ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

EVM खरीद पर नहीं सुलझा विवाद, SEC और EC की अहम बैठक आज

UB India News by UB India News
April 5, 2021
in कानून, पटना, बिहार
0
ईवीएम से मतदान कराने की कवायद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख अधर में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम की खरीद को लेकर विवाद अब तक नहीं सुलझा है। हालांकि भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर राज्य निर्वाचन आयोग के साथ सोमवार को आधिकारिक बैठक होगी। इसमें अगर दोनों संवैधानिक संस्थाओं के बीच कोई सहमति नहीं बनी तो छह अप्रैल को पटना उच्च न्यायालय में पूरे मामले की सुनवाई होगी।

आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पटना उच्च न्यायलय में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मल्टीपोस्ट ईवीएम की आपूर्ति से जुड़े विवाद को लेकर दाखिल की गयी याचिका पर छह अप्रैल (मंगलवार) को सुनवाई होनी है। वहीं, रविवार को इस मामले में एक नया मोड़ आ गया। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर सोमवार को 11 बजे दिल्ली में वार्ता आयोजित करने का प्रस्ताव दिया। इसमें राज्य निर्वाचन आयोग के मुख्य आयुक्त को वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया। सूत्रों ने बताया कि मुख्य आयुक्त के इतनी जल्दीबाजी में दिल्ली जाना संभव नहीं होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

बैठक में मल्टीपोस्ट ईवीएम को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र देने पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक में मल्टीपोस्ट ईवीएम की आपूर्ति को लेकर अनापत्ति प्रमाणपत्र देने को लेकर चर्चा होगी। भारत निर्वाचन आयोग को हैदराबाद की ईवीएम आपूर्तिकर्ता कंपनी ईसीआईएल के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करना है। इसके बाद ही, ईवीएम की आपूत्ति की जा सकेगी। सूत्रों के अनुसार, अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने या नहीं करने को लेकर भारत निर्वाचन आयोग अबतक स्पष्ट निर्णय नहीं ले सका है। राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह से उच्च न्यायालय के न्याय-निर्णय का पालन करने को तैयार है।

याचिका के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 21 जुलाई, 2020 को जारी किए गए उस पत्र को चुनौती दी गयी है, जिसमें कहा गया है कि हरेक राज्य के निर्वाचन आयोग के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों की आपूर्ति व डिजाइन लेने के पहले भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी लेनी आवश्यक है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार तीन- स्तरीय पंचायती राज चुनाव के लिए एक विशेष तकनीक युक्त ईवीएम मशीनों की जरूरत है। जिसे सिक्योर्ड डिटैचेबल मेमोरी मॉड्यूल प्रणाली कहा जाता है। इस डिजाइन की ईवीएम आपूर्ति करने के लिए हैदराबाद स्थित निर्माता कंपनी इसीआइएल तैयार है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, सऊदी सरकार ने कश्मीर पर सराहा मोदी सरकार को

पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची, सऊदी सरकार ने कश्मीर पर सराहा मोदी सरकार को

शेमारू टीवी एक बार फिर ब्लॉकबस्टर शो ‘कलश-एक विश्वास’ से दर्शकों का दिल जीतने को है तैयार

शेमारू टीवी एक बार फिर ब्लॉकबस्टर शो 'कलश-एक विश्वास' से दर्शकों का दिल जीतने को है तैयार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend