ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या को लेकर मचा है घमासान

UB India News by UB India News
June 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दुर्घटना, पटना, भाजपा
0
राजधानी के सरकारी अस्पतालों में कोरोना से 25 मरे ,24 घंटे में 15853 नये मामले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में कोरोना संक्रमण (COVID-19) से मरने वालों की संख्या को लेकर घमासान मचा हुआ है. बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने महामारी से मरने वालों की संख्या में संशोधन कर उसे 9429 बताया. आंकड़ों में उछाल के बाद अब इसे लेकर विवाद बढ़ गया है. मौत के नए आंकड़े सामने आने के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने अपनी सफाई दी है और आंकड़ों के पीछे की वजह बताने की कोशिश की. मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि कोरोना से मौत के बाद भी बड़ी संख्या में लोगों को रिपोर्ट नहीं मिल पाई थी. स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिनों तक इस मामले की जांच भी कराई है.
मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक, बिहार के हर जिलों से कोरोना से मौत के आंकड़े इकट्ठा किए गए हैं. ताजा रिपोर्ट सामने आने के बाद अब कोरोना के मौत के आंकड़े बढ़ गए है. स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के आंकड़े जारी करती है. जैसे-जैसे रिपोर्ट आ रही है कोरोना के मौत के मामले बढ़ रहे हैं.

हाईकोर्ट ने दिए थे जांच के आदेश
बक्सर में कुछ शवों के मिलने के बाद हाईकोर्ट ने बक्सर में कोरोना से हुई मौत की जांच करने को कहा था. लेकिन राज्य सरकार ने ऐहतियातन पूरे राज्य में ऑडिट करवाया, जिसके बाद मौत का नया आंकड़ा सामने आया है.
जानें क्या है पूरा मामला
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार तक मरने वालों की 5478 की संख्या के अलावा सत्यापन के बाद अतिरिक्त 3951 अन्य लोगों की मौत के आंकडे जोड़े गए हैं. विभाग द्वारा जारी आंकड़े में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि ये अतिरिक्त मौतें कब हुईं लेकिन प्रदेश के सभी 38 जिलों का एक ब्रेकअप उल्लेखित किया गया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 8,000 के करीब है और अप्रैल से मरने वालों की संख्या में लगभग छह गुना बढ़ोतरी हुई है.
बिहार में कोरोना से प्रदेश की राजधानी पटना में कुल 2303 मौतें हुईं हैं जबकि मुजफ्फरपुर जिला 609 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है. सत्यापन के बाद पटना में सबसे अधिक 1070 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं. इसके बाद बेगूसराय में 316, मुजफ्फरपुर में 314 और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक नालंदा में 222 अतिरिक्त मौतें जोड़ी गई हैं.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
सामूहिक टीकाकरण अभियान ही कोरोना महामारी का एकमात्र रामबाण उपाय

कोरोना का टीका लगाने के बाद कुछ लोगों में क्यों दिखते हैं दुष्प्रभाव?

असंतोष की ख़बरों के बीच दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

असंतोष की ख़बरों के बीच दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से मिलेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend