ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज आज से शुरू, 45 से ज्यादा उम्र के लोगों मिलेगी खुराक

UB India News by UB India News
April 1, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा फेज आज से शुरू, 45 से ज्यादा उम्र के लोगों मिलेगी खुराक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ कोरोना वैक्सीनेशन अभियान अब अपने तीसरे चरण में पहुंच गया है। देश में आज से कोरोना वैक्सीनेशन के तीसरे चरण की शुरुआत हो गई है, जिसमें 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को शामिल किया गया है। कोरोना वैक्सीनेशन के तहत दी जा रही वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में और निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर 250 रुपये में उपलब्ध है।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के ५३‚४८० नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर १‚२१‚४९‚३३५ हो गई। वहीं‚ संक्रमण से ३५४ और लोगों की मौत हो गई जो इस साल एक दिन में सर्वाधिक मृतक संख्या है। इसके साथ देश में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर १‚६२‚४६८ हो गई। देश में १७ दिसम्बर को इस महामारी से ३५५ लोगों की मौत हुई थी। देश में अब भी ५‚५२‚५६६ मरीज उपचाराधीन हैं जो संक्रमण के कुल मामलों का ४.५५ फीसद है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

देश में एक अप्रैल से ४५ साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड़–१९ रोधी टीकाकरण की तैयारियों के बीच केंद्र ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उनसे ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने को कहा जहां टीकाकरण कराने वाले लोगों की संख्या कम है। इनसे खास तौर पर ऐसे जिलों को भी चिन्हित करने को कहा जहां संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि हो रही है। केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं कोविड़ टीकाकरण अधिकार प्राप्त समूह के अध्यक्ष ड़ा. आरएस शर्मा और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों‚ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशकों और टीकाकरण अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रालय ने कहा कि वीडि़यो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई बैठक में देशभर में टीकाकरण अभियान और अप्रैल २०२१ की तैयारियों (जब ४५ साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा) की समीक्षा की गई। बयान में कहा गया कि बैठक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यह भी कहा गया कि वे ऐसे क्षेत्रों‚ जहां लोगों ने कम टीकाकरण कराया है तथा खास तौर पर ऐसे जिलों को चिन्हित करें जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से उचित कार्रवाई करने को भी कहा गया।

सूबे में कोरोना के २५९ नये मरीज‚ दो की मौत
राज्य में कोरोना के २५९ नये मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे के दौरान एक्टिव मामले की संख्या बढ़øकर १५७९ हो गई है। नये मरीजों में सबसे ज्यादा पटना के ७६ मरीज हैं। इनके अलावा पश्चिमी चंपारण में २०‚ मुजफ्फरपुर में १९‚ जहानाबाद में १६‚ गया और सारण में १२–१२ और बक्सर में११ नये मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना वायरस से पटना एम्स में दो लोगों की मौत हो गई है। एम्स के कोरोना नोड़ल ऑफिसर ड़ॉ. संजीव कुमार के मुताबिक नवादा जिले के भरोसा निवासी ५८ वर्षीय राजेन्द्र सिंह एवं हाजीपुर के हेलाबाजार शिव कॉलोनी निवासी ६५ वर्षीया नर्मदा देवी की मौत कोरोना से हो गयी।

पटना के ६ अंचलों में टीकाकरण
कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार से ४५ साल से अधिक के सभी लोगों को टीका दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त तैयारी की गई है। पटना जिले के पटना सिटी‚ दानापुर‚ बांकीपुर और नूतन राजधानी सहित कुल छह अंचलों में टीकाकरण केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सिविल सर्जन विभा कुमारी ने बताया कि जरूरत हुई तो टीकाकरण केंद्रों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। टीका देने के क्रम में स्कूल शिक्षकों सहित कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को टीका के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। साथ में ४५ साल से ऊपर के सभी लोग जो टीका लेने आएंगे सभी को टीका दिया जाएगा।

फिलहाल भारत में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते दिख रहे हैं। फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 22 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं ऐसे समय में राष्ट्रव्यापी कोविड -19 टीकाकरण अभियान के चरण -3 की शुरुआत हो रही है। बता दें कि 16 जनवरी को शुरू हुए कोविड -19 टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कोविड-19 ड्यूटी में लगे स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ-साथ अन्य आवश्यक फ्रंटलाइन वर्कर्स को कवर किया गया था। इसके साथ ही 1 मार्च से शुरू हुए दूसरे चरण के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को कवर किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
PPF और FD पर ब्याज में कटौती का फैसला वापस

PPF और FD पर ब्याज में कटौती का फैसला वापस

नंदीग्राम की जंग ये तय करेगी, कौन करेगा बंगाल पर राज

नंदीग्राम की जंग ये तय करेगी, कौन करेगा बंगाल पर राज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend