ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दरभंगा ब्लास्ट की NIA जांच शुरू ,जांच एजेंसी ने उत्तरप्रदेश के शामली से दो लोगों को हिरासत में लिया

UB India News by UB India News
June 26, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, दरभंगा
0
दरभंगा ब्लास्ट की NIA जांच शुरू ,जांच एजेंसी ने उत्तरप्रदेश के शामली से दो लोगों को हिरासत में लिया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सिकंदराबाद से दरभंगा भेजे गये पार्सल में उच्च क्षमता के विस्फोटक होने की लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद अब इसकी जांच एनआईए ने शुरू कर दी है। जांच के लिए एनआईए की टीम दरभंगा पहुंच चुकी है। दरभंगा पार्सल ब्लास्ट के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की बात सामने आयी है।
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शामली जिले के कैराना कोतवाली क्षेत्र से दो लोगों हाजी कासिम और उसके पुत्र काफिल को गिरफ्तार किया है। जांच पड़ताल में पता चला था कि यह पार्सल तेलंगाना के सिकंदराबाद स्टेशन से बुक किया गया था‚ जिसे दरभंगा में मोहम्मद सूफियान नाम का शख्स रिसीव करने वाला था‚ जबकि पार्सल पर शामली निवासी का मोहम्मद काफिल का मोबाइल नंबर अंकित था। एसटीएफ ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। इस बीच‚ सिकंदराबाद के आरपीएफ इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उधर‚ सिकंदराबाद में एटीएस ने उन चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है‚ जिन्हें संदिग्ध रूप से पार्सल कार्यालय के आसपास देखा गया था। दरभंगा जंक्शन पर विस्फोट के समय वहां सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज में जिस व्यक्ति की संदिग्ध उपस्थिति पाई गई थी‚ उसकी जांच करने पर पता चला है कि वह नेपाल भाग गया है‚ क्योंकि उसके मोबाइल का अंतिम लोकेशन नेपाल के पास मिला है। बताया जाता है कि जिस ‘सुफियान’ नाम से पार्सल सिकंदराबाद से दरभंगा भेजा गया था‚ यह नाम एक ऐसे आतंकवादी का है जिसकी ट्रेनिंग पाकिस्तान में हो चुकी है। एनआईए को काफी दिनों से इसकी तलाश है। ज्ञात हो कि सिकंदराबाद जंक्शन से १५ जून को कपड़े से भरी गठरी में छुपाकर एक शीशी में विस्फोटक भेजा गया था। दरभंगा जंक्शन पर १७ अगस्त को जब यह ट्रेन पहुंची और इस पार्सल को प्लेटफॉर्म संख्या ३ से उतारकर प्लेटफॉर्म संख्या १ पर लाकर रेलवे के कर्मचारी ने जोर से पटक कर रखा‚ तो इसमें विस्फोट हो गया और कपड़े का बंड़ल जलकर राख हो गया।
विस्फोटक मामूली था जिससे कोई हानि नहीं हुई। यहां तक कि जहां विस्फोट हुआ‚ वहां कोई ग़ढा भी नहीं हुआ‚ लेकिन इस विस्फोट ने देश की सभी जांच एजेंसियों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया। विस्फोट से इतना तय हो गया कि शीशी में किसी विस्फोटक पदार्थ को छुपा कर भेजा गया था‚ जिसके पटकने मात्र से वह विस्फोट कर गया। इसकी दरभंगा से सिकंदराबाद तक जांच शुरू हो गई। इतना तय हो गया कि यह देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा हुआ मामला है और कहीं ना कहीं किसी आतंकवादी संगठनों के द्वारा ही ऐसा किया गया होगा। अब तक जो जांच हुई है उसमें इसके पीछे आईएसआई का हाथ होने की बात सामने आ रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने रेलवे स्टेशन पार्सल ब्लास्ट मामले की जांच एनआईए ने शुरू कर दी है. एनआईए की टीम ने दरभंगा स्टेशन पहुंचकर ब्लास्ट से जुड़ी हर पहलू को खंगाला. सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दहशतगर्दी के इस खेल को खेलने का नापाक मंसूबा सरहद के पार पाकिस्तान से ISI के इशारे पर रचा गया था. क्या थी प्लांनिग और इसे अंजाम तक पहुंचाने वाले वो कौन थे, इस बात की तफ्तीश की जा रही है. इस बीच बड़ी खबर यह है कि दरभंगा ब्लास्ट मामले की जांच में यह पता लगा है कि जिस नंबर से पार्सल बुक किया गया था जब उसकी सीडीआर खंगालने पर एक बड़ी जानकारी सामने आई है.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

मिली जानकारी के अनुसार एनआईए, बिहार एटीएस और UP ATS के जांच में यह पता लगा है कि एक नया मोबाइल नंबर, जिससे लगातार पार्सल बुक करने वाले नंबर पर बात होती थी, वो नंबर धमाके के दौरान दरभंगा जंक्शन पर एक्टिव था. जब नंबर का टावर लोकेशन डंप किया गया तो फिलहाल वह नंबर नेपाल से सटे इलाके में एक्टिव बताया जा रहा है. बता दें कि बीते 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर एक पार्सल में ब्लास्ट हो गया था जो सिकंदराबाद स्टेशन से दरभंगा के लिए बुक किया गया था.

जांच एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, दहशतगर्दो के इस खेल के अनुसंधान के दौरान कई बातें जांच एजेंसियों के सामने आई हैं. मगर जो बात सबसे बड़ी लीड के तौर पर हाथ आई वह यह थी कि पार्सल बुक करने वाला शख्स का मोबाइल नंबर है. मोबाइल नंबर ने ही इस नापाक मंसूबे की प्लांनिग को जांच एजेंसियों के सामने ला दिया. इस ब्लास्ट के लिये जिस हाईडेंसिटी केमिकल का इस्तेमाल किया गया था उसे दरभंगा तक पहुंचाने के लिये दहशतगर्दों ने मात्र 296 रुपये खर्च किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

Next Post
कोरोना ने फिर बदला अपना रूप, सामने आया नया वैरिएंट डेल्टा प्लस’, बरपा सकता है डबल कहर

WHO ने कोरोना के डेल्टा वेरिएंट को बताया सबसे ज्यादा संक्रामक, 85 देशों में सामने आए मामले

चुनावी मोड़ में BJP, आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी बैठक बुलाई

चुनावी मोड़ में BJP, आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ी बैठक बुलाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend