ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना देश में मिसालः निषाद

UB India News by UB India News
July 14, 2021
in जदयू, पटना
0
मुख्यमंत्री की स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना देश में मिसालः निषाद

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू कार्यालय में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद एवं अभिषेक झा ने वर्चुअल माध्यम से पार्टी की बात रखी। उन्होंने जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को पुनः आरंभ करने की सराहना करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को लेकर बिहार के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बिहार की ७९ प्रतिशत जनता ग्रामीण परिवेश से आती है और आर्थिक चुनौतियों के कारण बिहार के छात्र–छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे। इस परेशानी को दूर करने हेतु स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बिहार में चला कर पूरे देश में एक मिसाल पेश की। आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर विद्यार्थियों को ४ लाख रुपए की धनराशि इंजीनियरिंग मेडिकल इत्यादि की पढाई करने हेतु इस योजना के माध्यम से दी जाने लगी। २० अगस्त २०२० तक ८६५४४ छात्र छात्राओं ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लाभ लिया। इन ८६५४४ विद्यार्थियों को १०१८ करोड ८९ लाख ९० हजार ४७५ रुपए स्वीकृत किया गया। बिहार से बाहर पढ रहे ४२३२१ विद्यार्थियों को ३७५५ करोड ५० लाख ४८ हजार ३७५ रुपए स्वीकृत किया गया। बिहार में रहने वाले ४४२२३ विद्यार्थियों के लिए ६४३३ करोड ४८ लाख ५७ हजार १३६ रुपए स्वीत किया गया है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक समूह का स्कॉलरशिप भी उनको मिलता रहा और सरकार ने इस दिशा में सार्थक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जब बिहार के इतने विद्यार्थी इंजीनियरिंग मेडिकल और अन्य कोर्स की पढाई करने बाहर जाने लगे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने यह निर्णय लिया की बिहार में ही बहुत सारे इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। श्री नीतीश कुमार चाहते तो निजी करन को बढावा दे सकते थे परंतु उन्होंने इस चुनौती को स्वीकार किया और आज स्थिति अलग है। १९६० से २००५ तक एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं खुला‚ निजी क्षेत्र के तीन इंजीनियरिंग कॉलेज भी लालू राबडी राज में बंद हो गए। २००५ से २०२० तक ३९ इंजीनियरिंग कॉलेज खुले। १९५४ से २००५ तक राज्य में सरकारी क्षेत्र में ३ इंजीनियरिंग कॉलेज थे और उनकी प्रवेश क्षमता ८०० थी। आज के दिन में यह प्रवेश क्षमता बढकर ९२७५ हो चुकी है। राज्य में कुल १० सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हैं जिनमें १२९० एमबीबीएस की सीट और ४४१ पीजी की सीट्स है। मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले में एक तिहाई आरक्षण बेटियों को देने का ऐतिहासिक फैसला नितीश कुमार जी के नेतृत्व में सिर्फ बिहार में हुआ है। बिहार के बच्चों को बिहार में उच्च तकनीकी शिक्षा देना तथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से आर्थिक अडचनों को दूर करना नीतीश कुमार जी की प्राथमिकता में रहा है और उनके इस कदम से बिहार के बच्चों को लाभ मिल रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
स्वास्थ्य विभाग में 30 हजार लोगों की होगी नियुक्तियांः मंगल पांडेय

टीबी मरीजों को ट्रूनेट मशीन से किया जाएगा चिह्नितः मंगल

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार अलर्ट: सूमो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend