ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सीबीएसई ने बनाया रिजल्ट की गणना के लिए पोर्टल

UB India News by UB India News
June 23, 2021
in Lokshbha2024, कानून, शिक्षा
0
सीबीएसई ने बनाया रिजल्ट की गणना के लिए पोर्टल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सुप्रीम कोर्ट ने १२वीं कक्षा के छात्रों के मूल्यांकन के लिए सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा अपनाई गई आकलन योजना में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। कोविड़–१९ महामारी के कारण दोनों बोड़रं की १२ वीं कक्षा की परीक्षा रद्द कर दी गई है। शीर्ष अदालत ने अभिभावकों के एक संघ की आपत्ति खारिज कर दी और कहा कि आकलन योजना के विभिन्न पहलुओं के बारे में कोई दूसरा उपाय संभव नहीं है।
न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की विशेष पीठ ने कहा‚ ‘हम दोनों बोड़रं (सीबीएसई और सीआईएससीई) द्वारा लाई गई योजना स्वीकार करते हैं। पीठ ने‚ व्यक्तिगत तौर पर अदालत की मदद कर रहे और केंद्र की ओर से पेश हुए अटार्नी जनरल के.के. वेणुगोपाल की इस दलील का भी उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को यह निर्देश जारी करेगा कि सभी बोड़रं––केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड़ (सीबीएसई)‚ काउंसिल फॉर द इंडि़यन स्कूल सर्टिफिकट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) और राज्य बोड़रं––द्वारा नतीजों की घोषणा के बाद दाखिले लिये जाए। न्यायालय ने सभी हस्तक्षेपकर्ताओं–– उत्तर प्रदेश पैरेंट्स एसोसिएशन और सेकेंड़ कंपार्टमेंट एवं प्राइवेट छात्रों––की मुख्य आपत्तियों का निस्तारण करते हुए कहा कि जो योजना लाई गई है उस पर महज इस आशंका के साथ संदेह नहीं किया जा सकता कि सीबीएसई स्कूलों द्वारा अपने छात्रों के पक्ष में अंकों में हेरफेर की जाएगी। पीठ ने वेणुगोपाल की दलीलें सुनने के बाद कहा कि यदि छात्रों को आंतरिक आकलन का विकल्प दिया गया है‚ तो योजना के मुताबिक उनके नतीजे ३१ जुलाई तक घोषित होंगे और कम अंक आने पर इसके बाद वे इसमें सुधार का विकल्प चुन सकते हैं। पीठ ने कहा कि बोड़रं ने १२ कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने का समझदारी भरा फैसला व्यापक जनहित में लिया गया है।

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणामों की गणना के लिए एक पोर्टल बनाया है ताकि अंकों/ग्रेड़ का व्यवस्थित ढंग से आकलन किया जा सके और समय की बचत हो। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सीबीएसई ने १२वीं के अंकों के सारणीकरण के लिए नीति जारी की है। इस संबंध में सीबीएसई ने अपने स्कूलों के परिणाम की तैयारी में परिणाम समिति/स्कूलों की सहायता करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत बोर्ड़ के आईटी विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है जो १२वीं के परिणामों की गणना के लिए सभी संबंधित स्कूलों को सुविधा प्रदान करेगा। बोर्ड़ के आईटी विभाग के निदेशक अंतरिक्ष जौहरी ने कहा कि सीबीएसई से सबंद्ध स्कूलों के छात्रों के अंकों की गणना के लिए उपलब्ध परिणाम के आधार पर एक प्रणाली तैयार की गई है। दूसरे बोर्ड़ के संदर्भ में सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालयों की मदद से गणना करने के लिए परिणाम संबंधी आंकड़़े जुटाएगी। सीबीएसई का कहना है कि यह प्रणाली गणना के काम के बोझ को कम करेगी‚ लगने वाले समय और कई अन्य परेशानियों को भी कम करेगी।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू होगी ‘हाफ-डे’ व्यवस्था, अगले सप्ताह लग सकती है मुहर

by UB India News
August 3, 2026
0

राज्य के सरकारी विद्यालयों में शनिवार को हाफ-डे लागू करने निर्णय पर अगले सप्ताह मुहर लग सकती है। हाल ही...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

Next Post
NIA की टीम पहुंची जहानाबाद, नक्सलियों से जुड़े मामले की करेगी जांच

NIA की टीम पहुंची जहानाबाद, नक्सलियों से जुड़े मामले की करेगी जांच

अफगानिस्तान में आने वाले दिनों में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी

अफगानिस्तान में आने वाले दिनों में भारत की एक बड़ी भूमिका होगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend