ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टोक्यो ओलंपिक 2020 : भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल आज होगा रवाना , 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी लेंगे टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा

UB India News by UB India News
July 17, 2021
in खास खबर, खेल
0
टोक्यो ओलंपिक 2020 : भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल आज होगा रवाना , 100 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी लेंगे टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित ओलंपिक खेलो में भाग लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल आज एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना होगा। दल के बाकी सदस्य 16 से 19 जुलाई के बीच रवाना होंगे। टोक्यो पहुंचने पर सभी एथलीटों और अधिकारियों को तीन दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा। इस बार ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से 8 अगस्त तक हो रहा है। इस बार भारतीय दल में 115 खिलाड़ियों ने 18 खेलों में क्वालीफाई किया है, जिसमें तलवारबाजी में पहली बार ऐतिहासिक क्वालीफिकेशन भी है। तमिलनाडु की सीए भवानी देवी ओलंपिक में भारत की पहली तलवारबाज हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो में 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. भारत को ओलंपिक खेलों में विनेश फोगाट, बजरंग पुनिया, दीपिका कुमार, पीवी सिंधु जैसे खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल की उम्मीद है. भारत की ओर से इस बार ओलंपिक खेलों में 100 से ज्यादा एथलीट हिस्सा लेने जा रहे हैं जिनमें हॉकी की दो टीमों भी शामिल हैं.

RELATED POSTS

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

तीरंदाजी : तीरंजदाजी में भारत को शानदार फॉर्म में चल रही दीपिका कुमारी से मेडल की सबसे ज्यादा उम्मीद है. भारत को मेन्स टीम इवेंट में भी मेडल मिल सकता है.
तरुणदीप राय
अतनु दास
प्रवीन जाधव
दीपिका कुमारी
तरुणदीप राय, अतनु दास और प्रवीन जाधव भारत की ओर से तीरंदाजी के टीम इवेंट में भी हिस्सा लेंगे.

एथलीट्स : ओलंपिक खेलों में एथलीट्स भारत का मजबूत पक्ष कभी भी नहीं रहा है. लेकिन जवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह जैसे खिलाड़ियों ने भारत की उम्मीदों को बढ़ा दिया है. मोहम्मद अनस और दुत्ती चंद से भी भारत और मेडल की उम्मीद है.
केटी इरफान (20 किलोमीटर रेस वॉक)
संदीप कुमार (20 किलोमीटर रेस वॉक)
राहुल रोहिला (20 किलोमीटर रेस वॉक)
गुरप्रीत सिंह (50 किलोमीटर रेस वॉक)
भावना (20 किलोमीटर रेस वॉक)
प्रियंका गोस्वामी (20 किलोमीटर रेस वॉक)
अश्विनाश सबले (300 मीटर स्टीपल चेस)
मुरली श्रीशंकर (लॉन्ग जंप)
एमपी जयबीर (400 मीटर हर्डल रेस)
नीरज चोपड़ा (जवलिन थ्रो)
शिवपाल सिंह (जवलिन थ्रो)
अनु रानी (जवलिन थ्रो)
तेंजद्रपाल सिंह (शॉट पुट)
दुत्ती चंद (100 मीटर और 200 मीटर रेस इवेंट)
कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रो)
सीमा पुनिया (डिस्कस थ्रो)

बैडमिंटन : पीवी सिंधी ने रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था. लेकिन अब भारत को सिंधु से कम से कम गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद है.
पीवी सिंधु (बैडमिंटन)
बी साई (बैडमिटन)
सिक्की रेड्डी और चिराग सेट्ठी (बैडमिंटन डबल्स इवेंट)

बॉक्सिंग : बॉक्सिंग ऐसा फील्ड है जहां पिछले कुछ सालों में ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहतर ही होता गया है. बॉक्सिंग में भारत को स्टार खिलाड़ी मैरीकॉम के अलावा अमित पंघाल से भी मेडल की उम्मीद है.
मैरी कॉम (51 किलोग्राम)
विकास कृष्णा (69 किलोग्राम)
लवलीना (69 किलोग्राम)
आशीष कुमार (75 किलोग्राम)
पूजा रानी (75 किलोग्राम)
सतीश कुमार (91 किलोग्राम)
अमित पंघाल (52 किलोग्राम)
मनीष कौशिक (63 किलोग्राम)
सिमरनजीत कौर (60 किलोग्राम)

फेंसिंग : ओलंपिक गेम्स के फेंसिंग इवेंट में भारत पहली बार हिस्सा लेने जा रहा है. भवानी देवी ओलंपिक खेलों के फेंसिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनने का सौभाग्य हासिल करेंगी.

गोल्फ : टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्फ में भारत को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है. गोल्फ में मेन्स और वुमेन दोनों कैटेगरी में भारत हिस्सा लेगा.
अनिर्बान लहरी
उद्यन मने
अदित्ति अशोक

जिमनास्टिक : प्रणति नायक भारत की ओर से ओलंपिक खेलों में क्वालिफाई करने वाली सिर्फ दूसरी जिमनास्ट हैं.

हॉकी : भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीम इस बार ओलंपिक खेलों में जगह बनाने में कामयाब रही हैं.

जुडो : सुशीला देवी भारत की ओर से जुडो में हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं. सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम कैटेगरी में जगह बनाई है.

रोइंग : भारत की ओर से रोइंग में अर्जुन और अरविंद सिंह क्वालिफाई करने में कामया हुए हैं.

शूटिंग : 15 भारतीय शूटर इस साल ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रहे. ओलंपिक खेलों की किसी भी कैटेगरी में जगह बनाने वाला यह भारत का सबसे बड़ा दल है.
अंजुम मोदगिल (10 मीटर)
अपूर्व चेंदला (10 मीटर)
दिवयांश सिंह (10 मीटर)
दीपक कुमार (10 मीटर)
तेजस्वीनी सावंत (50 मीटर)
संजीव राजपूत (50 मीटर)
ऐश्वर्या प्रताप (50 मीटर)
मनु भाकर (10 मीटर)
यशस्वीनी सिंह (10 मीटर)
सौरव चौधरी (10 मीटर)
अभिषेक वर्म (10 मीटर)
राही (25 मीटर)
चिंकी यादव (25 मीटर)
अंगद वीर सिंह (Skeet)
मीराज सिंह (Skeet)

स्विमिंग : सजन प्रकाश भारत की ओर से स्विमिंग में हिस्सा लेने वाले पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल करेंगे. सजन कुमार ने 200 मीटर बटरफलाई इवेंट के लिए क्वालिफाई किया है.

टेबल टेनिस : टेबल टेनिस में भारत की ओर से चार खिलाड़ी क्वालिफाई करने में कामयाब हुए हैं. शरथ कमल और मनिका बतरा से भारत को मेडल की उम्मीद है.
शरथ कमल
साथियान
सुतीर्था मुखर्जी
मनिका बतरा

टेनिस : 1992 के बाद यह पहला मौका है जब टेनिस के पुरुष इवेंट में भारत की ओर से कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं लेगा. सनिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेगी.

वेटलिफ्टिंग : मीराबाई चानू भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक के वेटलिफ्टिंग इवेंट में हिस्सा लेने वाली अकेली खिलाड़ी हैं. मीराबाई चानू वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर टू हैं और वह गोल्ड मेडल के लिए फेवरेट भी मानी जा रही हैं.

रेसलिंग : टोक्यो ओलंपिक के रेसलिंग इवेंट में भारत की ओर से सात खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. हालांकि रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाएंगी.
सीमा बिस्ला (50 किलोग्राम)
विनेश फोगाट (53 किलोग्राम)
अंशु मलिक (57 किलोग्राम)
सोनम मलिक (62 किलोग्राम)
रवि कुमार दहिया (57 किलोग्राम)
बजरंग पुनिया (65 किलोग्राम)
दीपक पुनिया (86 किलोग्राम)

पाल नौकायन : नेत्रा कुमानन ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वाली पहली भारतीय महिला नौकाचालक हैं. दो और भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि इस इवेंट में जगह बनाई है.
नेत्रा कुमानन
विष्णु सरवनन
केसी गणपित और वरुण

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास…………

by UB India News
July 3, 2026
0

दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में शुमार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया. गुरुवार को...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

Next Post
दरभंगा से समस्तीपुर जा रही बेलगाम बस ने 2 को कुचला, 13 यात्री घायल

दरभंगा से समस्तीपुर जा रही बेलगाम बस ने 2 को कुचला, 13 यात्री घायल

ट्रिपल मर्डर से दहला रोहतास, जमीन विवाद में पिता और उसके दो बेटों की तलवार से काटकर हत्या

ट्रिपल मर्डर से दहला रोहतास, जमीन विवाद में पिता और उसके दो बेटों की तलवार से काटकर हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend