ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में ब्लैक फंगस के 25 नए केस,बिहार में कोरोना के 3000 से कम और पटना में 500 से भी कम मिले कोरोना के नये मरीज

UB India News by UB India News
May 28, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
बिहार में ब्लैक फंगस के 25 नए केस,बिहार में कोरोना के 3000 से कम और पटना में 500 से भी कम मिले कोरोना के नये मरीज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 25 नए मामले आए। AIIMS में 15 नए संक्रमित भर्ती हुए हैं, जबकि IGIMS में नए मरीजों की संख्या 5 है। अन्य प्राइवेट अस्पतालों की OPD में भी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

अब तक पटना में इस संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को पटना में ब्लैक फंगस के 50 संदिग्ध आए हैं। लेकिन सभी में ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हुई। पटना AIIMS में सोमवार को 15 नए मरीज आए हैं। ऐसे में अब कुल ब्लैक फंगस के भर्ती मरीजों की संख्या 62 हो गई है। डॉक्टरों का कहना है कि OPD में रेफर मामले आ रहे हैं, जिसमें फंगस की पुष्टि हो रही है, उन्हें भर्ती किया जा रहा है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

IGIMS में 5 नए मामले

IGIMS में सोमवार को 5 नए मामले आए हैं। 5 नए मरीजों के भर्ती होने के बाद अब कुल भर्ती संक्रमितों की संख्या 69 हो गई है। फोर्ड हॉस्पिटल में 4 नए मामले आने की सूचना है। एक अन्य निजी अस्पताल में एक संक्रमित मिला है। ऐसे अन्य निजी अस्पतालों में भी 50 से अधिक संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए आने की सूचना है।

कोरोना को हराने के बाद ब्लैक फंगस के मामले अधिक

कोरोना को हराने वालों में ब्लैक फंगस के मामले बढ़े हैं। IGIMS में सोमवार को कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस के 2 नए मामले आए हैं। इस कंबीनेशन के पहले से ही 12 मामले थे। अब कुल संख्या कोरोना के साथ ब्लैक फंगस की 14 हो गई है। वहीं, कोरोना निगेटिव और ब्लैक फंगस के मामले कुल 55 है, जिसमें 3 नए और 52 पहले से भर्ती हैं। सोमवार को IGIMS में ब्लैक फंगस के कुल 69 मामले थे, जिसमें 14 कोरोना पॉजिटिव के साथ ब्लैक फंगस के मरीज हैं और 55 कोरोना निगेटिव के साथ ब्लैक फंगस के मामले हैं।

बिहार में 3000 से कम और पटना में 500 से भी कम मिले कोरोना के नये मरीज

लगभग 41 दिन बाद राज्य में पिछले 24 घंटों के अंदर 3000 से भी कम 2844 कोरोना के नये मरीज मिले हैं. इस पहले 12 अप्रैल को 2999 नये मामले दर्ज किये गये थे. रविवार को राज्य में 4002 नये केस मिले थे. इस तरह नये संक्रमितों की संख्या में 24 घंटे के अंदर 29 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी.

इधर, सुखद खबर है कि राज्य के 20 जिलों में 50 से कम, तो 11 जिलों में पॉजिटिव केस की संख्या 100 के अंदर रही. पटना जिले में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड कमी आयी है. सोमवार को इनकी संख्या 500 से भी कम रही.

जिले में 24 घंटे के अंदर 490 नये मरीज मिले. अप्रैल और मई महीने के दौरान ऐसा पहली बार हुआ है कि कोरोना के नये केस 500 से कम दर्ज किये गये. रविवार को 795 मरीज मिले थे. इस प्रकार 24 घंटे में इसमें 38 फीसदी की कमी आयी है.

तीसरी लहर के आने के बाद से अप्रैल में जिले के कोरोना संक्रमितों की संख्या 2200 से तीन हजार के बीच पहुंच गयी थी. वहीं, मई में लॉकडाउन के बावजूद यह संख्या 1500 से एक हजार के बीच रह रही थी. पिछले तीन-चार दिनों से इसमें तेज कमी दिखनी शुरू हुई और अब यह 500 के नीचे जा पहुंची है.

कोरोना का रिकवरी रेट हुआ 93.85 प्रतिशत
नये कोरोना के केस में कमी के कारण राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 93.85 प्रतिशत हो गया. इधर 24 घंटों के अंदर कुल 5500 लोग स्वस्थ होकर घर चले गये जबिक राज्य में सोमवार को कुल 37942 एक्टिव केस रह गये हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 93 लोगों की मौत कोरोना के कारण हो गयी. राज्य में सोमवार को टीकाकरण अभियान के तहत कुल एक लाख 55 हजार 905 लोगों को डोज दिया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
तूफान ‘यास’ कल दोपहर बाद करेगा लैंडफॉल,बिहार में चक्रवाती तूफान ‘यास’ का दिखने लगा असर

तूफान 'यास' कल दोपहर बाद करेगा लैंडफॉल,बिहार में चक्रवाती तूफान 'यास' का दिखने लगा असर

संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों का मानदेय बढ़ा

संविदा पर बहाल स्वास्थ्यकर्मियों का मानदेय बढ़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend