ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिकी ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के ‘साजिशकर्ता’ के खिलाफ ड्रोन हमला किया

UB India News by UB India News
September 2, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
अमेरिकी ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के ‘साजिशकर्ता’ के खिलाफ ड्रोन हमला किया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के ‘साजिशकर्ता’ के खिलाफ ड्रोन हमला किया। हाल में काबुल एयरपोर्ट पर आत्मघाती धमाकों में १६९ अफगान और १३ अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइड़न ने जवाबी कार्रवाई करने का वादा किया था। अफगान में आईएस से संबद्ध ‘इस्लामिक स्टेट–खुरासान’ (आईएसआईएस–के) ने काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्ड़े पर बृहस्पतिवार को हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी॥। अमेरिका की सेंट्रल कमान के प्रवक्ता कैप्टन बिल अर्बन ने शुक्रवार को कहा‚ ‘अमेरिकी सेना ने आईएसआईएस–के साजिशकर्ता के खिलाफ आज आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। यह मानवरहित हवाई हमला अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में हुआ। शुरुआती संकेत मिले हैं कि हमने लक्षित व्यक्ति को मार दिया है।’ इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइड़न काबुल हवाईअड्ड़े पर हमला करने वाले आतंकवादियों को जिंदा नहीं छोड़़ना चाहते। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित प्रेसवार्ता में कहा‚ ‘मुझे लगता है कि उन्होंने कल यह स्पष्ट कर दिया वह हमले के जिम्मेदार लोगों को जिंदा नहीं छोड़़ना चाहते।’ बहरहाल‚ अभी यह पता नहीं चला है कि क्या बृहस्पतिवार को काबुल हवाई अड्ड़े पर हुए हमले में आईएसआईएस–के का साजिशकर्ता शामिल था।

अमेरिका के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि काबुल हवाई अड्ड़े पर आत्मघाती बम हमला करने वाला आतंकी २५ पौंड़ विस्फोटक लिए हुआ था‚ जिसमें विस्फोटक छर्रे भरे हुए थे। इस हमले में अफगानिस्तान के १६९ नागरिक और अमेरिका के १३ सैनिक मारे गए॥। बम विस्फोट के संबंध में शुरुआती जांच के बारे में एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री से किया गया विस्फोट इतना घातक था कि इससे हवाई अड्ड़े के गेट के अंदर मौजूद अमेरिकी सैनिक और गेट के बाहर मौजूद सैनिक और अफगान नागरिक मारे गए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर आत्मघाती बम हमलावर पांच से १० पौंड़ विस्फोटक अपने पास रखते हैं। यह विस्फोट उस वक्त किया गया‚ जब काबुल हवाई अड्ड़े पर निकासी अभियान चल रहा था और हजारों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

अमेरिका ने कहा है कि तालिबान को कूटनीतिक रूप से मान्यता देने के लिए वह संगठन से ‘बातें नहीं‚ काम की’ और जताई गई प्रतिबद्धताओं पर खरा उतरने की उम्मीद करता है॥। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड़ प्राइस ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में कहा कि तालिबान ने साफ कर दिया है कि ‘वे चाहते हैं कि अफगानिस्तान में अमेरिका की राजनयिक उपस्थिति बनी रहे।’ प्राइस ने कहा कि उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे चाहते हैं कि अन्य देश अपने राजनयिक मिशनों को वहां बरकरार रखें। तालिबान ने कहा था कि हम उन दूतावासों की सराहना करते हैं जो खुले हैं और बंद नहीं हुए हैं। हम उन्हें उनकी सुरक्षा का आश्वासन देते हैं। प्राइस ने कहा कि अमेरिका ने अभी तक इस मुद्दे पर फैसला नहीं लिया है‚ लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम अपने भागीदारों के साथ सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं और यहां भी इसके बारे में सोच रहे हैं’। उन्होंने कहा‚ ‘हम आज उनको जवाब देने के लिए तैयार नहीं हैं‚ इसलिए कि हमने तालिबान के कई बयान सुने हैं। इनमें से कुछ सकारात्मक‚ कुछ रचनात्मक रहे हैं‚ लेकिन अंततः हम जो तलाश रहे हैं और हमारे अंतरराष्ट्रीय साझेदार जो खोज रहे हैं वह काम है‚ सिर्फ बातें नहीं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
कांग्रेस में कोई इट से इट बजा रहा कोई भर रहा आह

कांग्रेस में कोई इट से इट बजा रहा कोई भर रहा आह

अच्छा बनाम बुरा आतंकवाद – तलिबान बनाम इस्लामिक स्टेट

अच्छा बनाम बुरा आतंकवाद - तलिबान बनाम इस्लामिक स्टेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend