 2026
0

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मानसून सत्र के...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

by UB India News
August 5, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी...

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

होश में रहो, नहीं तो सारा कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा………….

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर बयानबाजी तेज हो गई है. पार्टी के...

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

BJP के स्टार नेताओं के बोल उनके ही बूथ पर उन्हें ले डूबे, 422 में से 400 बूथों पर हार…………

by UB India News
August 5, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव 2026 के नतीजे आए दो दिन हो चुके हैं। बीजेपी अपनी ओर से आत्ममंथन में लगी है तो...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

by UB India News
August 5, 2026
0

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली...

Next Post
मन की बात रेडियो कार्यक्रम का 80 वां एपिसोड,पीएम मोदी ने कहा-‘देश के बेटे-बेटियों ने हॉकी में नई जान भरी’

मन की बात रेडियो कार्यक्रम का 80 वां एपिसोड,पीएम मोदी ने कहा-'देश के बेटे-बेटियों ने हॉकी में नई जान भरी'

किसान संगठनों के आह्वान पर 25 सितंबर को आयोजित भारत बंद में मजबूती से उतरेगा माले

किसान संगठनों के आह्वान पर 25 सितंबर को आयोजित भारत बंद में मजबूती से उतरेगा माले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend