ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत!

UB India News by UB India News
April 23, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, स्वास्थ
0
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देशभर में कोरोना संक्रमण की स्थिति बेहद भयावह होती जा रही है. ऑक्सीजन की किल्लत लगातार बनी हुई है. इस बीच दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों की मौत हो गई. घटना के पीछे की संभावित वजह ऑक्सीजन की कमी बताई जा रही है. हालांकि अस्पताल के चेयरमैन डॉ डीएस राणा ने इस बात को नकार दिया है कि ऑक्सीजन की कमी की जगह से मरीजों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि आईसीयू में पहले ऑक्सीजन दबाव कम हो गया था, उस दौरान हम लोगों ने मैनुअल तरह से ऑक्सीजन दी थी.

वहीं सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने कहा, ‘ऑक्सीजन का भंडार अगले दो घंटे और चलेगा, वेंटिलेटर और बीआईपीएपी मशीनें प्रभावी रूप से काम नहीं कर रही हैं. गंभीर रूप से बीमार अन्य 60 मरीज खतरे में हैं, गंभीर संकट की आशंका है. अस्पताल के आईसीयू और आपात-चिकित्सा विभाग में गैर-मशीनी तरीके से वेंटिलेशन बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है.’

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

केंद्र सरकार के एक सूत्र ने बताया कि सर गंगाराम अस्पताल में ऑक्सीजन का पर्याप्त भंडार है और एक ऑक्सीजन का एक टैंकर अस्पताल पहुंचा है जो भंडार क्षमता को पूरा करेगा. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन का टैंकर सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर अस्पताल में पहुंच गया. यह खेप करीब पांच घंटे और चलेगी जो ऑक्सीजन की खपत पर निर्भर करता है.

दिल्ली में संक्रमण की ताजा स्थिति
दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आए जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई. दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है. दिल्ली में पिछले 10 दिनों में इस घातक वायरस के चलते 1,750 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. शहर में बुधवार को 24,638, मंगलवार को 28,395 जबकि सोमवार को 23,686 नए मामले सामने आए थे.

दिल्ली में गुरुवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है. दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई. दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

Next Post
अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक फायदे के लिए पीएम मोदी के साथ निजी बैठक की बात को सार्वजनिक किया? लगा आरोप

अरविंद केजरीवाल ने राजनीतिक फायदे के लिए पीएम मोदी के साथ निजी बैठक की बात को सार्वजनिक किया? लगा आरोप

एनएमसीएच में 24 मरीजों ने तोड़़ा दम ,24 घंटे में बिहार में 54 लोगों की जान

एनएमसीएच में 24 मरीजों ने तोड़़ा दम ,24 घंटे में बिहार में 54 लोगों की जान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend