ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना: नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात

CM नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर बैठक के लिए 4 अगस्त को तेजस्वी यादव की मांग पर PM नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. इसके बाद उन्हें PM की ओर से मिलने का समय दिया गया.

UB India News by UB India News
August 24, 2021
in पटना, बिहार
0
जातीय जनगणना: नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से की मुलाक़ात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री आवास पर जातीय जनगणना की मांग पर होने वाली बैठक खत्म हो गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बिहार के 10 दलों के 11 बड़े नेताओं ने पीएम मोदी से मुलाकात की. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने मीडिया से बात की.

नीतीश कुमार ने कहा, “सभी लोगों ने एक साथ जातीय गनगणना की मांग की. पीएम मोदी ने हम सभी की बात ध्यान से सुनी. हमने पीएम से इस पर उचित निर्णय लेने का आग्रह किया. हमने उन्हें बताया कि कैसे जाति जनगणना पर राज्य विधानसभा में दो बार प्रस्ताव पारित किया गया है. पीएम मोदी ने हमारी बात खारिज नहीं की. उम्मीद है कि पीएम हमारी बात पर गौर करेंगे.”

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जातीय जनगणना से देश को फायदा होगा. मंडल कमीशन से पहले पता ही नहीं था कि देश में कितनी जातियां हैं. मंडल कमीशन के बाद पता चला कि देश में हजारों जातियां हैं. जब जानवरों की गिनती होती है, पेड़ पौधों की गिनती होती है, तो इंसानों की भी होनी चाहिए. कल्याणकारी योजनाओं के लिए जातीय जनगणना आवश्यक है. ये डेलिगेशन जो मिला है, ये सिर्फ बिहार के लिए नहीं है पूरे देश के लिए है. देशहित के मुद्दों पर हम विपक्ष के तौर पर हमेशा सरकार का समर्थन करते आए हैं.”

वहीं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘हमने प्रधानमंत्री से कहा कि हर हालत में जातिगत जनगणना कराएं, ये ऐतिहासिक निर्णय होगा. उन्होंने बहुत गंभीरता से हमारी बात सुनी है इसलिए हमें लगता है कि जल्दी ही कोई निर्णय होगा. जातीय जनगणना के मुद्दे पर हम सभी एकसाथ हैं. जब कोई भी देश हित का मुद्दा होता है तो हम सरकार के साथ होते हैं.’

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हुई इस मुलाकात में सीएम के नेतृत्व में 11 सदस्यीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की. इसमें बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा, जेडीयू से विजय चौधरी, बीजेपी से जनक राम, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, वीआईपी से मुकेश सहनी, भाकपा माले से महबूब आलम, AIMIM से अख्तरुल इमान, सीपीआई से सूर्यकांत पासवान और सीपीएम से अजय कुमार शामिल रहे.

मुलाकात से क्या है उम्मीद?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात को लेकर सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना जतायी है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि बीजेपी को कोई दिक्कत है. बात होगी फिर आगे का रास्ता निकलेगा. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का कहना है कि “जातीय जनगणना का काम आज हो या बाद में लेकिन इसे होना ही है,बेहतर यही है कि इसे आज ही कर लिया जाए”. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी का कहना है कि अगर केंद्र के स्तर पर जातीय जनगणना को लेकर फैसला नहीं होता है तब राज्य सरकार अपने स्तर पर जातीय जनगणना करवा सकती हैं. दरअसल हर दल अपने वोट बैंक को ध्यान में राजनीति कर रही है.राजनीतिक दलों में अपने को पिछड़ी जातियों का सच्चा हितैषी साबित करने की होड़ लगी है.यही कारण है कि पिछड़ों को लुभाने के लिए पार्टियां अपनी राजनीतिक सुविधा के अनुसार निर्णय ले रही है.जातीय जनगणना को लेकर हो रही मुलाकात को भी इसी नजरिये से देखने की जरूरत है.

पीएम से मुलाकात से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि जातीय जनगणना बिहार के हित में है, इससे प्रदेश का विकास होगा। बिहार की सर्वदलीय टीम में शामिल बीजेपी नेता जनक राम ने पीएम से मुलाक़ात से पहले कहा कि पीएम का फ़ैसला सबको मंज़ूर होगा. वहीं बिहार के पूर्व सीएम और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा है हम सकारात्मक रुख से प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं. हमे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री हमारा सहयोग करेंगे.

दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी की बिहार इकाई दो उपमुख्यमंत्रियों या बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित अपने वरिष्ठ नेताओं को नहीं भेज रही है. नीतीश कुमार सरकार में कैबिनेट मंत्री जनक राम प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी की बिहार इकाई का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर बैठक के लिए चार अगस्त को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मांग पर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद देश में जाति आधारित जनगणना की मांग करते रहे हैं.

 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं ये सदस्य

  • नीतीश कुमार – मुख्यमंत्री
  • तेजस्वी यादव – नेता प्रतिपक्ष, आरजेडी
  • विजय कुमार चौधरी – जेडीयू
  • जनक राम – बीजेपी
  • अजीत शर्मा – कांग्रेस
  • महबूब आलम – भाकपा माले
  • अख्तरुल ईमान – एआईएमआईएम
  • जीतन राम मांझी – हम
  • मुकेश सहनी – वीआईपी
  • सूर्यकांत पासवान – भाकपा
  • अजय कुमार – माकपा

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पत्र लिखा था. कई दिनों के बाद जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के पत्र का जवाब दिया और इसके बाद उन्हें मिलने का समय दिया गया. नीतीश कुमार रविवार की शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे. उनके अलावा भी प्रतिनिधिमंडल के बाकी सदस्य दिल्ली पहुंच चुके हैं. अब देखना होगा कि बैठक के बाद आज क्या कुछ निर्णय लिया जाता है.

पिछले कई दिनों से उठ रही जातिगत जनगणना की मांग
जाति जनगणना की मांग पिछले महीने संसद में केंद्र के एक बयान से शुरू हुई थी. जिसमें केवल अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) की आबादी की गणना का प्रस्ताव किया गया था. बिहार जैसे राज्यों में, जहां मंडल युग से ओबीसी का राजनीति में वर्चस्व रहा है. यहां पिछड़े वर्गों को ध्यान में रखते हुए जातिगत जनगणना की जोरदार मांग हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बार-बार जातिगत जनगणना कराने की वकालत करते रहे हैं. इसी को लेकर वह प्रधानमंत्री के साथ बैठक में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंच गए हैं.

नीतीश ने कहा था केन्द्र नहीं कराएगा तो हम कराएंगे
जातिगत जनगणना पर दो दिन पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि अभी हम लोग प्रधानमंत्री मोदी से यह मांग करेंगे कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना कराए. केंद्र के द्वारा पूरे देश में जातीय जनगणना नहीं होती है. तब राज्य सरकार के द्वारा बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने पर सोचा जाएगा.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को आशंका, भीड़भाड़ वाले काबुल एयरपोर्ट पर हो सकते हैं आतंकी हमले

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को आशंका, भीड़भाड़ वाले काबुल एयरपोर्ट पर हो सकते हैं आतंकी हमले

तीसरी लहर में संजीवनी साबित होगा 23124 करोड़़ का पैकेजः तारकिशोर

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों का होगा निर्माण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend