ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज ही के दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर धोनी ने रचा था इतिहास, बने थे ऐसा करने वाले पहले कप्तान

UB India News by UB India News
June 23, 2021
in क्रिकेट, खेल
0
आज ही के दिन चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीतकर धोनी ने रचा था इतिहास, बने थे ऐसा करने वाले पहले कप्तान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम तो वैसे कई रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन बतौर कप्तान 2013 में उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जिसे तोड़ा काफी मुश्किल है। धोनी ने भारत को 2013 में आज ही के दिन चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी, वह दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बने थे जिन्होंने कप्तान के रूप में आईसीसी के सभी खिताब अपने नाम किए थे। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले धोनी भारत को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिता चुके थे।

धोनी के लिए यह इतिहास रचना आसान नहीं था। मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस फाइनल मुकाबले में पहले बारिश ने खलल डाली। झमाझम बारिश की वजह से मुकाबला 20-20 ओवर का हुआ और परिस्थितियां मेजबानों को अनुकूल हो गई थी।

RELATED POSTS

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाए। इस दौरान धवन ने 31, कोहली ने 43 और जडेजा ने 33 रन की पारी खेली। 20 ओवर में 130 रन का लक्ष्य बेहद ही आसान था, लेकिन जब धोनी अपना दिमाग चलाते हैं तो विपक्षी टीम को किसी भी मुकाबले में हराने का माद्दा रखते हैं।

130 रन के लक्ष्य को बचाने उतरी टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की और 46 रन के अंदर एलिस्टर कुक, जो रूट, बेल और ट्रोट जैसे खिलाड़ियों को आउट किया। लेकिन इसके बाद इयोन मोर्गन ने रवि बोपारा के साथ रन बनाने का जिम्मा संभाला। इन दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड को 17 ओवर तक 102 रन तक पहुंचा दिया था। मेजबानों को अब जीत के लिए 3 ओवर में 28 रन की जरूरत थी।

बेबाक धोनी ने तब हर किसी को चौंकाते हुए एक ऐसा फैसला लिया जो मैच का टर्निंक प्वॉइंट साबित हुआ। धोनी ने गेंद इशांत शर्मा को सौंपी जो पहले ही 3 ओवर में 27 रन खर्च कर चुके थे। लेकिन धोनी को भरोसा था कि इशांत ऐसे खिलाड़ी है जो मैच पलट सकते हैं। धोनी का यह फैसला टीम हित में रहा और इशांत ने मोर्गन और बोपारा को एक ही ओवर में आउट कर मैच का रुख अपनी ओर पलट दिया।

धोनी यहीं नहीं रुके, जब इंग्लैंड को आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी तब उन्होंने गेंद आर अश्विन को सौंप कर एक बार फिर हर किसी को हैरान किया, लेकिन ये धोनी की सेना थी और धोनी जिस पर विश्वास जताते थे वो खिलाड़ी खरा उतरता था। अश्विन ने आखिरी ओवर में लाजवाब गेंदबाजी की और भारत ने यह मैच 5 रनों से जीता।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 आज भव्य समापन के साथ 2030 की मेजबानी का बैटन और ध्वज अहमदाबाद को सौंपा जाएगा…………..

by UB India News
August 3, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। रविवार को ग्लास्गो में होने वाली क्लोजिंग सेरेमनी सिर्फ गेम्स...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 26, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे?

by UB India News
July 25, 2026
0

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पहले दिन शानदार शुरुआत करने के बाद अब भारतीय दल की नजर दूसरे दिन अपने पदकों...

Next Post
ED ने माल्या, नीरव और चौकसी से वसूले 18,170 करोड़ रुपये, हुई 80 फीसदी रिकवरी

ED ने माल्या, नीरव और चौकसी से वसूले 18,170 करोड़ रुपये, हुई 80 फीसदी रिकवरी

आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नज़ारा, लोग देख सकेंगे Strawberry moon

आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नज़ारा, लोग देख सकेंगे Strawberry moon

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend