ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे तक असम में 48.26% और पश्चिम बंगाल में 58.15% मतदान हुए हैं।

UB India News by UB India News
April 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान तय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुए. चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक असम में 27.45 % और पश्चिम बंगाल में 37.41 % मतदान हुए हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर हिंसा की छिटपुट घटनाएं भी सामने आई हैं. असम में जहां 39 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा तो वहीं पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 30 सीटों पर मतदाता अपनी पसंद को EVM में दर्ज कराएंगे. आज के चरण में सबकी निगाहें हाई प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर टिकी हैं, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पने पूर्व सहयोगी एवं भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ मैदान में हैं. वहीं असम में पांच मंत्रियों, (विधानसभा) उपाध्यक्ष और कुछ अहम विपक्षी नेताओं के राजनीतिक तकदीर का फैसला भी आज ही होगा. मतदान शाम छह बजे तक कड़ी सुरक्षा में डाले जाएंगे. दोनों ही राज्यों में कोविड-19 के दिशानिर्देशों के का पालन भी किया जा रहा है. असम में इस चरण में सत्तारूढ़ भाजपा 34 सीटों पर ताल ठोक रही है जबकि उसकी सहयोगी पार्टियां असम गण परिषद(अगप) एवं यूनाईटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) क्रमश: छह और तीन सीटों पर जोर-आजमाइश कर रही हैं. वहीं अगर बात पश्चिम बंगाल की करें तो तृणमूल कांग्रेस और भाजपा इस चरण की सभी 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि माकपा ने 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं.

चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1:30 बजे तक असम में 48.26% और पश्चिम बंगाल में 58.15% मतदान हुए हैं। असम में रंगिया, नौगांव, कटलीचेरा, कमालपुर, जमुनामुख, होजाई, हावड़ाघाट, हलियाकांडी, बोकाजन और बरहामपुर में सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है।

पश्चिम बंगाल की 30 सीटों पर 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत

Tamluk- 41.35%

Panskura Purba- 34.76%
Panskura Paschim- 37.30%
Moyna- 42.35%
Nandakumar- 38.60%
Mahisadal- 38.95%
Haldia- 35.60%
Nandigram- 34.12%
Chandipur- 41.25%
Kharagpur Sadar- 32.27%
Narayangarh- 46%
Sabang- 41.03%
Pingla- 41.60%
Debra- 40.60%
Daspur- 42.52%
Ghatal- 42.17%
Chandrakona- 43.09%
Keshpur- 43.52%
Taldangra- 37.93%
Bankura- 34.03
Barjora- 40%
Onda- 29.21%
Bishnupur- 36.05
Kotulpur- 38.68
Indas- 39.88%
Sonamukhi- 40.35%

बीजेपी कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, टीएमसी पर हमले का आरोप

प. बंगाल के चांदीपुर में बीजेपी कार्यकर्ता पर हमला। हमले में बीजेपी कार्यकर्ता गौर प्रधान गंभीर रूप से घायल। बीजेपी का आरोप-टीएमसी नेता नंटू के भाई पिंटू ने किया जानलेवा हमला

बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने आज यहां वोट डालने के बाद कहा कि बीजेपी और विकास की जीत होगी। पूरे बंगाल में परिवर्तन की लहर चल रही है। ममता बनर्जी की सरकार ने इतनी बेरोजगारी की, इसके खिलाफ मतदान हो रहे हैं। 80-85% मतदान होने चाहिए और हिंसा नहीं होनी चाहिए। उधर, देर रात नंदीग्राम के बेकुटिया में बीजेपी कार्यकर्ता की कर दी गई। पुलिस ने शव बरामद किया है।

चुनाव आयोग हेलीकॉप्टर की मदद से इलाके में निगरानी कर रहा है। निर्वाचन क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए जो लोग नंदीग्राम के मतदाता नहीं हैं उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘नंदीग्राम संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्र है जहां ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी जैसे हाई प्रोफाइल उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बिगड़े नहीं और लोग बिना किसी डर के मतदान कर सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निषेधाज्ञा लगाने की यही वजह है जो शुक्रवार आधी रात तक लागू रहेगी। जो व्यक्ति नंदीग्राम का मतदाता नहीं होगा उसे मतदान खत्म होने तक इलाके में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू होने से पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है। अधिकारी ने बताया कि इस निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की 22 टुकड़ियों को तैनात किया जा रहा है। इस क्षेत्र में कुल 355 मतदान केंद्र हैं और इनमें से 75 प्रतिशत केंद्रों पर वेबकास्ट की सुविधा है। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस के साथ मिल कर केंद्रीय बलों ने इलाके में अहम स्थानों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, ‘‘नंदीग्राम में प्रवेश करने देने से पहले वाहनों की अच्छे से तलाशी ली जाएगी। बाहर के किसी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।’’ साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति बाधा डालने की कोशिश करता पाया गया तो ‘‘उससे सख्ती से निपटा जाएगा।’’

अधिकारी ने बताया कि ईसी ने मतदान वाले दिन इलाके में 22 कर्मियों का त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) तैनात करने का भी फैसला किया है। उन्होंने बताया कि ईसी ने अधिकारियों का एक दल भी गठित किया है जो मतदान वाले दिन नंदीग्राम में चुनावी प्रक्रिया पर नजर रखेगा। उन्होंने कहा कि ईसी ने स्थानीय अधिकारियों से बुधवार रात तक सभी लंबित गिरफ्तारी वारंट लागू करने को भी कहा है और विभिन्न मामलों में आरोपी लोगों को हिरासत में लेने को कहा है। नंदीग्राम में वीरानी छाई हुई और केवल कुछ ही दुकानें खुली हुई हैं। ई-रिक्शा और ऑटो जैसे वाहन नहीं चल रहे हैं और लोग घरों में हैं। सोनाचूरा के एक निवासी ने कहा, ‘‘हम एक अप्रैल को यहां शांतिपूर्ण मतदान चाहते हैं। लोगों को शांतिपूर्ण माहौल मिलना चाहिए ताकि वे बिना किसी डर के अपने वोट डाल सकें।’’ इस बीच मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) ने उन चार जिलों में कम से कम 5,535 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग का फैसला किया है जहां बृहस्पतिवार को मतदान है। एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम मेदिनीपुर में 1802 मतदान केंद्र, पूर्व मेदिनीपुर में 1611, बांकुड़ा में 1390 और दक्षिण 24 परगना जिले में 732 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर पूरे बोडोलैंड को छलने निकली है:प्रधानमंत्री

कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर पूरे बोडोलैंड को छलने निकली है:प्रधानमंत्री

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्नी के साथ IGIMS में ली वैक्सीन, बिहार में फ्री है- जरूर लें

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पत्नी के साथ IGIMS में ली वैक्सीन, बिहार में फ्री है- जरूर लें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend