ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शराबबंदी पर तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, राजद
0
शराबबंदी पर तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शब्द नहीं है क्या कहूं ॽ शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से एक दिन में ही ८ लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी को आंकडों‚ तथ्यों के साथ शराबबंदी की यथास्थिति से अवगत कराते हैं तो वे आगबबूला हो जाते हैं। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की बात करते हैं तो वे भ्रष्ट बाबुओं के संरक्षक बन जाते हैं। सत्ता संरक्षण में शराबबंदी के नाम पर बिहार में एक समानांतर काली अर्थव्यवस्था चल रही है।

शब्द नहीं है क्या कहूँ?शराबबंदी वाले बिहार में ज़हरीली शराब पीने से एक दिन में ही 8 लोगों की मौत हो गयी।

मुख्यमंत्री जी को आँकड़ों,तथ्यों के साथ यथास्थिति से अवगत कराते है तो वह आगबबूला हो जाते है।दोषी अधिकारियों पर कारवाई की बात करते है तो वो भ्रष्ट बाबुओं के संरक्षक बन जाते है pic.twitter.com/U3bS7ClvLQ

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 31, 2021

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

दोषी पर हो कार्रवाईः जायसवाल
उधर‚ बिहार में जहरीली शराब पीने से करीब १० लोगों की मौत के बाद भाजपा ने अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवालिया निशान खडा किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि इस घटना में जो लोग भी दोषी हैं‚ उनपर कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने कहा की वरीय अधिकारीयों पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी‚ बिहार में ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी।

शराबबंदी फेल होने के सवाल पर संजय जायसवाल ने कहा की जो कानून बनता है‚ उसका उल्लंघन होता है। इसमें कोई शक नहीं है‚ लेकिन किसी कानून का उल्लंघन हो रहा है तो उसे खत्म नहीं किया जा सकता। वरीय अधिकारियों पर कार्रवाई होना चाहिए। जैसा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कहते है। संजय जयसवाल ने कहा कि दो तीन अधिकारीयों की बर्खास्तगी भी होनी चाहिए।

जहरीली शराब से हुई मौतों पर जबाव दें नीतीशः लोजपा
लोक जनशक्ति पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर जवाब मांगा है। लोजपा के प्रधान सचिव संजय पासवान और प्रवक्ता राजेश भट्ट ने शराब से हुई एक दर्जन लोगों की मौत और कई लोगों के बीमार होने पर चिंता जतायी है। पासवान और भट्ट ने कहा है कि लोजपा मृतक के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है। दोनों नेताओं ने सरकार के शराब बंदी के खोखले दावे पर मुख्यमंत्री से जबाव मांगा है। प्रदेश में शराबबंदी लागू है बावजूद करोड़़ों की शराब बरामद की जा रही है और प्रदेश भर में शराब की खुलेआम अवैध बिक्री हास्यास्पद है। प्रदेश में आए दिन जहरीली शराब से गरीब जनता मर रही है या जेल के सालाखों में बंद किये जा रहे हैं। कम उम्र के छात्र छात्राएं अपनी पढाई छोड़़कर शराब की अवैध होम ड़ीलिवरी में शामिल हैं। प्रदेश में जहरीली शराब से मौत की घटना की पुनरावृत्ति हुयी है। इस तरह की घटना सरकार की जमीनी हकीकत बयान कर रही है। शराब के कारोबार में प्रशासन और सरकार की मिलीभगत का आरोप लोजपा ने लगाया है। लोजपा नेताओं ने मृतकों के परिजनों को २५– २५ लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है। घटना की उच्चस्ततरीय जांच कराकर धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
सरकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में खोलेगी बैंक की शाखा: उप मुख्यमंत्री

वाणिज्य–कर विभाग को 32000 करोड राजस्व की प्राप्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हुई हिंसा में क्या पाकिस्तान का हाथ था?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बांग्लादेश यात्रा के दौरान हुई हिंसा में क्या पाकिस्तान का हाथ था?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend