ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर बिहार सरकार गंभीर, जांच के लिए 50 सैंपल आज भेजे गये भुवनेश्वर

UB India News by UB India News
June 25, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर बिहार सरकार गंभीर, जांच के लिए 50 सैंपल आज भेजे गये भुवनेश्वर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

डेल्टा प्लस वैरिएंट की जांच के लिए बिहार में कोरोना संक्रमितों से संग्रह किये गये 50 सैंपलों को जांच के लिए शुक्रवार को भुवनेश्वर भेजा गया. गुरुवार को पटना से भुवनेश्वर की फ्लाइट नहीं रहने के कारण सभी सैंपलों को सील कर रख दिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में अभी तक डेल्टा प्लस वैरिएंट का कोई भी मरीज नहीं पाया गया है. देश में पाये जानेवाले इस नये वैरिएंट की जांच के लिए ही कोरोना संक्रमितों के बीच से 50 सैंपलों का संग्रह किया गया है.

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

शुक्रवार को सैंपल भेजने के बाद रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि राज्य में यह वैरिएंट आया है अथवा नहीं. इधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को आइजीआइएमएस में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरा खुराक ली. उनके साथ उनकी पत्नी उर्मिला पांडेय ने भी तय समय पर दूसरा डोज लिया.

वैक्सीन लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत में निर्मित दोनों वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है. पहला खुराक ले चुके लाभार्थियों से उन्होंने तय समय पर दूसरी खुराक लेने की अपील की है.

वहीं, राज्य में गुरुवार को वक्सीनेशन का आंकड़ा डेढ़ करोड़ के ऊपर चला गया. गुरुवार को रात आठ बजे तक राज्य में कुल दो लाख आठ हजार लोगों को टीका दिया गया.

बिहार के कई जिलों में नहीं मिले कोरोना के नये मरीज, 21 को सर्वाधिक नौ जिलों में नहीं मिला था कोई नया संक्रमित

राज्य में कोरोना संक्रमण मुक्त होनेवाले जिलों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है. राज्य में 31 मई को पहली बार एक जिले में कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था. इधर पिछले शनिवार से राज्य के तीन या उससे अधिक जिलों में कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया जा रहा है. मंगलवार का दिन राज्य में बेहद सुकून वाला था, जिस दिन राज्य के नौ जिलों में कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया. अब जिलों में भी नये पॉजिटिव की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है.

शेखपुरा जिला सबसे पहले हुआ संक्रमण मुक्त :पहली बार 31 मई को शेखपुरा राज्य का पहला जिला बना जहां पर एक भी नया पॉजिटिव केस नहीं पाया गया. सात जून को भी शेखपुरा जिला संक्रमण रहा. आठ जून को शिवहर जिला पहली बार संक्रमण मुक्त हुआ, जबकि नौ जून को बक्सर और कैमूर जिले में नये संक्रमित नहीं पाये गये.

10 जून को बांका पहली बार संक्रमण मुक्त जिला बना, तो 12 जून को बांका के साथ औरंगाबाद जिले में कोई भी नया संक्रमण नहीं पाया गया. 13 जून को बक्सर फिर संक्रमण मुक्त जिला बना. 14 जून को बांका के साथ कैमूर, शिवहर और पश्चिम चंपारण जिले में नये संक्रमित नहीं पाये गये.

15 जून को कैमूर तो 18 जून को अरवल कोरोना मुक्त पाया गया. 19 जून को एक साथ अरवल, औरंगाबाद और शिवहर जिलों में एक भी नये संक्रमित नहीं पाये गये. 20 जून को भी बक्सर, कैमूर और पश्चिम चंपारण जिले कोरोना मुक्त पाये गये थे.

राज्य में 21 जून को सर्वाधिक नौ जिलों में कोई भी नया कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था. इनमें औरंगाबाद, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर, नवादा, रोहतास, सहरसा, शेखपुरा और पश्चिम चंपारण जिले थे.

मंगलवार को तो राज्य के पांच जिले बांका, बक्सर, जहानाबाद, कैमूर और रोहतास में एक भी नया कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया. बुधवार को भी राज्य के पांच जिलों बक्सर, जहानाबाद, रोहतास, शिवहर और सीतामढ़ी में नये कोरोना पॉजिटिव नहीं पाये गये थे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

Next Post
इंदिरा गांधी ने आज के दिन लगाई थी इमरजेंसी, राहुल ने बताए लोकतंत्र पर कांग्रेस के विचार

इंदिरा गांधी ने आज के दिन लगाई थी इमरजेंसी, राहुल ने बताए लोकतंत्र पर कांग्रेस के विचार

पीएम मोदी बोले- कश्मीर में चुनाव होंगे, जानिए सर्वदलीय बैठक के बाद किसने क्या कहा

पीएम मोदी बोले- कश्मीर में चुनाव होंगे, जानिए सर्वदलीय बैठक के बाद किसने क्या कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend