ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गतिरोध पर सियासी संग्राम…….

UB India News by UB India News
August 14, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, संपादकीय, सांसद
0
गतिरोध पर सियासी संग्राम…….

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का मानसून सत्र भले दो दिन पहले खत्म हो गया हो‚ मगर सदन के भीतर भारी हंगामे के चलते सत्ता पक्ष और विपक्ष की लड़़ाई सड़़क पर लड़़ी जा रही है। उच्च सदन–राज्य सभा–में बुधवार को विपक्ष ने अपने कुछ सांसदों के साथ धक्का–मुक्की को लोकतंत्र की हत्या करार दिया। विपक्षी नेताओं ने दावा किया कि सदन में बाहर से मार्शल बुलाए गए और विधेयक संसद ने नहीं बल्कि मार्शल लॉ ने पास किया। हालांकि राज्य सभा के उपसभापति वेंकैया नायडू़ ने बाहर से मार्शल बुलाए जाने के विपक्ष के आरोपों को सिरे से खारिज किया। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में भी साफ दिखा कि मार्शलों से सांसद ही उलझे थे। सच क्या है यह तथ्य तो तफ्सील से जांच के बाद ही पता चल पाएगा। सदन में भले अंतिम दिन हंगामा बरपा मगर सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष का पेगासस और कृषि कानून पर चर्चा कराने की मांग को लेकर रुख काफी आक्रामक था। यही वजह है कि सदन की कार्यवाही एक भी दिन तसल्ली से नहीं चल सकी। वाकई यह काफी दुखद घटना है। देश ही नहीं बाकी देशों में भी लोगों ने संसद के भीतर चिल्ल–पों और कार्यवाही को बाधित करने के दृश्य देखे हैं। जिस लोकतंत्र की बड़़ाई करते ंहम नहीं थकते‚ उसे पिछले दिनों लाचार पाया। सदन के शांतिपूर्वक चलने के कितने फायदे हैं‚ इस बात को जानते हुए भी जिस तरीके से दोनों सदनों में हंगामा हुआ‚ उसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। वैसे पूरे मामले ने विपक्ष को एकजुट होने का मौका तो दे ही दिया। विपक्ष ने जहां बृहस्पतिवार को सड़़क पर उतरकर सत्ता पक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाया तो इसके जवाब में सत्तासीन पार्टी के आठ मंत्रियों ने मोर्चा खोला। आरोप–प्रत्यारोप तो चलते रहेंगे‚ मगर इसका समाधान तो इन्हीं माननीयों को निकालना होगा। कैसे विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच की तल्खी और वैमनस्यता को दूर किया जाएगा‚ यह आज की सबसे बड़़ी चिंता है। फिलहाल विपक्ष दलों ने इस मामले को सड़़क पर लड़ने का मिजाज बनाए हुए है तो सत्ताधारी दल भी इसकी काट के लिए कमर कसे हुए हैं। मगर लाख टके का सवाल यही कि आखिर सदन में शांति और सद्भाव कब और कैसे होगीॽ दोषियों की पहचान कैसे होगी और क्या विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जो कसैलापन आया है‚ वह कैसे खत्म होगा यह अहम सवाल है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगा अमेरिका, पेश हुआ प्रस्ताव

महात्मा गांधी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान देगा अमेरिका, पेश हुआ प्रस्ताव

पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे की तरफ बढ़ रहे तालिबान ने भारत को लेकर कही बड़ी बात

पूरे अफगानिस्तान पर कब्जे की तरफ बढ़ रहे तालिबान ने भारत को लेकर कही बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend