ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

42 लाख से ज्‍यादा किसान ‘अपात्र’, सरकार करेगी 3000 करोड़ रुपये की वसूली

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in कारोबार, कृषि, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के लिए महत्‍वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan) योजना में एक बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। सरकार ने खुद यह बात स्‍वीकार की है। कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देशभर में 42 लाख से अधिक ऐसे किसानों का पता चला है, जो गलत तरीके से पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं।

कृषि मंत्री ने बताया कि देशभर में अबतक कुल 42,16,643 अपात्र किसानों की पहचान की गई है। इनके खातों में पीएम किसान योजना के अंतर्गत कुल 29,92,75,16,000 रुपये जमा कराए गए हैं, जिनकी वसूली सरकार द्वारा की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि पीएम किसान स्‍कीम का लाभ पाने के लिए किसान परिवार के लिए भूमि का आकार कोई मानदंड नहीं है।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

पीएम किसान स्‍कीम एक निरंतर और सतत रूप से चलने वाला काम है और जब भी संबंधित राज्‍य/संघ राज्‍य से पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत किसानों का सही और सत्‍यापित डेटा प्राप्‍त होता है और उसके बाद आधार/पीएफएमएस के माध्‍यम से सत्‍यापन होता है तो स्‍कीम के लाभ डीबीटी मोड के माध्‍यम से लक्षित लाभार्थी के बैंक खाते में अंतरित कर दिए जाते हैं।

सबसे ज्‍यादा असम में हैं अपात्र किसान
मंत्री ने बताया कि पीएम किसान के तहत सबसे ज्‍यादा अपात्र किसानों की संख्‍या असम में है। यहां 8,35,268 किसानों से वसूली की जानी है। इसके बाद तमिलनाडु (7,22,271), पंजाब (5,62,256), महाराष्‍ट्र (4,45,497), गुजरात (2,36,543), कर्नाटक (2,08,705), मध्‍य प्रदेश (2,51,391), राजस्‍थान (2,13,937) और उत्‍तर प्रदेश (2,65,321) का स्‍थान है।

सिक्‍क‍िम में एक किसान से होगी 10000 की वसूली
मंत्री ने लोकसभा में यह भी बताया कि पीएम किसान योजना का लाभ उठाने वाले अपात्र किसानों की सबसे कम संख्‍या सिक्‍किम में केवल एक है। इसके बाद लक्ष्‍यद्वीप में ऐसे किसानों की संख्‍या 5, लद्दाख में 23, पश्चिम बंगाल में 19, चंडीगढ़ में 30 और अरुणाचल प्रदेश में 136 है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
कोविड के खिलाफ दो-तिहाई भारतीयों में है एंटीबॉडी, 40 करोड़ आबादी पर अब भी खतरा: सरकार

कोविड के खिलाफ दो-तिहाई भारतीयों में है एंटीबॉडी, 40 करोड़ आबादी पर अब भी खतरा: सरकार

बिहार में जेडीयू अध्यक्ष बदलने की तैयारी! 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

बिहार में जेडीयू अध्यक्ष बदलने की तैयारी! 31 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend