ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

येचुरी के बेटे के निधन पर भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा बवाल

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार, भाजपा
0
येचुरी के बेटे के निधन पर भाजपा नेता के ट्वीट पर मचा बवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सीपीएम ने सीताराम येचुरी के पुत्र के निधन पर भाजपा नेता के ट्वीट पर गहरी नाराजगी प्रकट की है। कहा है की इससे भाजपा के राजनीतिक स्तर का पता चलता है। पार्टी नेता मनोज चंद्रवंशी ने कहा है की भाजपा ऐसे नेताओं को सह देती है। ट्वीट करने वाले मिथिलेश तिवारी भाजपा के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता है। उन्होंने ट्वीट किया है कि ‘चीन के समर्थक सीताराम येचुरी के पुत्र की चीनी वायरस कोरोना से मौत’।

सीपीएम नेता ने कहा है की यह भाजपा की ओछी राजनीति का ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा है की जब भाजपा नेता के ट्वीट को लेकर कई राजनीति दल, सामाजिक संगठनों, अनेक बुद्धिजीवियों ने सोशल मीडिया पर कड़ी निन्दा की तब बिहार भाजपा के प्रवक्ता ने अपना ट्वीट डिलीट कर दूसरे ट्वीट पर माफी मांगी। सीपीएम नेताओं ने कहा है कि बिहार भाजपा में थोड़ी भी शर्म बची हो तो ऐसे नेताओं को पार्टी से बाहर करें।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

सीताराम येचुरी के पुत्र के निधन पर मुख्यमंत्री दुखी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े पुत्र आशीष येचुरी के कोरोना के कारण असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है इस घटना से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं सीताराम येचुरी और उनके परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति तथा दुख की घड़ी में परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

राबड़ी-तेजस्वी ने जताया शोक
सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष येचुरी के असामायिक निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने गहरा शोक एवं दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने श्री येचुरी को सांत्वना देते हुए कहा है कि हम सब इस दु:ख की घड़ी में उनके एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि हम बेहद दु:खी और मर्माहत हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने नामचीन शायर सुल्तान अख्तर, उर्दू अदब के प्रख्यात अफसाना निगार शौकत हयात के निधन पर भी शोक एवं दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इनके गुजर जाने से उर्दू साहित्य और अदब को अपूरणीय क्षति हुई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
पटना में बड़ा हादसा: दानापुर में पीपापुल से गिरी पिकअप वैन, 9 की मौत , कई की तलाश जारी

पटना में बड़ा हादसा: दानापुर में पीपापुल से गिरी पिकअप वैन, 9 की मौत , कई की तलाश जारी

संकट की घड़ी में भारतीय वायुसेना ने संभाला मोर्चा, एयरलिफ्ट कर पहुंचा रही ऑक्सीजन टैंकर

संकट की घड़ी में भारतीय वायुसेना ने संभाला मोर्चा, एयरलिफ्ट कर पहुंचा रही ऑक्सीजन टैंकर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend