ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बढ़ रही कांग्रेस की मुसीबतें, असम से पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

सुष्मिता देव ने एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम अपने इस्तीफे में सुष्मिता ने मौके देने और मार्गदर्शन के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया है.

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
बढ़ रही कांग्रेस की मुसीबतें, असम से पूर्व सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस को अलविदा कह सुष्मिता देव तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रही हैं. सूत्रों का दावा है तृणमूल में शामिल होने के बाद सुष्मिता त्रिपुरा की प्रभारी बन सकती हैं जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. त्रिपुरा में बड़ी संख्या बांग्ला भाषी आबादी रहती है और इसीलिए टीएमसी अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. असम राज्य से आने वाली और मूल रूप से बंगाली सुष्मिता देव के पिता स्वर्गीय संतोष मोहन देव पांच बार सिलचर सीट के अलावा दो बार त्रिपुरा पश्चिम सीट से भी लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं.

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं सुष्मिता देव ने एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम अपने इस्तीफे में सुष्मिता ने मौके देने और मार्गदर्शन के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया है और साथ ही अगली पारी के लिए शुभकामनाएं मांगी.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

2014 में सिलचर से लोकसभा चुनाव जीतने वाली सुष्मिता देव काफी समय से कांग्रेस में असहज चल रही थीं. इसकी एक बड़ी वजह नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) है. कांग्रेस ने इसका विरोध किया. लेकिन सुष्मिता असम के जिस बराक वैली इलाके से आती हैं वहां के बंगाली हिन्दू इस कानून के पक्ष में थे. सुष्मिता देव के लिए आगे कुंआ पीछे खाई वाली स्थिति हो गई थी.

कुछ महीनों पहले विधानसभा चुनाव के समय एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन में सीटों के बंटवारे से नाराज सुष्मिता ने पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी. हालांकि तब उन्हें मना लिया गया था. पिछले हफ्ते सुष्मिता देव असम कांग्रेस की नई टीम के साथ सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने गई थीं. कुछ दिनों पहले उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी जब राहुल श्रीनगर से लौट रहे थे.

सुष्मिता देव का कांग्रेस छोड़ना राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका है. सुष्मिता को राहुल का करीबी समझा जाता था. राहुल गांधी ने ही उन्हें महिला कांग्रेस की कमान दी थी. ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, प्रियंका चतुर्वेदी के बाद अब कांग्रेस छोड़ने वाले युवा नेताओं में सुष्मिता देव का नाम भी शामिल हो गया है. सुष्मिता देव को प्रियंका गांधी के करीब भी माना जाता था. बीते लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी उनके लिए प्रचार करने सिलचर पहुंची थीं.

पश्चिम बंगाल में सरकार चला रही टीएमसी में शामिल होकर सुष्मिता बराक वैली में ममता बनर्जी के सहारे बंगाली पहचान की राजनीति को मजबूत करने की कोशिश करेंगी. ममता ने असम में एनआरसी का विरोध किया था जिससे असम की बंगाली आबादी प्रभावित है. टीएमसी में शामिल होने से बराक वैली में भले ही सुष्मिता के पांव जम जाएं लेकिन असम के अन्य इलाकों में उन्हें मुश्किल होगी. उससे भी पहले उन्हें त्रिपुरा में अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
गुरमीत चौधरी ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के छात्रों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस!

गुरमीत चौधरी ने नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के छात्रों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस!

हैती में भूकंप ने ली 1300 से ज्यादा लोगों की जान, करीब 3000 लोग घायल

हैती में भूकंप ने ली 1300 से ज्यादा लोगों की जान, करीब 3000 लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend