ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और होटल पाटलिपुत्र अशोक में 24 घंटे होगा टीकाकरण

UB India News by UB India News
June 9, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
आज से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और होटल पाटलिपुत्र अशोक में 24 घंटे होगा टीकाकरण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजधानी पटना के दो केंद्रों पर मंगलवार से 24 घंटे टीकाकरण होगा। इसमें पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स अाैर होटल पाटलिपुत्र अशोक शामिल है। इन दोनों केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वैक्सीन लेने के लिए 18 से 44 वर्ष के उम्र के लोगों को स्लॉट बुकिंग करनी होगी। इसके बाद ऑन स्पॉट निबंधन कर टीका दिया जाएगा। 45 से अधिक उम्र के लोगों को पहला और दूसरा डोज लेने के लिए ऑन स्पॉट निबंधन की सुविधा मिलेगी।

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि 24 घंटे टीका देने की व्यवस्था होने से लॉकडाउन खुलने के बाद कामकाजी लोगों को टीका लेने में सहूलियत होगी। उन्हाेंने बताया कि जिले में विभिन्न माध्यमों से 45 हजार लोगों को प्रतिदिन टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्देश्य जल्द से जल्द लोगों को टीका देना है। सोमवार को जिले में 30941 लोगों को टीका दिया गया। इनमें 18 से 44 वर्ष के 23086 लोग शामिल थे।

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

पटना सिटी इलाके के तीन सेंटरों रामदेव महतो सामुदायिक भवन, एमएए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व राजकीय महिला महाविद्यालय गायघाट पर मंगलवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का ऑन स्पॉट निबंधन होगा। इन केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग पहली और दूसरी डोज ले सकेंगे। डीएम ने तीनाें केंद्रों पर वैक्सीनेटर और डाटा एंट्री ऑपरेटर की अलग-अलग टीम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया है। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी को वार्ड पार्षदों के माध्यम से केंद्र के निकट के वार्डों के लोगों को टीकाकरण की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

एसके मेमोरियल हॉल में शिक्षकों को आज से टीका
श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मंगलवार से शिक्षक व उनके परिजनों के लिए टीकाकरण की शुरुआत होगी। फ्रंट लाइन में शिक्षकों को शामिल किया गया है। डीएम ने संबंधित पदाधिकारी को टीकाकरण के लिए पर्याप्त संख्या में एएनएम और डाटा एंट्री ऑपरेटर की तैनाती करने व आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

शहर के मेगा टीकाकरण सेंटर पर 45 से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा टीका : शहर के स्कूल और कॉलेज में 18 प्लस के लिए संचालित मेगा टीकाकरण केंद्र पर 45 प्लस के लोगों को पहली और दूसरी डोज मिलेगी। इसकी शुरुआत जल्द होगी। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को केंद्रवार आकलन कर प्लान तैयार करने के लिए कहा है।

20 लाख से ऊपर पहुंचा 18 प्लस का वैक्सीनेशन

18 प्लस आयु वर्ग के युवाओं का वैक्सीनेशन सोमवार को 20 लाख से ऊपर चला गया. अब तक राज्य में कुल 20 लाख 25 हजार 492 युवाओं को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है.

सोमवार को इस आयु वर्ग के 36306 लोगों को दिया गया टीका का डोज भी शामिल है. इधर, राज्यभर में सोमवार को 81741 डोज दिया गया. इसमें 73116 को पहला और 8625 लोगों को दूसरा डोज दिया गया.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा भारत, ग्लास्गो में सौंपा गया झंडा

by UB India News
August 3, 2026
0

ग्लास्गो  में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 खत्म हो गया है. इसी के साथ इस बात का आधिकारिक ऐलान हो गया...

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

AI-रील्स के दौर में गांंधी की वापसी!

by UB India News
August 3, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए Gen Z आंदोलन के प्रमुख चेहरे सोनम वांगचुक ने अपने सत्याग्रह की शुरुआत और समापन...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

Next Post
देश में 63 दिनों बाद एक लाख से कम नए मामले वही बिहार में बेदम हुई कोरोना की दूसरी लहर, रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत पर पहुंचा

देश में 63 दिनों बाद एक लाख से कम नए मामले वही बिहार में बेदम हुई कोरोना की दूसरी लहर, रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत पर पहुंचा

कोरोना से अनाथ बच्चों को हर माह 1500 रुपये

35 दिन बाद हटा Lockdown, लेकिन जारी रहेंगी नाइट कर्फ्यू समेत ये बंदिशें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend