ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने पहले ही किया था आगाह -अफवाहों से सावधान

UB India News by UB India News
June 18, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
पीएम मोदी ने पहले ही किया था आगाह -अफवाहों से सावधान

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत के दौरान ही देशवासियों को आगाह किया था कि इसे लेकर तरह–तरह के भ्रम और अफवाहें फैलाईजाएंगी और वास्तव में ऐसा हो भी रहा है। गांवों और कस्बों के साथ शहरी क्षेत्रों में अफवाह फैल गई है कि कोरोना रोधी टीका लगवाने से लोगों की दो साल बाद मौत हो जाएगी। यह अफवाह फैलाईगई कि टीकाकरण से पुरुष नंपुसक हो जाएगा या उसकी मौत हो जाएगी। इसी भ्रम और अफवाह के कारण ग्रामीण और शहरी आबादी का एक बड़़ा वर्ग टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को देखकर घरों के अंदर छुप जाता है या उन पर हमला करने लगता है। इस तरह के भ्रम फैलाने में विपक्षी दलों की बहुत बड़़ी भूमिका रही है। विपक्षी दलों के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर बयान दिया कि हम यह टीका नहीं लगवाएंगे। टीकाकरण अभियान में बाधा ड़ालने के लिए यह अफवाह फैलाई जा रही है कि स्वदेश निर्मित कोवैक्सीन में नवजात बछड़े़ का सीरम है। भारत जैसे धर्मभीरु देश में इस तरह की अफवाहों का बहुत तेजी से असर होता है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तुरंत एक बयान जारी कर इसका खंड़न करते हुए कहा कि नवजात बछड़े़ के सीरम का इस्तेमाल केवल वेरो कोशिकाएं तैयार करने और उनके विकास के लिए ही किया जाता है। वेरो कोशिकाओं को विकसित होने के बाद पानी और रसायनों से अच्छी तरह से अनेक बार साफ किया जाता है जिससे कि ये नवजात बछड़े़ के सीरम से मुक्त हो जाते हैं। वेरो कोशिकाओं को कोरोना वायरस से संक्रमित किया जाता है ताकि वायरस विकसित हो सके। इस प्रक्रिया में वेरो कोशिकाएं पूरी तरह से नष्ट हो जाती हैं। इसका अर्थ हुआ कि सोशल मीडि़या पर अफवाह फैलाने वालों ने वैक्सीन निर्माण की प्रक्रिया को तोड़़–मरोड़़ कर पोस्ट किया है। जाहिर है कि इस तरह की अफवाहें भारत जैसे अर्धविकसित समाज में सुनियोजित ढंग से फैलाई जा रही हैं ताकि कोरोना के विरुद्ध भारत की लड़़ाई को कमजोर किया जा सके और भारत सरकार को अक्षम बताकर उसका राजनीतिक लाभ लिया जा सके। जरूरत है कि इसके विरुद्ध सभी दल एक मंच पर आकर अफवाहों का खंड़न करें और जनता से अपील करें कि टीकाकरण के अभियान में शामिल होकर इस प्रक्रिया को सफल बनाएं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
अयोध्या का पूरा सच……

अयोध्या का पूरा सच......

Twitter को भारत सरकार से टकराव पड़ रहा महंगा, 25 फीसदी से ज्यादा टूटा शेयर तो इधर Twitter India के MD को गाजियाबाद पुलिस का नोटिस

Twitter को भारत सरकार से टकराव पड़ रहा महंगा, 25 फीसदी से ज्यादा टूटा शेयर तो इधर Twitter India के MD को गाजियाबाद पुलिस का नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend