ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना पर निर्णय से पहले पीएम के फैसले का करेंगे इंतजार:मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
जातीय जनगणना पर निर्णय से पहले पीएम के फैसले का करेंगे इंतजार:मुख्यमंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा ओबीसी संशोधन बिल पारित कराये जाने के संबंध में कहा कि पहले से ही राज्यों को यह अधिकार था कि वे ओबीसी के संबंध में निर्णय लेंगे। हमलोगों के राज्य में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के समय में ईबीसी बना। अति पिछडा वर्ग बना। अलग–अलग राज्यों की अलग–अलग स्थिति है। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद फिर से सभी राज्यों को यह अधिकार मिल गया है।उन्होंने कहा कि बिहार में जब वर्ष २००५ में हमलोगों को काम करने का मौका मिला‚ तो हमने कई वैसी जातियां‚ जो पहले पिछडे वर्ग में थीं‚ उनको अति पिछडा वर्ग में शामिल किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को एक बार फिर से यह अधिकार दिया है। पहले से ही राज्यों को यह अधिकार था। बीच में इस पर रोक लग गयी थी। अब फिर से केंद्र सरकार ने अधिकार दे दिया है‚ इसके लिए हम उन्हें बधाई देते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि समाज में सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए जातीय जनगणना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इससे किसी का नुकसान नहीं होगा‚ बल्कि सबको फायदा ही होगा। सीएम ने कहा कि राज्य में अपने संसाधन से जाति आधारित जनगणना कराने पर निर्णय लेने से पहले मैं इस संबंध में प्रधानमंत्री से चर्चा के लिए समय मिलने का इंतजार अवश्य करूंगा। सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जातीय जनगणना के संबंध में हमने जो पत्र लिखा था‚ वह उन्हें मिल गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से उस पत्र का एक्नालेजमेंट भी १३ अगस्त को प्राप्त हो गया है। जब प्रधानमंत्री उचित समझेंगे‚ तो मिलने का समय देंगे। जब प्रधानमंत्री से मिलने का समय मिलेगा‚ तो जायेंगे। प्रधानमंत्री से बातचीत में जो चीजें सामने आयेंगी‚ उसको लेकर आपस में बैठकर सबों से बातचीत की जायेगी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने पहले भी जातीय जनगणना अपने यहां करायी है। हम चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो‚ पर इस संबंध में फैसला अंततः केंद्र सरकार को ही लेना है। उन्होंने कहा कि वर्ष २०११ में केंद्र सरकार ने अलग से जातीय जनगणना करायी थी‚ लेकिन उसकी रिपोर्ट को प्रकाशित नहीं किया गया। जातीय जनगणना को लेकर वे १९९० से ही मैं अपनी बातें रखता रहा हूं। अलग–अलग जातियों की संख्या की एक बार जानकारी हो जाने से उनको आगे बढाने को लेकर बेहतर काम हो सकेगा। जातीय जनगणना होने के बाद आरक्षण की सीमा ५० प्रतिशत से आगे बढाने की मांग उठने की संभावना को लेकर पूछे गये सवाल का पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में सभी वर्गों के विकास और उत्थान के लिए जातीय जनगणना जरूरी है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
जनता दरबार में फरियादी ने मुख्यमंत्री को कैमूर नगर परिषद में हुए करोडों के घोटाले की दी जानकारी

जनता दरबार में फरियादी ने मुख्यमंत्री को कैमूर नगर परिषद में हुए करोडों के घोटाले की दी जानकारी

जिस बात का ड़र था‚ आखिरकार वही हुआ…..

जिस बात का ड़र था‚ आखिरकार वही हुआ.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend