ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

Corona के डेल्टा वेरिएंट के बाद लैंब्डा ढा रहा कहर, 31 देश प्रभावित

UB India News by UB India News
July 9, 2021
in खास खबर, स्वास्थ
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना संक्रमण के साये तले एक-एक सांस लेती दुनिया को अब डेढ़ वर्ष से ज्यादा हो चुका है. कोरोना की दूसरी, कहीं-कहीं तीसरी लहर के बाद भी पूरी दुनिया में कोरोना महामारी चिंता की वजह बनी हुई है. अब इसके लगातार सामने आते नए वेरिएंट वैज्ञानिकों की पेशानी पर बल डाल रहे हैं. खतरनाक बात यह है कि हर नया वेरिएंट पहले से कहीं अधिक घातक बनकर सामने आ रहा है. डेल्‍टा, बीटा, गामा वेरिएंट तो पहले से ही दुनिया के कई देशों में कहर मचाए हुए हैं. अब लैंब्‍डा वेरिएंट (Lambda Variant) के सामने आने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है. दुनिया के 31 देशों में लैंब्डा वेरिएंट से संक्रमण के मामले सामने आए हैं.

100 देशों में डेल्टा, तो 31 देशों में लैंब्डा का कहर
गौरतलब है कि विश्‍व के 100 देशों में अब तक डेल्‍टा वेरिएंट की पुष्टि हो चुकी है. विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने डेल्‍टा वेरिएंट को अब तक का सबसे घातक वेरिएंट बताते हुए इसको वेरिएंट ऑफ कंसर्न की सूची में शामिल किया था. अब इसके बाद सामने आने वाला लैंब्‍डा वेरिएंट इससे भी कहीं ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है. लगातार सामने आते जा रहे वेरिएंट की वजह से दुनिया के कई देश फिर से कोरोना प्रतिंबध लगाने पर भी विचार करने लगे हैं. इसकी वजह बन रहे कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कोरोना संक्रमण ने लील ली 40 लाख जिंदगी
आईएएनएस ने जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के हवाले से बताया है कि पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले 185.5 लाख तक जा पहुंचे हैं, जबकि 40 लाख से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है. यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्‍टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना के मामले 185,500,538 हो चुके हैं, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्‍या 4,009,084 तक जा पहुंची हैं. वहीं अब तक पूरी दुनिया में वैक्‍सीन की करीब 3,351,337,474 खुराक अब तक दी जा चुकी हैं. म्‍यांमार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्‍कूलों को बंद कर दिया है. पिछले माह ही यहां पर स्‍कूलों को खोला गया था.

कई देशों में फिर से लग रहे कोरोना प्रतिबंध
म्यांमार के अलावा ऑस्‍ट्रेलिया में सिडनी एक बार फिर से बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से लॉकडाउन की गिरफ्त में आ चुका है. यहां पर लोगो को घर से बाहर न निकलने को कहा गया है. सरकार की तरफ से कहा गया है कि देश कोरोना की वजह से जबर्दस्‍त चुनौती का सामना कर रहा है. इसकी वजह से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है. यहां पर डेल्‍टा वेरिएंट के 400 मामले सामने आने से भी सरकार की चिंता बढ़ गई है. रूस में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 24,818 नए मामले सामने आए. ऐसे ही ईरान में गुरुवार को 23,391 मामले सामने आए हैं. दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से दोबार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
तीसरी लहर की आशंका! PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

तीसरी लहर की आशंका! PM मोदी ने की उच्च स्तरीय बैठक

कल्याण सिंह से मिले शाहनवाज, फोटो आई सामने, PGI के डॉक्टर बोले- सेहत में सुधार

कल्याण सिंह से मिले शाहनवाज, फोटो आई सामने, PGI के डॉक्टर बोले- सेहत में सुधार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend