ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा ब्लास्ट केस, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार ,पटना लाये गये आरोपी

हैदराबाद से गिरफ्तार सगे भाई इमरान और नासीर को NIA पटना लेकर पहुंची, ATS ऑफिस में पूछताछ के बाद कोर्ट में पेशी होगी

UB India News by UB India News
July 7, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दरभंगा, दुर्घटना, पटना
0
दरभंगा ब्लास्ट केस, पाकिस्तान से जुड़ रहे तार ,पटना लाये गये आरोपी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार दोनों आरोपी आतंकी इमरान और नासिर को शुक्रवार को पटना लाया गया। एयरपोर्ट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ इन्हें बाहर लाया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इन्हें NIA ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। दरभंगा जंक्शन पर हुए पार्सल ब्लास्ट को लेकर हैदराबाद से गिरफ्तार दोनों आरोपितों को लेकर एटीएस की विशेष टीम पटना पहुंच गयी है. कड़ी सुरक्षा के बीच पटना एयरपोर्ट से दोनों आरोपितों को ले जाया गया. दोनों की पेशी जल्द ही पटना के एनआइए कोर्ट में होगी. ट्रांजिट रिमांड समाप्त होते ही एनआइए की जांच टीम शुक्रवार या शनिवार को पटना के एनआइए कोर्ट में दोनों आरोपितों को पेश कर सकती है.

गुरुवार को NIA ने हैदराबाद के न्यू मेलापल्ली इलाके में छापेमारी की थी, जहां से IED बम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विस्फोटकों से संबंधित कई तरह के दस्तावेज हाथ लगे थे। ये छापेमारी बुधवार को गिरफ्तार किए गए मो. इमरान मलिक और उसके भाई नासिर मलिक के ठिकाने पर हुई थी। दोनों के तार लश्कर-ए-तैयबा के जरिए लीम ऊर्फ टुईंया और इकबाल काना से जुड़े हुए हैं।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पटना पहुंचने के बाद दोनों आतंकी भाइयों को ATS ऑफिस ले जाया गया है। यहां इमरान और नासिर से ATS बिहार के अधिकारियों ने पूछताछ की। इसके बाद NIA की टीम और ATS स्वात दस्ते के साथ इमरान और नासीर को लेकर NIA कोर्ट लेकर जाएगी।

दोनों के तार लश्कर-ए-तैयबा के जरिए लीम ऊर्फ टुईंया और इकबाल काना से जुड़े हुए हैं। इकबाल काना का सीधा कनेक्शन हाफिज सईद से है। इसलिए पार्सल ब्लास्ट का पाकिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा है। एनआईए और एटीएस के अफसर नासिर और इमरान से पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद कई खुलासे होने की उम्मीद है।

NIA की टीम ने इन दोनों के घर और उस जगह को खंगाला, जहां पर ये दिखावे के लिए कपड़े का कारोबार कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो दोनों भाइयों की गिरफ्तारी के बाद हुई इस छापेमारी में एक बड़ा सबूत NIA टीम के हाथ लगा था। इनके एक ठिकाने से उस केमिकल का अंश मिला है, जिसका इस्तेमाल दरभंगा पार्सल ब्लास्ट में हुआ था। इसे और पुख्ता करने के लिए बरामद केमिकल के अंश की CFSL भेजा गया है। वहां उसकी जांच कराई जाएगी। दरभंगा स्टेशन पर ब्लास्ट के बाद FSL की तरफ से जुटाए गए सबूत और उस 100ml की शीशे की बोतल से मिलान किया जाएगा, जिसमें केमिकल ब्लास्ट हुआ था।

फिलहाल दोनों दोनों से पूरे मामले में पूछताछ चल रही है. गौरतलब है कि पार्सल ब्लास्ट मामले में दो भाई इमरान खान उर्फ इमरान मलिक और नासिर खान उर्फ नासिर मलिक की गिरफ्तारी हैदराबाद से हो चुकी है. दोनों मूल रूप से यूपी के शामली के रहने वाले हैं.

जानकारी के मुताबिक दोनों भाई पाकिस्तान के आतंकि संगठन लश्कर-ए-तोयबा से जुड़े हैं और इनकी योजना ट्रेने में ब्लास्ट करने की थी. एनआइए के अनुसार पाकिस्तान में बैठे आंतकियों के इशारे पर ब्लास्ट की योजना बनायी गयी थी, ताकि पैसेंजर्स से भरी चलती सिकंदराबाद-दरभंगा स्पेशल ट्रेन में तबाही मचायी जा सके.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
बिहार में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद ने 99 नए प्रस्तावों की मंजूरी दी

बिहार में राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद ने 99 नए प्रस्तावों की मंजूरी दी

बहला फुसला कर किशोरों का किया जा रहा है धर्मांतरण

बहला फुसला कर किशोरों का किया जा रहा है धर्मांतरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend