ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार को 24604 रेमडेसिविर दवा

UB India News by UB India News
April 23, 2021
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, ब्लॉग, संपादकीय
0
बिहार को 24604 रेमडेसिविर दवा

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार को केंद्र सरकार कोरोना संक्रमितों को चिकित्सक के परामर्श के बाद दिये जाने वाले 24604 रेमडेसिविर का आवंटन करेगी। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए 24604 रेमडिसिवर का आवंटन किया है। उन्होंने बताया कि आवंटित रेमडेसिविर को प्राप्त करने के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के स्तर पर विभिन्न कंपनियों से बातचीत की जा रही है। अमृत ने बताया कि बिहार को आवंटित 24604 रेमडेसिविर में से फार्मा क्षेत्र की कंपनी जायडस कैडिला १४ हजार‚ हेटेरो फार्मा ६५००‚ माइलेन एक हजार‚ सिप्ला २००० और जुबिलेंट द्वारा एक हजार रेमडेसिविर की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से १९ राज्यों को रेमडेसिविर का आवंटन किया गया है। प्रधान सचिव ने बताया कि बिहार सरकार ने केंद्र से प्रतिदिन ३०० मिट्रिक टन ऑक्सीजन का आवंटन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि देर रात तक इस संबंध में सरकार की ओर से निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोविड संबंधी जानकारी के लिए आज टोल फ्री नंबर 1070 शुरू हो गया है। अमृत ने बताया कि सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को लेकर क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक की स्थापना और १०० ट्रूनेट मशीन की खरीद का निर्णय लिया है। इसके साथ ही १०० से ५०० अस्थायी ऑक्सीजन युक्त बेड सभी जिलो में तैयार करने का फैसला किया गया है। इसके लिए बीएमएसआईसीएल को अधिकृत किया गया है। प्रधान सचिव ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए आज चिकित्सकों को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण शुरू किया गया है। इसमें हर जिले से पांच चिकित्सक के साथ ही चिकित्सा महाविद्यालय एवं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के चिकित्सक को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि ये चिकित्सकों प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शुक्रवार से अलग–अलग जिलों में जाकर अन्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण देंगे और उन्हें कोरोना संक्रमितों के इलाज के प्रोटोकॉल के बार में जानकारी देंगे। अमृत ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग ने अनुमंडल स्तर पर बनाये जाने वाले क्वारेंटाइन केंद्र के संचालन को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। इन केंद्रों पर आने वालों की पहले ही दिन कोरोना की जांच कराई जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट वालों को उनके घर भेज दिया जाएगा वहीं जो जांच में संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें लक्षण एवं चिकित्सक की सलाह के आधार पर जिले के कोविड केयर सेंटर या जिला हेल्थ सेंटर भेज दिया जाएगा। यह पूरी व्यवस्था चार दिन की होगी। प्रधान सचिव ने बताया कि इन क्वारेंटाइन केंद्रों पर जिनके सैंपल लिये जाएंगे उनकी रिपोर्ट जल्द से जल्द आने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर आने वालों के लिए मास्क‚ सैनिटाइजेशन और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। पिछले वर्ष की तरह बार भी क्वारंटाइन केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की जा रही है। इन केंद्रों के संचालन के लिए सभी जिलों को आवंटन भेज दिया गया है। अमृत ने बताया कि १ मई से १८ वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों के लिए शुरू हो रहे टीकाकरण को लेकर टीका केंद्र की संख्या बढ़ाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनगणना के आधार पर राज्य में १८ से ४४ वर्ष के करीब पांच करोड़ ५७ लाख व्यक्तियों को टीका देने का आकलन किया गया है। राज्य सरकार टीका खरीद के लिए भी जल्द निर्णय ले लेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

Next Post
येचुरी के बेटे के निधन पर भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा बवाल

येचुरी के बेटे के निधन पर भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा बवाल

पटना में बड़ा हादसा: दानापुर में पीपापुल से गिरी पिकअप वैन, 9 की मौत , कई की तलाश जारी

पटना में बड़ा हादसा: दानापुर में पीपापुल से गिरी पिकअप वैन, 9 की मौत , कई की तलाश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend