ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

403 सडकों की स्थिति पर 10 जून तक दें रिपोर्टः तारकिशोर

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, परिवहन, बिहार, भाजपा
0
शहरों में सैनिटाइजेशन की होगी व्यवस्थाः तारकिशोर

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

छह मीटर से अधिक चौडी शहरी क्षेत्र की प्रमुख सडकों के निर्माण एवं अनुरक्षण हेतु आवश्यक प्रावधानों पर विचार–विमर्श हेतु सूबे के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक आयोजित हुई‚ जिसमें कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह‚ पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन‚ पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा‚ वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ‚ नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर उपस्थित थे।
बैठक के मूल उद्’ेश्य पर प्रकाश डालते हुए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि जो ६ मीटर से अधिक की चौडी सडकों के निर्माण एवं अनुरक्षण हेतु सरकार की अधिसूचना के अनुसार पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरण किया जाना है ऐसी सभी शहरी सडकों के निर्माण एवं अनुरक्षण में आ रही तकनीकी बाधाओं एवं कठिनाइयों पर विचार–विमर्श आवश्यक है। बैठक में उपस्थित पथ निर्माण विभाग के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि ऐसी सभी शहरी सडकों के निर्माण एवं अनुरक्षण हेतु कारगर व्यवस्था करना आवश्यक है। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने कहा कि शहरी क्षेत्रों की प्रमुख सडकों के निर्माण एवं अनुरक्षण की कार्रवाई पथ निर्माण विभाग के द्वारा कराया जाना है। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा ४०३ सडकों की सूची पथ निर्माण विभाग को उपलब्ध कराई गई है‚ जिसके अंतर्गत लगभग १००० किलोमीटर सडकों का निर्माण कराया जाना है। पथ निर्माण विभाग के मापदंड के अनुसार सडकों के निर्माण हेतु आवश्यक सर्वेक्षण किए जाने के बाद सडकों का हस्तांतरण अधिसूचित करने का प्रावधान है। उप मुख्यमंत्री ने आवश्यक विचार–विमर्श के उपरांत कहा कि सभी ४०३ सडकों की वर्तमान भौतिक स्थिति का निरीक्षण आवश्यक है।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी १० जून तक पथ निर्माण विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के अभियंता संयुक्त रूप से इन सभी ४०३ सडकों का भौतिक निरीक्षण करते हुए सत्यापन प्रतिवेदन सडकों के वर्गीकरण के साथ विभाग को समर्पित करेंगे तथा उसकी प्राथमिकता सूची भी उपलब्ध कराएंगे‚ ताकि क्रमवार ढंग से इन सडकों पर आवश्यक निर्णय लिया जा सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
बिहार को ब्लैक फंगस की दवा लीपोसोमल  एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम का 1460 वायल आवंटित- अश्विनी कुमार चौबे

बिहार को ब्लैक फंगस की दवा लीपोसोमल एंफोटेरीसीन बी इंजेक्शन-एंबिसोम का 1460 वायल आवंटित- अश्विनी कुमार चौबे

जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने  ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

जितेन्द्र कुमार सिन्हा बने ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend