ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे में 6 से 3 चरणों में खुलेंगे शिक्षण संस्थान ,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का ऐलान

UB India News by UB India News
June 28, 2021
in खास खबर, पटना, भाजपा, शिक्षा
0
सूबे में 6 से 3 चरणों में खुलेंगे शिक्षण संस्थान ,शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी का ऐलान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अगर कोरोना से हालात इसी तरह सुधरते रहे तो जुलाई से चरणबद्ध तरीके से शैक्षणिक संस्थान खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थान में कोरोना प्रोटोकॉल का विशेष रूप से पालन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छह जुलाई के बाद ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी जायेंगी। इसके बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के साथ–साथ कोचिंग संस्थान खुलेंगे। वही तीसरे चरण में मध्य और प्राथमिक विद्यालयों के कक्षाओं का संचालन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है। महामारी की स्थिति में सुधार पर नजर रखते हुए शिक्षा विभाग के स्तर से शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्य प्राथमिकता है। बच्चों की जान जोखिम में डालकर शिक्षण संस्थान नहीं खोले जा सकते। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से विशेष रूप से गाइडलाइन जारी की जायेगी। एक दिन में केवल ५० फीसद विद्यार्थी ही कक्षा में उपस्थित होंगे। शेष ५० फीसद अगले दिन आएंगे। सभी जिलों में कोरोना प्रोटोकाल का कडाई से अनुपालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कूल टीकाकरण केन्द्र के रूप में भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में फेस मास्क और हैंड़ सैनिटाजर का उपयोग अनिवार्य होगा।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के मुताबिक, कोरोना से हालात इसी तरह से सुधरते रहे तो पहले चरण में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोला जाएगा।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

दूसरे चरण में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (कक्षा 9 से 12 तक) स्कूलों के साथ ही कोचिंग संस्थान खुलेंगे। इसके बाद कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं शुरू होंगी। सबसे अंत में कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाएं खुलेंगी। कॉलेज और स्कूल खुलने के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। 19 अप्रैल से ही राज्य के शिक्षण व कोचिंग संस्थान बंद हैं।

एक दिन गैप कर आधे-आधे बच्चे आएंगे

चौधरी के अनुसार, स्कूल आने के पूर्व बच्चों के माता-पिता की सहमति जरूरी होगी। कक्षा में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ एक दिन गैप कर कक्षाएं चलेंगी। छात्रों के लिए सीखने का तरीका ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होना चाहिए। छात्रों को पढ़ाई अपने मौलिक स्वरूप में लौट आए, इसे ध्यान में रखते हुए ही सरकार छात्र हित में शैक्षणिक संस्थानों को फिर से खोलने की योजना पर काम कर रही है। संस्थान संचालन की मानक प्रक्रिया भी बना रही है, जिसका अनुपालन अनिवार्य होगा।

स्कूल-कोचिंग में एक साथ नहीं होगी छुट्‌टी

मंत्री के अनुसार ‘स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का उपयोग और सामाजिक दूरी का अनुपालन जरूरी होगा। शैक्षणिक संस्थानों को भी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन अनिवार्य होगा। पूरे परिसर को नियमित रूप से सेनेटाइज करना होगा। अलग-अलग कक्षा के छात्रों के आने-जाने का समय भी अलग-अलग निर्धारित करना होगा। यानी स्कूल-कॉलेज व कोचिंग संस्थान में एक साथ छुट्‌टी नहीं होगी।

टीकाकरण केंद्र के रूप में काम करते रहेंगे स्कूल

बता दें कि कई स्कूलों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। मंत्री के मुताबिक, स्कूलों में बने टीकाकरण केंद्र काम करते रहेंगे। शिक्षक लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक भी करेंगे।

आज से कक्षा एक से 5 तक की पढ़ाई दूरदर्शन पर हाेगी

दूरदर्शन पर कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई सोमवार से शुरू होने जा रही है। कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई 10 मई से शुरू हुई थी। 27 मई से कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों की पढ़ाई दूरदर्शन पर हो रही है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने यूनिसेफ की मदद से कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री तैयार कराई है। ये ई कंटेंट शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों के माध्यम से तैयार कराए गए हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण, 1500 KM तक मारक क्षमता

अग्नि प्राइम मिसाइल का ओडिशा में हुआ सफल परीक्षण, 1500 KM तक मारक क्षमता

महाराष्ट्र में तीसरी लहर की आशंका के चलते आज से Lockdown की नई पाबंदियां

महाराष्ट्र में तीसरी लहर की आशंका के चलते आज से Lockdown की नई पाबंदियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend