ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय के एक बयान से JDU-BJP में बढ़ी तल्‍खी

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय के एक बयान से JDU-BJP में बढ़ी तल्‍खी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय के एक बयान ने जेडीयू (JDU) के साथ उसकी तल्खी को तेज कर दिया है. दरअसल इन दिनों पांडेय लगातार अपने बयानों के कारण चर्चा में बने हुए हैं. एनडीए (NDA) में शामिल रहते हुए बीजेपी एमएलसी द्वारा लगातार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर सवाल उठाए गए जिसके बाद जदयू और बीजेपी के बीच तकरार बढ़ गई है. बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय के बयान पर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने बड़ा हमला किया है.

जेडीयू की नाराजगी

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

संजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर उंगली खड़े करने वाले की उंगली काट ली जाएगी. सीएम नीतीश कुमार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. संजय सिंह ने कहा कि जेडीयू के नेताओं ने कभी भी बीजेपी पर हमला नहीं किया. बीजेपी आलाकमान ऐसे नेताओं पर कार्रवाई करते हुए सबक सिखाये. एक ही गठबंधन में रहकर ऐसी भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती है. गौरतलब है कि पिछले दिनों जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भी बीजेपी पर सवाल खड़ा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी.

टुन्ना पांडेय ने नीतीश पर लगातार खड़ा किया था सवालबीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार पर लगातार एक के बाद एक हमला करते हुए बिहार की सियासत गरमा दी थी. आरजेडी नेता शहाबुद्दीन के निधन पर सबसे पहले टुन्ना पांडेय ने बयान देते हुए कहा,’शहाबुद्दीन ने ठीक ही कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितियो के मुख्यमंत्री हैं. अगर सीएम नीतीश चाहते तो शाहबुद्दीन के शव को बिहार लाया जा सकता था.’ अगले दिन एक बार फिर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 2020 के चुनाव में तेजस्वी को बहुमत मिला था पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बन गए.

बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच जारी तल्खी के क्रम में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर ट्वीट के जरिए निशाना साधने वाले BJP एमएलसी टुन्ना पांडे पर आखिरकार बीजेपी ने कार्रवाई की शुरुआत कर दी है. बीजेपी (BJP) ने मुन्ना पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पार्टी की तरफ से अनुशासन समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक विनय सिंह ने नोटिस जारी करते हुए टुन्ना पांडे (BJP MLC Tunna Pandey) से उनके द्वारा किए गए ट्वीट पर सवाल पूछा है.

अनुशासन समिति ने मुन्ना पांडे को 10 दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब देने को कहा है और यह भी साफ किया है कि पांडे के जवाब से अगर पार्टी संतुष्ट नहीं होगी तो आने वाले समय में पार्टी टुन्ना पांडे पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकती है. टुन्ना पांडे ने एक ट्वीट करके राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी थी. उन्होंने ट्वीट करके सीधा नीतीश कुमार पर निशाना साधा था और ट्वीट के जरिए लिखा था कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भी जनता ने तेजस्वी यादव को ही अपना मत देकर चुना था लेकिन सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके नीतीश जी आज सत्ता में राज कर रहे हैं.

टुन्ना पांडे के इस ट्वीट ने एनडीए में खलबली मचा दी थी. पांडे के इस ट्वीट को कोट करते हुए जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी पर निशाना साध दिया था. उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से सवाल पूछा था कि अगर ऐसा बयान जदयू के नेता ने भाजपा या उसके किसी नेता के बारे में दिया होता तो अब तक क्या कार्रवाई नहीं होती. टुन्ना पांडे को लेकर जेडीयू के तल्ख तेवर के बाद से बीजेपी बैकफुट पर थी और माना जा रहा था की पार्टी इसे लेकर जल्द कार्रवाई करेगी.

हुआ भी ऐसा ही. आज बीजेपी ने टुन्ना पांडे को नोटिस जारी करके यह बताने की कोशिश की है कि एनडीए में ऑल इज वेल है और टुन्ना पांडे के इस बयान से बीजेपी का कोई लेना देना नहीं है. हालांकि आगे इस पर क्या कार्रवाई होती है यह देखने वाली बात होगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
आगे वही बढ़ा है, जिसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

आगे वही बढ़ा है, जिसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

दिनेश शाहरा फाउंडेशन के द्वारा इंदौर में प्रतिदिन महामृत्युंजय पूजा आयोजित

दिनेश शाहरा फाउंडेशन के द्वारा इंदौर में प्रतिदिन महामृत्युंजय पूजा आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend