• होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय
Menu
  • होम
  • समाचार
    • केंद्रीय राजनीती
      • राजनीति
      • राष्ट्रपति भवन
      • विपक्ष
      • सांसद
      • कैबिनेट
      • विज्ञान
      • स्वास्थ
      • सेना
      • शिक्षा
      • कानून
    • विशेष
      • शिक्षा
      • स्वास्थ
    • टेक्नोलॉजी
      • अंतरिक्ष
      • परिवहन
      • विज्ञान
      • पर्यावरण
  • पॉलिटिक्स बिहार
    • भाजपा
    • जदयू
    • कांग्रेस
    • राजद
    • हम
    • लोजपा
    • विआईपपी
    • मुख्यमंत्री
    • कम्युनिस्ट
    • विधानमंडल
    • राजभवन
    • अन्य विपक्ष
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • टेनिस
  • कारोबार
    • कृषि
    • पेट्रोलियम
    • धातु
    • नीति
    • शेयर बाज़ार
    • ऑटोमोबाइल
  • मनोरंजन
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • कला
    • रंगमंच
    • अवार्ड
    • फिल्म समीक्षा
    • नया लांच
    • भोजपुरी
    • कलाकार विशेष
  • जिलावार
    • उत्तर बिहार
      • मुजफ्फरपुर
      • सारण
      • सिवान
      • दरभंगा
      • पश्चिम चंपारण
      • पूर्वी चंपारण
      • समस्तीपुर
      • सीतामढ़ी
      • शिवहर
      • वैशाली
      • मधुबनी
    • मध्य बिहार
      • पटना
      • अरवल
      • गया
      • जमुई
      • जहानाबाद
      • नवादा
      • बेगुसराय
      • शेखपुरा
      • लखीसराय
      • नालंदा
    • पूर्वी बिहार
      • अररिया
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • पूर्णिया
      • बांका
      • भागलपुर
      • मुंगेर
      • सहरसा
      • सुपौल
      • मधेपुरा
    • पश्चिमी बिहार
      • औरंगाबाद
      • कैमूर
      • बक्सर
      • भोजपुर
      • रोहतास
  • प्रदेश
    • झारखण्ड
    • दक्षिण भारत
    • दिल्ली
    • पश्चिम बंगाल
    • पूर्वी भारत
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • महिला युग
    • उप सम्पादक की कलम से
    • रोग उपचार
    • लेख
    • विशेष रिपोर्ट
    • समाज
    • मीडिया
  • ब्लॉग
  • संपादकीय

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने पर ही भारत में कंट्रोल होगी महामारी

UB India News by UB India News
April 14, 2021
in VISHESH KHABRE, खास खबर, ब्लॉग
0
बिहार में कोरोना की दूसरी लहर ने तोड़े सारे रिकार्ड, 168 दिन बाद मिले 1527 मामले

आज वुधवार को देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,84,372 नए मामले सामने आए, जबकि 1,027 लोगों की मौत हुई। भारत में इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवाने वाले मरीजों की कुल संख्या अब 1,72,085 हो गई है, और पिछले 2 महीनों में इसमें तेज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

सोमवार को महाराष्ट्र में एक बार फिर सबसे ज्यादा 51,751 नए मामले सामने आए और 258 मरीजों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और हरियाणा जैसे हिंदी भाषी राज्यों में महामारी अब तेजी से फैल रही है। बिहार में संक्रमण के नए मामलों की संख्या में 4 गुना उछाल आया है।

RELATED POSTS

यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

लंबा पर सफल ऑपरेशन….

नए मामलों की संख्या में गिरावट का कोई संकेत नहीं है। सोमवार को कर्नाटक में 9,579 नए मामले सामने आए जिनमें अकेले बेंगलुरु से 6,387 संक्रमित मिले। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी महामारी बढ़ती जा रही है। यहां सोमवार को 11,491 नए संक्रमित मिले और 72 मरीजों की जान गई। उत्तर प्रदेश में कुल 13,685 नए मामले सामने आए। सूबे की राजधानी लखनऊ में 3,892 और प्रयागराज में 1,295 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए।

गुजरात में संक्रमण के 6,021 नए मामले सामने आए और 55 लोगों की मौत हुई, बंगाल में 4,511 नए संक्रमित मिले, जबकि मध्य प्रदेश में 6,489, तमिलनाडु में 6,711, राजस्थान में 5,771 और आंध्र प्रदेश में 3,263 नए लोगों में वायरस का संक्रमण पाया गया। शहरों की बात करें तो मुंबई में सोमवार को 6,905 नए मामले सामने आए और 43 लोगों की मौत हुई जबकि नागपुर में 5,661 नए संक्रमित मिले और 69 मरीजों की जान चली गई। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पूरे देश में हालात चिंताजनक हैं।

महामारी से प्रभावित राज्यों के अधिकांश अस्पताल कोविड-19 के मरीजों से लगभग भर गए हैं और वहां नए मरीजों के लिए मुश्किल से जगह बची है। देश के विभिन्न राज्यों से मुर्दाघरों और श्मशानों में लाशों के ढेर लगने की खबरें सामने आ रही हैं।  झारखंड के गोड्डा जिले में एक गांव के सारे लोगों ने कोविड के संक्रमण के डर से एक बुजुर्ग की लाश को कंधा देने से इनकार कर दिया । बुजुर्ग करीलाल महतो की मौत अपने घर में हार्ट अटैक से हुई थी। उनका बेटा, जो कि कोरोना का मरीज है, अस्पताल में भर्ती है। इस बारे में खबर होने पर प्रशासन ने एक ऐम्बुलेंस भेजी और PPE किट पहने हुए सरकारी कर्मचारी शव को दाह संस्कार के लिए ले गए।

गुजरात के सूरत में परिम शाह नाम का एक युवक अपनी मां भद्रा शाह को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद कई अस्पतालों में लेकर गया। इलाज के अभाव में बेटे की आंखों के सामने मां ने दम तोड़ दिया। इससे भी ज्यादा दिल दुखाने वाली बात ये है कि मां के शव को श्मशान तक ले जाने के लिए परिम शाह को ऐंबुलेंस तक नहीं मिली। परिम शाह को अपनी मां के शव को ठेले पर रखकर श्मशान ले जाना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी अस्पताल में ऐम्बुलेंस नहीं मिल पाई।

महाराष्ट्र के धुले जिले में कोरोना के मरीज विष्णु ठाकुर की लाश को ऐम्बुलेंस उपलब्ध न होने के चलते कूड़ा ढोने वाली गाड़ी में डाल कर श्मशान ले जाना पड़ा। यह कड़वी हकीकत है कि कोरोना के डर ने सिर्फ इंसानों को नहीं मारा है, उस इंसानियत को भी मार दिया है जो हमारे देश के लोगों में सदियों से जिंदा रही है।

भोपाल, लखनऊ, नागपुर और रायपुर के श्मशानों में लाशों के ढेर लगने लगे हैं, और अपने प्रियजनों के दाह संस्कार के लिए परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सूरत का एक पुराना श्मशान, जिसे 30 साल पहले बंद कर दिया गया था, शवों की बड़ी संख्या को देखते हुए अब फिर से तैयार किया जा रहा है। भोपाल में एक श्मशान घाट पर रोजाना औसतन 40 से ज्यादा शवों का दाह संस्कार हो रहा है।

भोपाल के विश्राम घाट श्मशान में रविवार को 49 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बावजूद कई शव श्मशान के बाहर ऐंबुलेंसों में पड़े हुए थे। श्मशान घाट के केयरटेकर को बाद में मजबूर होकर 2 सरकारी अस्पतालों से अपील करनी पड़ी कि वे अब कोई और शव न भेजें। सूरत के श्मशानों में 24 घंटे शव जलाने के बाद जगह नहीं हो रही है और अंतिम संस्कार के लिए 10 से 15 घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।

अस्पतालों में अराजक स्थिति है। बेड उपलब्ध नहीं होने की वजह से कोरोना के मरीज कहीं फर्श पर, कहीं स्ट्रेचर पर तो कहीं कुर्सियों पर बैठे मिल रहे हैं। मुंबई के मशहूर लीलावती अस्पताल की 8वीं मंजिल पर स्थित कोविड वॉर्ड का ICU अब बढ़ते मरीजों की तादाद को संभालने में असमर्थ है। कोविड वॉर्ड मरीजों से भर चुका है और बेड खाली नहीं हैं। जगह की कमी के चलते कुछ बेड्स को लाकर अस्पताल की लॉबी में लगाना पड़ा।

अहमदनगर जिला अस्पताल में कोरोना के 2 मरीजों की जान इसलिए चली गई क्योंकि 15 मिनट तक ऑक्सीजन की सप्लाई बंद हो गई थी। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में कोरोना के मरीज 40 डिग्री की गर्मी में सरकारी अस्पताल के सामने फुटपाथ पर लेटे हुए थे। जब फुटपाथ पर लेटे हुए बुजुर्ग मरीज का वीडियो वायरल हुआ, तब जाकर अस्पताल प्रशासन ने जल्दबाजी दिखाते हुए बुजुर्ग को भर्ती तो कर लिया, लेकिन वेंटिलेटर बेड की कमी की वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जब उनका टेस्ट पॉजिटिव आता है तो उनके लिए अस्पताल में बेड मिलने में मुश्किलें पेश आती हैं। अगर सभी मरीजों को अस्पतालों में बेड मिल भी जाए तो ऑक्सीजन या वेंटिलेटर मिलना मुश्किल होता है। अगर कोई महामारी के चलते दम तोड़ दे, तो लाश को मुर्दाघर से श्मशान तक ले जाने के लिए गाड़ी खोज पाना एक और मुश्किल काम है।

श्मशानों में सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना एक और कठिन काम है। वायरस के डर के चलते इस समय कम ही लोग हैं जो जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार हो रहे हैं। शहरों में रहने वाले गरीब और प्रवासी मजदूर लॉकडाउन के डर के साए में जी रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि यदि ऐसा हुआ तो उनकी नौकरी और कमाई का जरिया चला जाएगा। उनके लिए अपने गृहनगर या गांवों को लौटना एक और मुश्किल काम है।

जिन सीनियर डॉक्टरों ने कहा कि यदि लोग कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करें, मास्क पहनें, सोशल डिस्टैंसिंग बनाकर रखें और नियमित अंतराल पर अपने हाथ धोएं तो इस महामारी को 4 से 5 हफ्तों में काबू में किया जा सकता है। वायरस की चेन को तोड़ना ही होगा। जहां तक कोविड वैक्सीन का सवाल है, तो यह कहना आसान है कि सभी वयस्कों को वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। यदि 18 से ऊपर की उम्र के सभी वयस्कों को वैक्सीन लगाई जानी हो, तो हमें लगभग 100 करोड़ भारतीयों के वैक्सीनेशन के लिए 200 करोड़ डोज की जरूरत पड़ेगी।

ऐसे में यदि भारत दुनियाभर में बनने वाली सारी वैक्सीन भी खरीद ले, तो भी कमी बनी रहेगी। अच्ती खबर यह है कि रूस की स्पुतनिक-वी वैक्सीन को भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है, और इसे जल्द ही भारतीय फार्मा कंपनी द्वारा निर्मित और वितरित किया जाएगा। उम्मीद करते हैं कि आगे सब अच्छा होगा।

UB India News

UB India News

Related Posts

यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

यूपी से दिल्ली का रास्ता…..

by UB India News
September 21, 2023
0

चुनावों में चूंकि संगठन की बड़ी भूमिका होती है‚ इसलिए हर दल चाहता है कि उसका जमीनी स्तर तक संगठन...

कश्मीर में सेना का एक्शन जारी, डेढ़ महीने में मार गिराए 21 आतंकी

लंबा पर सफल ऑपरेशन….

by UB India News
September 21, 2023
0

अनंतनाग जिले में हुई आतंकवादियों व सुरक्षाबलों की मुठभेड़ लगभग सात दिन तक जारी रहने के बाद समाप्त हो गयी।...

भारत के लिए ऐतिहासिक पल, चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास, चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की

चंद्रयान-3 के फिर जागने की उम्मीद

by UB India News
September 21, 2023
0

चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर के एक बार फिर जागने की उम्मीद है। 14 दिनों की रात के बाद चांद...

कनाडा के पास सीमित हैं विकल्प

कनाडा के पास सीमित हैं विकल्प

by UB India News
September 21, 2023
0

हाल ही में कनाडा ने दावा किया कि एक खालिस्तान-समर्थक सिख नेता की हत्या में भारतीय सरकारी एजेंटों का हाथ...

सोशलिस्ट और सेक्युलर ……..

सोशलिस्ट और सेक्युलर ……..

by UB India News
September 21, 2023
0

नई संसद के पहले दिन 19 सितंबर को सभी सांसदों को भारत के संविधान की कॉपी गिफ्ट में दी गई....

Next Post
महाराष्ट्र में आज से 15 दिन का ‘कर्फ्यू’, कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 281 की मौत

महाराष्ट्र में आज से 15 दिन का 'कर्फ्यू', कोरोना के 60 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 281 की मौत

मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, मध्य रेलवे की लोगों से नहीं घबराने की अपील

मुंबई के लोकमान्य तिलक स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, मध्य रेलवे की लोगों से नहीं घबराने की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
Copyright © 2023 ubindianews.com All Rights Reserved

MADE WITH ❤ BY AMBITSOLUTIONS.CO.IN