ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हैती में भूकंप ने ली 1300 से ज्यादा लोगों की जान, करीब 3000 लोग घायल

UB India News by UB India News
August 19, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, दुर्घटना
0
हैती में भूकंप ने ली 1300 से ज्यादा लोगों की जान, करीब 3000 लोग घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

हैती में शनिवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से इमारतें भरभरा कर ढह गई और कम से कम 1300 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के चलते कम से कम 3000 लोग घायल हुए हैं। एजेंसी  के मुताबिक घायलों की संख्या दोगुनी से अधिक 5,700 से अधिक है। इससे पहले एजेंसी ने शनिवार को बताया था कि भूकंप के कारण 724 लोगों की मौत हुई है तथा 2,800 से अधिक लोग घायल हैं।

हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक जैरी चांडलर की ओर से पहले बताया गया था कि मृतक संख्या 304 है और सबसे ज्यादा लोग देश के दक्षिण में हताहत हुए हैं। शनिवार को भूकंप आने से कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और भूस्खलन होने से बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

हफ्ते की शुरुआत में और बढ़ सकता है संकट

भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की तकलीफ और भी बढ़ गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा है कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर था। अगले हफ्ते की शुरुआत में संकट और भी बढ़ सकता है क्योंकि तूफान ग्रेस सोमवार या मंगलवार तक हैती पहुंच सकता है। भूकंप के बाद दिनभर और रात तक झटके महसूस किए जाते रहे। बेघर हो चुके लोग और वे लोग जिनके मकान ढहने के कगार पर हैं, ने खुले में सड़कों पर रात बिताई।

‘हमें घायलों की देखरेख करनी होगी’
प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि वह ऐसे स्थानों पर मदद भिजवा रहे हैं जहां पर शहर तबाह हो चुके हैं और अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। उन्होंने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है और कहा है कि जब तक क्षति का आकलन नहीं हो जाता तब तक वह अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे। पीएम ने कहा कि कुछ शहर तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल रेड क्रॉस और प्रभावित इलाकों के अस्पताल घायलों का ध्यान रख रहे हैं। हेनरी ने इस समय हैती के लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, ‘जरूरतें काफी ज्यादा हैं। हमें घायलों की देखरेख करनी होगी, भोजन, सहायता, अस्थायी शरण एवं मनोवैज्ञानिक समर्थन देना होगा।’

कई देशों ने की है मदद की पेशकश
चांडलर ने बताया कि भूकंप कम से कम 860 मकान नष्ट हो गए तथा 700 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए। अस्पताल, स्कूल, कार्यालय और गिरजाघर भी प्रभावित हुए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसऐड प्रशासक सामंथा पॉवर को हैती को अमेरिकी मदद देने के लिए समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। यूएसऐड नुकसान का आकलन करने और पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा। अर्जेंटीना, चिली समेत कई देशों ने मदद की पेशकश की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 18, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 18, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश कर रहा याद, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर देश कर रहा याद, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा आज से शुरू, 19 प्रदेशों के 265 जिलों से गुजरेगी

बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा आज से शुरू, 19 प्रदेशों के 265 जिलों से गुजरेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend