ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लोजपा में पोस्टर-वॉर, चाचा के पोस्टर से भतीजा गायब तो भतीजे ले पोस्टर से चाचा गायब

UB India News by UB India News
July 4, 2021
in पटना, लोजपा
0
लोजपा में पोस्टर-वॉर, चाचा के पोस्टर से भतीजा गायब तो भतीजे ले पोस्टर से चाचा  गायब
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैशाली के हाजीपुर में 5 जुलाई को आशीर्वाद यात्रा को लेकर पार्टी के चिराग गुट और पारस गुट के बीच पोस्टर वॉर शुरू है। पूरे शहर में जगह-जगह दोनों गुटों के समर्थक अपने अपने नेता के समर्थन में पोस्टर लगाए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के दोनों गुटों के समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टर में पार्टी के बीच चल रहे गुटबाजी का मामला खुल कर दिखाई पड़ रहा है। चिराग गुट के पोस्टर में चाचा गायब हैं तो पारस गुट के पोस्टर में भतीजा नहीं दिख रहे हैं। पारस गुट भी 5 जुलाई को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पटना में मना रहा है।

पारस गुट के समर्थकों ने जो पोस्टर लगाए हैं, उसमें चिराग पासवान का चित्र गायब है। जबकि, चिराग पासवान के समर्थकों द्वारा लगाए गए पोस्टरों में हाजीपुर के सांसद पशुपति कुमार पारस की तस्वीर नहीं है। इस तरह पोस्टर वार के जरिए लोजपा के दोनों गुटों के कार्यकर्ता आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं। पारस गुट के द्वारा लगाए गए पोस्टर में स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पटना में मनाने की अपील की जा रही है और लोगों से बड़ी संख्या में उनकी जयंती में शामिल होने का आह्वान किया गया है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

दूसरी ओर चिराग गुट के समर्थकों ने पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान के जयंती के अवसर पर शुरू किए जा रहे आशीर्वाद यात्रा को लेकर पोस्टर लगाए हैं । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन सहयोग की अपील की गई है।

दोनों गुट के कार्यकर्ता एक-दूसरे को नहीं मान रहे नेता
एक तरफ जहां पारस गुट के समर्थकों की दलील है कि पशुपति कुमार पारस चिराग पासवान के चाचा हैं, ऐसे में चिराग पासवान को अपनी चाचा की बात मान लेनी चाहिए थी। जब उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा के संसदीय दल के नेता से पार्टी हित में हटाए जाने की घोषणा की गई तो चिराग पासवान बौखला गए हैं। इसी वजह से चिराग अपने चाचा के खिलाफ गलत बयानी कर रहे हैं और पारस गुट के समर्थकों ने पोस्टरों में चिराग पासवान की तस्वीर नहीं लगाई है। यानी, पारस गुट के समर्थक चिराग पासवान को नेता मानने को तैयार नहीं है।

दूसरी ओर चिराग गुट के समर्थकों ने भी पशुपति कुमार पारस को नेता मानने से इनकार कर दिया है। उनका भी कहना है कि जो पोस्टर उनके द्वारा लगाए गए हैं, उसमें पशुपति कुमार के चित्र हटा दिए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
इस्तीफे के ऐलान के बाद देर रात दिल्ली गए सहनी

इस्तीफे के ऐलान के बाद देर रात दिल्ली गए सहनी

पूर्णिया में एयरफोर्स स्टाफ की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी से लौट रहा था कर्मी

पूर्णिया में एयरफोर्स स्टाफ की गोली मारकर हत्या, ड्यूटी से लौट रहा था कर्मी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend