भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा पटना महानगर की कार्यसमिति की बैठक भाजपा मुख्यालय के कैलाशपति मिश्र सभागार में हुई। उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने किया। अध्यक्षता पटना महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांति केसरी ने की। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भूमिका २१वीं सदी के शुरूआत से ही रही है। विगत वर्षों में महिलाओं का भारत की आर्थिक व्यवस्थाओं में योगदान बढ़ा है।
उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने महिला उपमुख्यमंत्री का प्रस्ताव देकर इतिहास रचा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार महिलाओं के लिए संवेदनशील है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में महिला स्वास्थ्यकर्मी परिवार की चिंता किये वगैर लोगों की जान बचाने में दिन–रात लगी रहीं। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा के कारण महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नागेन्द्र‚ विधान पार्र्षद निवेदिता सिंह‚ पटना की महापौर सीता साहू‚ प्रदेश महामंत्री बेवी कुमारी‚ प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा‚ प्रदेश मंत्री सजल झा‚ अमृता भूषण‚ महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा एवं पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमलता वर्मा ने भी कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी सीमा सिंह‚ पटना महानगर महामंत्री वीणा सिंह‚ सोनी मिश्रा‚ उपाध्यक्ष सीता सिन्हा‚ ममता पांडेय‚ रीतु राजपूत और मोनिका सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहीं।
बिहार चुनाव : एनडीए से बड़ा कुनबा महागठबंधन का पर 5 पार्टियां बिगाड़ेंगी खेल………
अब यह साफ हो गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव समय पर ही होगा. सरकार की ओर से इस बारे...