ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीति आयोग की रिपोर्ट पर मचा ‘बवाल’, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, जदयू, पटना, बिहार, राजद
0
नीति आयोग की रिपोर्ट पर मचा ‘बवाल’, तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना; जानें क्या कहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना: नीति आयोग ने गुरुवार को देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार रिपोर्ट ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स इंडेक्स एंड डैशबोर्ड 2020-21’ जारी की. नीति आयोग के रिपोर्ट में बिहार राज्य का प्रदर्शन लगातार तीसरे साल भी सबसे खराब रहा. रिपोर्ट के आने के बाद विपक्ष को सरकार को घेरने का एक और मुद्दा मिल गया है. नेता प्रतिपक्ष ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है.

तेजस्वी ने ट्वीट कर कसा तंज

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ” सबसे खराब प्रदर्शन के लिए नीतीश कुमार को बधाई. डबल पावर्ड डबल इंजन सरकार के ड्राइवर! केरल ने बीजेपी को शून्य सीट दी और उसने टॉप रैंक बरकरार रखी. बिहार ने 40 लोकसभा सीटों में से 39 बीजेपी को दी और सबसे खराब प्रदर्शन किया. आत्मनिरीक्षण करें.”

तेजस्वी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा, ” नीतीश कुमार की सत्तालोलुप अदूरदर्शी नीतियों, गलत निर्णयों और अक्षम नेतृत्व के कारण बिहार लगातार तीसरे वर्ष भी नीति आयोग की रिपोर्ट में सबसे फिसड्डी प्रदर्शन के साथ सबसे निचले पायदान पर है. बीजेपी-नीतीश के 16 वर्षों के कागजी विकास का सबूत सहित यही सार, सच्चाई व असल चेहरा है.”

मालूम हो कि नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) भारत सूचकांक 2020-21 में केरल ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जबकि इसमें बिहार का प्रदर्शन सबसे खराब रहा. एसडीजी में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय मापदंडों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार के बांकीपुर में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार हर मांग मान नहीं सकती, लेकिन हर मांग को अनसुना भी...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

Next Post
BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

आत्मनिर्भर बिहार का वादा होगा सच, उद्योगों के लिए आए 6199 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : शाहनवाज हुसैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend