राजद कार्यालय में दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह के समक्ष जन अधिकार पार्टी के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार और भोला बाबू के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी के सैंकड पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता आज राजद में शामिल हो गये। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने शामिल होने वालों को राजद की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि राजद शुरू से ही समाजवाद के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है।
मौके पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी‚ राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक‚ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तनवीर हसन‚ पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव‚ प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन‚ प्रदेश महासचिव मदन शर्मा‚ निराला यादव‚ भाई अरुûण कुमार‚ धमæन्द्र पटेल‚ डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता‚ निर्भय अम्बेदकर‚ चन्देश्वर प्रसाद सिंह‚ प्रमोद कुमार राम‚ संजय यादव‚ डॉ. कुमार राहुल सिंह एवं मनोज यादव भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नेताओं में चन्द्र प्रकाश‚ पंकज कुमार‚ कौशल कुमार‚ संतोष कुमार शाही‚ निरंजन पांडेय‚ अजय कुमार सिंह‚ रवींद्र पांडेय‚ मुकेश सिंह समेत सैकड नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।