जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शनिवार को जदयू के प्रखंड़ अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अध्यक्षता की जबकि संचालन प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच से ही प्रभावी संगठन बनता है। सकारात्मक सोच के साथ ही सभी की मदद करने की दृढ़ इच्छाशक्ति होनी चाहिए। आप जिस भी पद पर जाएं‚ अपने पावर को शेयर करें। इससे आपकी ताकत बढ़øेगी। जदयू के हर कार्यकर्ता की पहचान उसके कार्यों से हो। वे न भूलें कि उनकी पहचान से पार्टी की पहचान जुड़ी है। हमें इस बात का फख्र होना चाहिए कि जदयू का कोई कार्यकर्ता किसी कार्यालय में गलत कार्य के लिए नहीं जाता। श्री सिंह ने प्रखंड़ अध्यक्षों से कहा कि प्रखंड़ स्तर पर ऐसी कमेटी का गठन करें जिसका हर सदस्य संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी रखता हो। आप सुनिश्चित करें कि बूथ पर पार्टी की मजबूत उपस्थिति हो क्योंकि जिस पार्टी का संगठन बूथ पर मजबूत होता है वही पार्टी वास्तव में मजबूत होती है।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमें संगठन विस्तार के साथ ही सामाजिक सरोकार का ध्यान भी रखना है। संगठन को अधिक से अधिक कारगर बनाने के लिए उसके ढांचे में जरूरी बदलाव के साथ ही उसे नई तकनीक से भी जोड़ा जा रहा है। सांगठनिक गतिविधियों को असरदार बनाने के लिए पार्टी के मीडि़या सेल द्वारा एप बनाया जा रहा है‚ जिसे शीघ्र ही लॉन्च किया जाएगा। विधान पार्षद प्रो. रामवचन राय ने कहा कि समाजवाद की जो मशाल लोहिया और जेपी ने जलाई थी वह २००५ के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में व्यावहारिक समाजवाद के रूप में सामने आई। समाजवाद को उन्होंने जमीन से जोड़ दिया और उसे जमीन से ऊर्जा मिलने लगी। राष्ट्रीय सचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि हमारा लक्ष्य ये होना चाहिए कि हम एक–एक बूथ को जीतें। संगठन के निर्माण और विस्तार के साथ प्रचार भी जरूरी है। सभी पदाधिकारी अपने घर पर पदनाम के साथ अपना नेमप्लेट और पार्टी का झंड़ा जरूर लगाएं। कार्यक्रम को विधान पार्षद ललन सर्राफ‚ प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार‚ जदयू मीडि़या सेल के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. अमरदीप‚ प्रदेश महासचिव ड़ॉ. नवीन कुमार आर्य‚ प्रदेश महासचिव अनिल कुमार‚ प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह‚ मोटिवेशनल स्पीकर मनीष बरियार‚ आरआर कल्याण और अतुल प्रियदर्शी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी तथा प्रदेश महासचिव परमहंस कुमार‚ ड़ॉ. विपिन कुमार यादव‚ कामाख्या नारायण सिंह‚ अरुûण कुशवाहा‚ अशोक कुमार बादल‚ आसिफ कमाल एवं रामगुलाम राम भी मौजूद थे।
जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से दिया इस्तीफा
बिहार में जदयू में खलबली मचती दिखाई दे रही है। यहां पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफा...