पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कांटे की टक्कर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी शिवेन्दु अधिकारी से चुनाव हार गई हैं। अधिकारी १९५७ मतों से चुनाव जीते हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आइÈ थी कि बनर्जी १२०० मतों से चुनाव जीत गई हैं। बनर्जी ने नंदीग्राम में अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा‚ नंदीग्राम की चिंता न कीजिए‚ मैंने नंदीग्राम में एक आंदोलन की अगुवाई की थी‚ इसलिए मैंने वहां से संघर्ष किया। नंदीग्राम के लोगों ने जैसा भी जनादेश दिया है‚ मैं उसे स्वीकार करती हूं। हम लोगों ने विधानसभा की २२१ सीटें जीती हैं और भाजपा चुनाव हार गई है॥। नई दिल्ली (एसएनबी/भाषा)॥। देश के चार राज्यों और केंद्र शासित पुड़ुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को जारी मतगणन के अब तक आए रुझानों से लगभग साफ है कि पश्चिम बंगाल‚ असम और केरल में सत्तारूढ दल फिर से सरकार बनाने की ओर अग्रसर हैं। तमिलनाड़ु और पुड़ुचेरी में विपक्षी दलों के गठबंधन के सत्ता में आने की संभावना है। इन चुनावी राज्यों में सबकी नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी थी और वहां ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस सत्ता की हैट्रिक लगाती दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़़ों से यही संकेत मिलता है कि असम में भाजपा की और केरल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलड़ीएफ) की सत्ता में वापसी लगभग तय है। तमिलनाड़ु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करता दिखाई दे रहा है। केंद्रशासित प्रदेश पुड़ुचेरी में एआईएनआरसी नीत राजग जीत की तरफ बढ़ रहा है। पश्चिम बंगालः राज्य विधानसभा की २९२ सीटों के लिए जारी मतगणना में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस २१६ सीटों पर बढ़त के साथ राज्य की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होती दिख रही है‚ जबकि भाजपा ७५ सीटों पर आगे है। पिछले विधानसभा चुनाव में महज तीन सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी लेकिन वह अपने अभियान में सफल नहीं हो सकी। कड़़ा मुकाबला होने के अनुमानों को धता बताते हुए तृणमूल कांग्रेस तेजी से प्रचंड़ जीत की ओर बढÃø़ती दिख रही है। और अगर मौजूदा रुझान परिणामों में तब्दील होते हैं तो पार्टी बेहद आसानी से लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। राज्य में कांग्रेस व वामदलों का सूपड़़ा साफ हो गया।
असमः राज्य में भाजपा की अगुवाई वाली राजग एक बार फिर से सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रहा है। राजग १२६ सीटों में से ७८ पर आगे है। इनमें से भाजपा के उम्मीदवार ५६ सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस की अगुवाई वाला ‘महाजोत’ असम में सिर्फ ४६ सीटों पर बढ़त बना सका हैं। इनमें से कांग्रेस २९ सीटों पर आगे है। तमिलनाड़ुः दक्षिणी राज्य तमिलनाड़ु में एक दशक तक सत्ता में रहने के बाद अन्नाद्रमुक हार की तरफ बढती नजर आ रही है। वह २३४ सदस्यीय सदन की सिर्फ ८४ सीटों पर आगे है। विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है। वह १४८ सीटों पर आगे है। राज्य में यह पहला चुनाव है जिसमें द्रमुक एम करुणानिधि और अन्नाद्रमुक जयललिता की गैरमौजूदगी में चुनाव लड़़ रही हैं। केरलः राज्य में पिछले चार दशकों यह परिपाटी टूटती नजर आ रही है कि हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन होगा। इस बार माकपा की अगुवाई वाला एलड़ीएफ फिर से जीत हासिल करता नजर आ रहा है। यह गठबंधन के दो प्रमुख घटक माकपा व भाकपा कुल ९५ सीटों पर आगे हैं। राज्य में कुज १४० विधानसभा सीटें हैं। दक्षिण भारत में भाजपा के लिए बुरी खबर यह है कि वह केरल में अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को राज्य के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा‚ ‘यह बंगाल की जीत है’। सुश्री बनर्जी ने चुनावी नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि यह बंगाल की जीत है और सभी लोगों को कोविड संबंधी प्रोटोकाल का पालन करना होगा। सुश्री बनर्जी ने कहा‚ अभी किसी तरह का कोई विजयी जुलूस नहीं निकाला जाएगा और इसके बारे में बाद में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर जाने तथा कोविड से लडने का आवान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रत्येक भारतीय को निःशुल्क टीका मुहैया कराए‚ ऐसा न होने पर वह धरना देंगी। करोना से निपटना प्राथमिकता है। बड़़े स्तर पर शपथग्रहण समारोह का आयोजन नहीं होगा। महामारी खत्म होने के बाद कोलकाता में बड़़ी विजय रैली आयोजित की जाएगी। बंगाल ने आज भारत को बचा लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम में ‘गड़़बड़़ी’ के खिलाफ वह अदालत जाएंगी।