ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पेगासस जासूसी मामला? जिसपर घिरी हुई है केंद्र सरकार

संसद से लेकर मीडिया में जासूसी मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष इस मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है. इजरायली कंपनी एनएसओ (NSO) के पेगासस (Pegasus) सॉफ्टवेयर से भारत में कथित तौर पर 300 से ज्यादा हस्तियों के फोन हैक किए जाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. मानसून सत्र की शुरुआत होते ही इस मामले का खुलासा किया गया है. दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों के फोन टैप कर जासूसी कराई गई उनमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रह्लाद सिंह पटेल, पूर्व निर्वाचन आयुक्त अशोक लवासा और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर सहित कई पत्रकार भी शामिल हैं.

UB India News by UB India News
July 30, 2021
in खास खबर, टेक्नोलॉजी, संपादकीय
0
पेगासस जासूसी मामला? जिसपर घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा और दोनों सदनों को आखिरकार स्थगित करना पड़ा. संसद सत्र शुरू होने के एक दिन पहले रविवार को एक जासूसी कांड के सामने आने के कारण संसद के भीतर और बाहर सोमवार को हंगामा होता रहा. रिपोर्ट्स के मुता​बिक, एक वैश्विक सहयोगी जांच प्रोजेक्ट से पता चला है कि इजरायली कंपनी, एनएसओ ग्रुप के पेगासस स्पाइवेयर से भारत में 300 से अधिक मोबाइल नंबरों को टारगेट किया गया, जिसमें वर्तमान सरकार के दो मंत्री, तीन विपक्षी नेता, एक जज, कई पत्रकार और कई व्यवसाई शामिल हैं.

हालांकि, बताया जा रहा है कि डेटाबेस में फोन नंबर की मौजूदगी इस बात की पुष्टि नहीं करती है कि संबंधित डिवाइस पेगासस से संक्रमित हुए या सिर्फ हैक करने का प्रयास किया गया. विपक्ष ने इस कांड पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की और कई आरोप लगाए. वहीं सरकार ने कहा है कि लोगों पर सरकारी निगरानी के आरोपों का कोई ठोस आधार या इससे जुड़ा कोई सच नहीं है.

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सोमवार को पेगासस.. पेगासस स्वाइवेयर… पेगासस जासूसी कांड… वगैरह कई शब्द विपक्ष के नेताओं से लेकर सरकार के मंत्रियों की जुबां पर छाए रहे और उनके इर्द-गिर्द घूमते रहे. ज्यादातर लोगों ने पेगासस का नाम पहली बार सुना. हो सकता है शायद आपने भी इससे पहले पेगासस का नाम नहीं सुना होगा. आइए समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये पेगासस है क्या, यह कैसे काम करता है और पूरा बवाल क्या है?

पेगासस (Pegasus) क्या है?
पेगासस एक तरह का स्वाइवेयर (SpyWare) है. सभी स्पाइवेयर वही करते हैं जो नाम से पता चलता है– वे लोगों के फोन के जरिए उनकी जासूसी करते हैं. PBNS की रिपोर्ट के मुताबिक, पेगासस एक लिंक भेजता है और यदि उपयोगकर्ता लिंक पर क्लिक करता है, तो उसके फोन पर मैलवेयर या निगरानी की अनुमति देने वाला कोड इंस्टॉल हो जाता है. बताया जा रहा है कि मैलवेयर के नए संस्करण के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने की भी आवश्यकता नहीं होती है. एक बार पेगासस इंस्टॉल हो जाने पर, हमलावर के पास उपयोगकर्ता के फोन की पूरी जानकारी होती है.

एनएसओ समूह (NSO Group) क्या है?
एनएसओ समूह एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है जो ‘निगरानी प्रौद्योगिकी’ में स्पेशलिस्ट है और दुनिया भर में सरकारों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को अपराध और आतंकवाद से लड़ने में मदद करने का दावा करती है. एनएसओ समूह 40 देशों में अपने ग्राहकों को 60 खुफिया, सैन्य और कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के रूप में बताता है.

हालांकि वह क्लाइंट गोपनीयता का हवाला देते हुए उनमें से किसी की पहचान उजागर नहीं करता है. कैलिफोर्निया में व्हाट्सएप द्वारा पहले के मुकदमे का जवाब देते हुए, एनएसओ ग्रुप ने कहा था कि पेगासस का इस्तेमाल अन्य देशों में सिर्फ संप्रभु सरकारों या उनकी सस्थाओं द्वारा किया जाता है.

पेगासस क्या कर सकता है, कैसे करता है?
सिटीजन लैब पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पेगासस “लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग ऐप से पासवर्ड (Password), संपर्क सूची (COntact List), कैलेंडर ईवेंट, टेक्स्ट संदेश (Text Massage) और लाइव वॉयस कॉल (Live Voice Call) सहित यूजर्स के निजी डेटा को चुरा सकता है”. निगरानी के दायरे का विस्तार करते हुए, फोन के आसपास की सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए फोन कैमरा और माइक्रोफोन को चालू किया जा सकता है.

फेसबुक द्वारा अदालत में दिए गए बयान के अनुसार ये मैलवेयर ईमेल, एसएमएस, लोकेशन ट्रैकिंग, नेटवर्क विवरण, डिवाइस सेटिंग्स और ब्राउजिंग हिस्ट्री डेटा तक भी पहुंच सकता है. यह सब उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना होता रहता है.

ये मैलवेयर पासवर्ड से सुरक्षित उपकरणों तक में पहुंचने की क्षमता रखता है. जहां इंस्टॉल किया गया उस डिवाइस पर कोई निशान नहीं छोड़ना, कम से कम बैटरी, मेमोरी और डेटा की खपत ताकि उपयोगकर्ता को संदेह पैदा न हो, जोखिम की स्थिति में स्वयं से अनइंस्टॉल होना, गहन विश्लेषण के लिए किसी भी डिलीट की गई फाइल को पुनः प्राप्त करने की क्षमता भी इस मैलवेयर में है.

पेगासस ने कैसे उठाया वॉट्सऐप का फायदा?
मई 2019 में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि डिवाइस पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने के लिए ऐप पर एक मिस्ड कॉल की आवश्यकता थी, जो कि किसी भ्रामक लिंक पर क्लिक करने से ज्यादा आसान है. व्हाट्सएप ने बाद में समझाया कि पेगासस ने ऐप पर वीडियो/वॉयस कॉल फंक्शन का फायदा उठाया था, जिसमें जीरो-डे सुरक्षा दोष था.

यूजर के कॉल नहीं उठाने से भी इस कमी के चलते मैलवेयर को इंस्टॉल करने की अनुमति मिल जाती थी. यह एक ऐसी कमी होती जिसके बारे में सॉफ्टवेयर बनाने वाले को जानकारी होती है, लेकिन किसी वजह से वह सुधारी नहीं गई होती.

वॉट्सऐप के माध्यम से क्यों साधा निशाना?
फेसबुक के स्वामित्व वाली वॉटसऐप, दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है. इसके दुनिया भर में 1.5 बिलियन से अधिक उपयोगकर्ता हैं. उन उपयोगकर्ताओं में से लगभग एक चौथाई 40 करोड़, भारत में हैं. भारत, वॉट्सऐप के लिए सबसे बड़ा बाजार है. वॉट्सऐप लगभग हर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति चलाता है, जिससे मनचाहे व्यक्ति के फोन में यह मैलवेयर इंस्टॉल किया जा सकता है.

भारत सरकार का पूरे मामले पर क्या कहना है?
सरकार ने कहा है कि लोगों पर सरकारी निगरानी के आरोपों का कोई ठोस आधार या इससे जुड़ा कोई सच नहीं है. पहले भी, भारत सरकार द्वारा वॉट्सऐप पर पेगासस के उपयोग के संबंध में इसी तरह के आरोप लगाए गए थे. उन रिपोर्टों का भी कोई तथ्यात्मक आधार नहीं था. तब इसका सभी पक्षों द्वारा स्पष्ट रूप से खंडन किया गया था, जिसमें भारतीय सर्वोच्च न्यायालय में व्हाट्सएप के द्वारा किया गया खंडन भी शामिल था. इसी प्रकार, यह मीडिया रिपोर्ट भी भारतीय लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं को बदनाम करने के लिए अनुमानों और अतिशयोक्ति पर आधारित प्रतीत होती है.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

Next Post
पेगासस जासूसी मामला? जिसपर घिरी हुई है केंद्र सरकार

संसद में आज भी हंगामे के आसार ,मंत्री अश्विनी वैष्णव आज राज्यसभा में देंगे बयान

भ्रष्ट है हमारी सरकार…., हावी नौकरशाही से नेतोओं के भीतर सुलग रही आग?

फोन टैप कर किसी को डिस्टर्ब करना अच्छी बात नहीं है :नीतीश कुमार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend