ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा

UB India News by UB India News
August 21, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल २३ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल नेटवकिग साइट ट्ि्वटर पर ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा‚ ‘जाति आधारित जनगणना कराने के लिए बिहार के प्रतिनिधिमंडल के साथ आदरणीय प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। आदरणीय प्रधानमंत्री का बहुत–बहुत धन्यवाद कि २३ अगस्त को मिलने का उन्होंने समय दिया।’ मुख्यमंत्री ने बाद में राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जाति आधारित जनगणना के मुद्’े पर प्रधानमंत्री से बिहार के प्रतिनिधिमंडल के मिलने का समय तय हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से बुधवार की रात ही इस संबंध में सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने २३ अगस्त को दिन के ११ बजे बिहार के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने २ अगस्त को इस मुद्’े पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा था। उसी पत्र के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के इच्छुक बिहार के नेताओं की सूची भी भेज दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग भी अपनी तरफ से नाम तय कर रहे हैं। अंतिम रूप से जो सूची बनेगी‚ उसे प्रधानमंत्री कार्यालय को भेज दिया जायेगा। नीतीश से जब यह पूछा गया कि क्या इस प्रतिनिधिमंडल में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल होंगे‚ तब उन्होंने कहा‚‘ बिल्कुल।’ मॉनसून सत्र के दौरान तेजस्वी यादव के साथ विपक्ष के कई नेता ने उनसे मुलाकात की थी और इस मुद्’े पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का सुझाव दिया था। उस समय ही उन्होंने कह दिया था उनका प्रस्ताव सही है इस मुद्’े पर अन्य दलों से भी बातचीत कर वह प्रधानमंत्री को इस बारे में पत्र लिखेंगे। गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बार केंद्र सरकार से जातीय गनगणना कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट तौर पर मानना है कि समाज में सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए देश में जातीय जनगणना करानी जरूरी है।कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार ने कहा था कि जातीय जनगणना से किसी का नुकसान नहीं होगा‚ बल्कि सबको फायदा ही होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि राज्य में अपने संसाधन से जाति आधारित जनगणना कराने पर निर्णय लेने से पहले मैं इस संबंध में प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए समय मिलने का इंतजार अवश्य करूंगा। उन्होंने कहा था कि जब प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिलेगा‚ तो हम जायेंगे। प्रधानमंत्री से जब बातचीत होगी‚ तब जो चीजें सामने आयेंगी‚ उसको लेकर आपस में बैठकर सबों से बातचीत की जायेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
38 में से 28 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज, बहुत जल्द कोरोनामुक्त हो सकता है बिहार

38 में से 28 जिलों में नहीं मिले एक भी मरीज, बहुत जल्द कोरोनामुक्त हो सकता है बिहार

यह समय है यही समय है भारत का अनमोल समय है

यह समय है यही समय है भारत का अनमोल समय है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend