ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा में हंगामा, विपक्ष मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही का करेगा बहिष्कार

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in खास खबर, पटना
0
बिहार विधानसभा में हंगामा,  विपक्ष मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही का करेगा बहिष्कार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में मंगलवार को विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्ष ने विधायकों की पिटाई का मसला उठाते हुए सदन में इस पर चर्चा की मांग रखी. विधानसभा अध्यक्ष इस मांग को पहले ही खारिज कर चुके हैं. विपक्ष ने इस मुद्दे पर वॉक आउट कर दिया है. राजद, कांग्रेस और वाम दल के नेता सदन से निकले. इस मानसून सत्र में वो सदन की कार्यवाही का बहिष्कार करेंगे, जब तक विधानसभा अध्यक्ष इस पर चर्चा को तैयार नहीं होते है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सोमवार को हमलोग अध्यक्ष महोदय से मिलकर विपक्षी दलों ने आग्रह किया था कि 23 मार्च की घटना पर बहस हो. बिहार सरकार के मंत्री सब कुछ विधानसभा अध्यक्ष के मत्थे फोड़ दिया, लेकिन सब कुछ नीतीश कुमार की मर्जी से हो रहा है. विधानसभा अध्यक्ष नीतीश कुमार की कठपुतली बन कर रह गए हैं. अब हमलोगों ने निर्णय लिया कि जहां जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं होगा, जहां कुछ लोग विधानसभा को जागीर समझ रखे हैं, वहां हम नहीं जाएंगे. पूरे विधानसभा के मानसून सत्र में हमलोग सदन का बहिष्कार करेंगे. अगर उस मुद्दे पर बहस नहीं हुई तो हम सदन में जाने को तैयार नही हैं.

RELATED POSTS

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और उनकी सरकार पर निशाना साधा है, इससे पहले कई बार वे नीतीश कुमार को घेर चुके हैं. पिछेल दिनों तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि उनसे अगर बिहार नहीं संभल रहा है तो उनको कुर्सी छोड देना चाहिए. राजद (RJD) बताएगी कि कैसे इस कोरोना काल में लोगों को मदद पहुंचाई जाती है. तेजस्वी यादव ने कहा था कि सरकार राजद के लोगों को अस्पतालों की वास्तविकता, समीक्षा और जायजा लेने की अनुमति दे. उन्होंने नीतीश कुमार से कहा कि ‘अगर सरकार नहीं संभल रही तो कुर्सी छोड़ दीजिए. हमें मौका दीजिये. हम दिखाएंगे की काम कैसे होता है.

तेजस्वी ने सरकार को पूरी तरह असफल बताते हुए कहा था कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं है, दवा का अभाव है मरीजों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है. अगर आरजेडी, बेड-दवा और ऑक्सीजन सभी की व्यवस्था कर भी दे तो डॉक्टर और नर्स की बहाली करना तो सरकार का काम है. उन्होंने कहा था कि कोरोना के दूसरी लहर की शुरुआत में सर्वदलीय बैठक में हमने 30 सुझाव रखे थे, लेकिन सरकार ने एक भी सुझाव नहीं माना. उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि चार साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके एक भी पत्र का जवाब नहीं दिया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

30 सालों तक तक भगवा रंग रंगी बांकीपुर कैसे पीले रंग से सरोबार हो गई ……………….

by UB India News
August 4, 2026
0

बिहार की राजनीति लंबे समय से राजद के हरे और भाजपा के भगवा रंग के इर्द-गिर्द घूमती रही है। अब,...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 4, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

Next Post
राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका :नीतीश

बिहार में अवैध बालू खनन मामले में बड़ी कार्रवाई, 2 आईपीएस और 4 डीएसपी समेत 17 बड़े अधिकारी सस्पेंड

कई राज्यों के बीच सीमा निर्धारण की वजह से पैदा हुए विवाद

कई राज्यों के बीच सीमा निर्धारण की वजह से पैदा हुए विवाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend