• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

UB India News by UB India News
April 29, 2021
in VISHESH KHABRE, खास खबर, पटना, ब्लॉग
0
बिहार में कोरोनाः श्मशान में एक-एक दिन की वेटिंग; डोम बोला- मशीन से जलाइएगा, तो नंबर कल मिलेगा

बिहार में कोरोना के कहर इस कदर बढ़ता जा रहा है कि मोक्षधाम पर भी वेटिंग चल रही है। हाल यह है कि 20 से 24 घंटे तक दाह संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में परिजनों के सब्र का बांध टूटता जा रहा है। अस्पताल में बेड के लिए इंतजार करने के बाद उन्हें श्मशान घाट पर भी भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ रहा है।

दरअसल, शवों की संख्या बढ़ने से श्मशान घाटों की व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले साल की तुलना में इस बार कोरोना से मरने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है। बांस घाट पर हर रोज 65 से 70 शव आ रहे हैं। वहीं, पिछले वर्ष जब कोरोना संक्रमण अपने चरम पर था, तब औसतन 20 से 25 शव जलाए जाते थे। इस बार यह आकड़ा अभी ढाई से तीन गुना से अधिक हो गया है। पिछले तीन सप्ताह में बांस घाट पर कोविड के करीब 900 से अधिक संक्रमित शव को जलाया जा चुका है। यहां जलने वाले शव पटना जिला समेत दूसरे जिलों के भी हैं, जिनकी मौत पटना के अस्पतालों में हुई है।

RELATED POSTS

नीतीश को अपनाने में भाजपा को नहीं होगी कोई मुश्किल!

जब अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपट गये नीतीश

बांस घाट पर सबसे अधिक कोविड शवों को जलाया जा रहा है। 24 घंटे यहां संक्रमित शव पहुंच रहे हैं। एक कतार में 19 से 20 संक्रमित शव रखे गए हैं। अभी पुराने की कतार खत्म नहीं होती है कि नयी कतार लगनी शुरू हो जा रही है। पिछले पांच दिनों से यहां 65 से 70 शव पहुंच रहे हैं। जिसके कारण संक्रमित शव को जलाने में किसी को 17 घंटा, तो किसी को 20 घंटा से अधिक इंतजार करना पड़ रहा है।

दाह संस्कार के लिए करना पड़ रहा इंतजार
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मरनेवालों का दाह संस्कार करने के लिए भी परिजनों को इंतजार करना पड़ रहा है। श्मशान घाट पर परिजन शव को कतार में रखकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि पटना नगर निगम के सिटी व अजीमाबाद अंचल के खाजेकला घाट पर विद्युत शवदाह गृह चालू होने से लोगों को राहत मिली है। फिलहाल यहां शव के अंतिम संस्कार के लिए ज्यादा समय व्यतीत नहीं करना पड़ रहा है। मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक आठ शव जलाए जा चुके हैं। पांच शव अभी और जलना है। वहीं ईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव जलाने को लेकर परिजनों के बीच आगे-पीछे का मामला न हो, इसे लेकर विद्युत शवदाह गृह परिसर में निगम की ओर से आठ चौकी उपलब्ध कराया गया है। जिस पर शव नम्बर से रखा गया है। शनिवार को संख्या अधिक होने से देर रात तीन बजे तक शवों का अंतिम दाह संस्कार किया गया था।

गुलबी घाट
महेन्द्रू के गुलबी घाट विद्युत शवदाह गृह मोक्षधाम में पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल की ओर से प्रतिनियुक्त मुख्य सफाई निरीक्षक कृष्ण नारायण शुक्ला ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे से लेकर शाम सात बजे तक कोरोना संक्रमित 23 शवों का अंतिम दाह संस्कार कराया जा चुका है। इसमें दस शवों को विद्युत शवदाह गृह में जलाया गया है। जबकि 13 शवों को लकड़ी पर जलाया गया है। वहीं तीन शवों को जलाने के लिए सूचीबद्ध रखा गया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा घाट पर 47 सामान्य शवों को भी लकड़ी पर जलाया गया है।

केस1 :
ढीबरा दानापुर के रहने वाले पुरूषोत्तम कुमार ने कहा कि पटना एम्स में जब चाचाजी को मृत घोषित किया गया तब वहां से सीधे बांस घाट लेकर दिन में 12 बजे के करीब पहुंच गए। यहां पहुंचने पर पता चला कि अभी तो लंबी कतार है, रात हो जाएगी। जिस समय पहुंचा उस समय 30 से अधिक डेड बॉडी पड़ी हुई थी। यहां संक्रमित शव के जलाने के लिए जो नि:शुल्क व्यवस्था की गई है, वो बहुत ज्यादा कारगर नहीं हैं। यहां कोई पूछने वाला नहीं है। कैसे बॉडी जलेगी, कोई बताने वाला नहीं हैं। लकड़ी पर जलाने के लिए भी यहां के कर्मी पैसा मांग रहे हैं जबकि नगर निगम ने नि:शुल्क कर दिया है।

केस 2 :
नेहरू नगर के रहने वाले बिट्टू की मां की मौत कोरोना से शहर के एक निजी अस्पताल में हो गई। शनिवार दोपहर बाद वे शव लेकर बांसघाट श्मशान घाट पहुंचे। रात भर इंतजार करने के बाद दोपहर बाद नंबर आया। कोरोना संक्रमण के चलते घर भी नहीं जा सकते थे। रविवार को दोपहर बाद दाह संस्कार करने के बाद घर लौटे।

बांस घाट के कर्मी भी संक्रमित
बांस घाट पर विद्युत शव दाहगृह में शव को जलाने में कार्यरत कर्मी भी संक्रमित होने लगे हैं। जो अतिरिक्त मजदूर दिए गए थे, उनमें भी डर का माहौल है। यहां लगाए गए मजदूर भी काम छोड़ भाग जा रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम अपने स्तर से पूरी कोशिश कर रहा है कि शवों की कतार नहीं लगे। जो संक्रमित हैं या जिनकी तबीयत खराब है, उनका इलाज कराया जा रहा है। अगर अतिरिक्त कर्मियों की नहीं लगाया जाएगा तो बहुत ही परेशानी होगी। यहां की वार्ड पार्षद ने नगर आयुक्त से मांग की है कि बांस घाट पर व्यवस्था बेहतर करने के लिए और यहां के कर्मी परिजनों को परेशान नहीं करें, इसके लिए एक प्रशासनिक पदाधिकारी की तैनाती की जाए।

परिजनों से हो रही वसूली
परिजनों का आरोप है कि बांस घाट के कर्मी परेशान कर रहे। अवैध वसूली की जा रही है। वार्ड 28 की पार्षद नीता राय के प्रतिनिधि जब वहां पहुंचे तो शाम को 35 से अधिक शव रखा हुआ था। उसी समय मुख्य सफाई निरीक्षक भी वहां पहुंचे तो देखा कि कोरोना काल में अंतिम संस्कार के लिए बांस घाट पर 10 अतिरिक्त मजदूर दिया गया है। लेकिन वहां सिर्फ एक मजदूर उपस्थित था। मजदूरों के नहीं रहने के कारण शवों की कतार लगी रहती है। यहां परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

Related Posts

नीतीश को अपनाने में भाजपा को नहीं होगी कोई मुश्किल!

नीतीश को अपनाने में भाजपा को नहीं होगी कोई मुश्किल!

by UB India News
September 21, 2023
0

महागठबंधन की सरकार चला रहे बिहार के सीएम नीतीश कुमार क्या तेजस्वी यादव को कभी सीएम नहीं बनने देंगे? ऐसी...

जब अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपट गये नीतीश

जब अशोक चौधरी के कंधे पर सिर रख कर लिपट गये नीतीश

by UB India News
September 21, 2023
0

पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश का प्रेम अपने खास मंत्री अशोक चौधरी के लिए अचानक ही छलक जा रहा...

लालू यादव ने फिर सजाई 90 के दशक की तरह महफिल

लालू यादव ने फिर सजाई 90 के दशक की तरह महफिल

by UB India News
September 21, 2023
0

90 के दशक में जब लालू यादव मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब सीएम आवास में रोज कुछ न कुछ नया...

तत्काल प्रभाव से महिला आरक्षण लागू हो

तत्काल प्रभाव से महिला आरक्षण लागू हो

by UB India News
September 21, 2023
0

भाकपा माले महासचिव दीपंकर भ^ाचार्य ने कहा कि महिला आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू होना चाहिए और आगामी लोकसभा चुनाव...

यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

by UB India News
September 21, 2023
0

चुनावों में चूंकि संगठन की बड़ी भूमिका होती है‚ इसलिए हर दल चाहता है कि उसका जमीनी स्तर तक संगठन...

Next Post
कोरोना महामारी: ऑक्सीजन और दवाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी

कोरोना महामारी: ऑक्सीजन और दवाओं के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी

कोरोनाः दुनिया भर से मिलने लगी भारत को मदद

कोरोनाः दुनिया भर से मिलने लगी भारत को मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN