ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार भाजपा के महासचिव का प्रभार भीखूभाई दलसानिया को

UB India News by UB India News
August 20, 2021
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
बिहार भाजपा के महासचिव का प्रभार भीखूभाई दलसानिया को
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार भाजपा के महासचिव का प्रभार भीखूभाई दलसानिया को सौंप दिया है. दलसानिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद सहयोगियों के रूप में जाना जाता है. दरअसल भीखूभाई ने पार्टी के महासचिव के रूप में गुजरात में लगभग दो दशक तक सेवा की थी इस कारण भी पीएम मोदी से उनके प्रगाढ़ संबंध हैं. बता दें कि भीखूभाई दलसानिया आमतौर पर सुर्खियों में नहीं रहना चाहते हैं. वह पार्टी के सबसे पुराने आरएसएस सदस्य हैं और एक अच्छे नीति निर्माता माने जाते हैं. जानकारों की राय है कि भीखूभाई दलसानिया को बिहार बीजेपी के महासचिव पद की जिम्मेदारी मिलने से बिहार बीजेपी को बड़ा फायदा मिलेगा.

भाजपा के आधिकारिक सूत्र कहते हैं कि पार्टी संगठनकर्ता के रूप में भीखूभाई के लंबे कार्यकाल का अनुभव रहने के कारण पार्टी ने बिहार में पंचायत चुनाव से ठीक पहले सोच समझकर उन्हें ये जिम्मेदारी दी है. दरअसल भीखूभाई राजनीति के कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं. भीखूभाई की इन खूबियों का गुजरात बीजेपी को काफी फायदा मिला. पार्टी अनुशासित रही, और लगातार शानदार प्रदर्शन करती रही. भीखूभाई की इन खूबियों का फायदा बिहार बीजेपी को मिलेगा. बिहार में पार्टी मजबूत होगी और आने वाले चुनावों में एनडीए का प्रदर्शन और भी शानदार होने की उम्मीद की जा सकती है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

भीखू भाई का सियासी सफर–
-भीखूभाई गुजरात के सौराष्ट्र इलाके के जामनगर में पाटीदार समुदाय में पैदा हुए
-RSS की विचारधारा मानने वाले भीखुभाई ने 1997 में बीजेपी जॉइन किया
-कार्यकर्ता से लेकर गुजरात के संगठन महामंत्री जैसे अहम पदों को संभाला
-भीखूभाई दलसानिया 2005 से 2021 तक गुजरात बीजेपी के महासचिव रहे
-2014 के लोकसभा, 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाई
-भीखूभाई आरएसएस और बीजेपी के बीच कड़ी की भूमिका निभाते हैं
-पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बावजूद कोई चुनाव नहीं लड़ा

दरअसल भारतीय जनता पार्टी बिहार में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना चाहती है. पार्टी नेतृत्व जानता है कि गुजरात से ज्यादा बिहार में चुनौतियां हैं. इनके नेताओं का मानना है कि गुजरात में एक मजबूत कैडर है और अगले संसदीय और विधानसभा चुनावों के लिए बिहार में भी इसी तरह के कैडर की आवश्यकता है. जाहिर है सादगी पसंद और ताम झाम से दूर रहने वाले भीखूभाई संगठन के कार्य में अधिक समय दे पाएंगे ऐसे में बिहार भाजपा को इसका लाभ मिलना तय है.

नागेंद्र नवंबर 2011 में बिहार के संगठन महामंत्री बनाए गए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन दोनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। भीखुभाई 1997 से ही भाजपा से जुड़े हुए हैं। जामनगर के रहने वाले हैं।

वे एक समय गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रबल दावेदारों में से एक थे। पाटीदार (पटेल) समाज से आने वाले भीखुभाई संगठनकर्ता के तौर पर बेहद सधे हुए माने जाते हैं। भाजपा के आला नेताओं के बेहद करीबी होने के साथ ही संघ के प्रिय हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
बाढ प्रभावित परिवारों को दी जा रही मददः नीतीश

बाढ प्रभावित परिवारों को दी जा रही मददः नीतीश

ऐसी किसी बात का खुलासा नहीं होना चाहिए जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला जुड़़ा हो….

ऐसी किसी बात का खुलासा नहीं होना चाहिए जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला जुड़़ा हो....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend