ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, सऊदी सरकार ने कश्मीर पर सराहा मोदी सरकार को

UB India News by UB India News
April 5, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, सऊदी सरकार ने कश्मीर पर सराहा मोदी सरकार को
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सऊदी अरब के प्रमुख अखबार सऊदी गजट ने कहा है कि भारत में जम्मू-कश्मीर के नौजवानों ने मोदी सरकार की विकास योजनाओं को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है और वे नए भारत की प्रगति और संपन्नता का हिस्सा बनना चाहते हैं. सऊदी गजट का प्रकाशन 1978 से शुरू हुआ था और यह अंग्रेजी भाषा का एक अग्रणी अखबार है. इस अखबार ने सच्चाई के प्रति अपना प्रतिबद्धता और मध्यमार्गी नीति से सऊदी अरब के मीडिया जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है. अखबार ने लिखा है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद भारत की केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं. क्षेत्रीय युवकों ने इन योजनाओं को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है.

हथियार डाल चुके आतंकी भी शामिल हो रहे मुख्यधारा में
रिपोर्ट में कहा गया है कि 5 अगस्त 2019 के बाद भी जिन स्थानीय आतंकियों ने हथियार डाले हैं उन्हें भी देश की मुख्यधारा में शामिल होने का मौका दिया जा रहा है. बहुत से स्थानीय नेता जो यह कहते थे कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छिनने से कश्मीर में तिरंगा उठाने वाला कोई नहीं बचेगा, इस मामले में गलत साबित हुए. आज गुलमर्ग जाकर देखा जा सकता है कि कितने नौजवान तिरंगा लेकर चलते हैं और उसे अपने दिल के करीब रखते हैं. युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार राज्य में खेलों को भी काफी बढ़ावा दे रही है. हाल के दिनों में गुलमर्ग में शीतकालीन खेलों के खेलो इंडिया के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खेलों के उद्घाटन पर वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन का मकसद अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारत की उपस्थिति सुनिश्चित करना है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर को शीतकालीन खेलों का हब बनाने की भी घोषणा की.

RELATED POSTS

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

गरीब बच्चों की पढ़ाई हुई आसान
रिपोर्ट में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा विशेष छात्रवृत्ति योजना शुरू करने से कश्मीर के कई गरीब बच्चों को देश के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने की राह आसान हुई है. वास्तव में इन लोगों ने न केवल अपनी पढ़ाई पूरी की बल्कि देश-विदेश के कारपोरेट घरानों में अच्छी नौकरी पाने में कामयाब रहे. भारत सरकार इस क्षेत्र को अनिश्चितता के दलदल से बाहर निकलने के लिए दृढ़ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस राज्य का विशेष दर्जा खत्म कर राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल करने के फैसले के लाभ सामने आने लगे हैं. कश्मीर घाटी में आर्थिक प्रगति तेज होने से खुशहाली बढ़ रही है. सऊदी गजट ने लिखा है कि कश्मीर में आज जो सबसे अहम बदलाव दिख रहा है वह पत्थरबाजों की संख्या में कई गुना कमी आना है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

ट्रंप ने क्यों रोके हमले ,तो खत्म होने वाला है पश्चिम एशिया में युद्ध…………

by UB India News
August 4, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनके और इस्राइल के बीच अब ईरान पर हमले रोकने पर सहमति...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
शेमारू टीवी एक बार फिर ब्लॉकबस्टर शो ‘कलश-एक विश्वास’ से दर्शकों का दिल जीतने को है तैयार

शेमारू टीवी एक बार फिर ब्लॉकबस्टर शो 'कलश-एक विश्वास' से दर्शकों का दिल जीतने को है तैयार

मधुबनी हत्याकांड: तेजस्वी के दौरे पर JDU-BJP ने उठाए सवाल

मधुबनी हत्याकांड: तेजस्वी के दौरे पर JDU-BJP ने उठाए सवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend