ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CAG रिपोर्ट में सामने आई धांधली! LED लाइट से लेकर कूड़ेदान लगवाने में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ!

UB India News by UB India News
March 31, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, पटना, बिहार
0
CAG रिपोर्ट में सामने आई धांधली! LED लाइट से लेकर कूड़ेदान लगवाने में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में सीएजी रिपोर्ट से राज्य सरकार को हुए घाटे का खुलासा (Bihar CAG Report Shocking Revelation) हुआ है. रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अधिकारियों की लापरवाही और धांधली की वजह से राज्य सरकार को बड़ा घाटा उठाना पड़ा है. CAG ने 31 मार्च 2019 तक की रिपोर्ट पेश की है इसके साथ ही सरकार को हुए घाटे का भी व्यौरा दिया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिकारी अगर थोड़ा सा भी अलर्ट रहते तो सरकार को इतना बड़ा घाटा नहीं उठाना पड़ता.

एलईडी लाइटों की खरीद (Scam In LED Light Purchasing) से लेकर पब्लिक प्लेस पर लगाए जाने वाले कूडे़दान तक हर जगह धांधली का खुलासा किया गया है. सीएजी रिपोर्ट के मुताबिक अरवल नगर परिषद ने जानबूझकर सस्ते दाम पर LED मुहैया कराने वाली कंपनी को टेंडर नहीं दिया. नगर परिषद की इस लापरवाही की हरकत की वजह से सरकार को 50.33 लाख रुपये का नुकसान हुआ. सरकारी अधिकारियों ने कम कीमत वाले टेंडर को सामने ही नहीं आने दिया. जिन LED लाइटों की कीमत 10 हजार 850 थी उन्हें दोगुनी कीमत पर खरीदा गाया. रिपोर्ट के मुताबिक इस डील में सरकार को 50 लाख 32 हजार 500 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

सरकार को 6 करोड़ से ज्यादा का नुकसान
सीवान और बिहार शरीफ के शहरी निकायों में पब्लिक प्लेस पर 6760 कूड़ेदान लगाए जाने थे. अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इस डील में सरकार को 6 करोड़ 98 लाख का नुकसान उठाना पड़ा. 4,115 रुपये वाले कूड़ेदान के लिए सरकरा को 7,585 रुपयेसे लेकर 11 हजार 285 रुपये तक चुकाने पड़े. 6760 यूनिट की खरीद में सरकार को 6 करोड़ 98 लाख का घाटा हुआ.

एजुकेशन डिपार्टमेंट की तरफ से स्टूडेंट्स के आधार के डिजिटलीकरण को रोके जाने की वजह से सरकार को 1.98 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा. इस पर राज्य सरकार की तरफ से 1.98 करोड़ का खर्चा किया गय था. लेकिन वक्त पर अपग्रेट नहीं करने की वजह से पुराने सॉफ्टवेयर की जगह पर नई तकनीक पर सरकार को नुकसान उठाना पड़ा.

स्कॉलरशिप में 1 करोड़ 43 लाख की धांधली
वहीं स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप में भी धांधली की गई. अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण विभाग की तरफ से दिए गए स्कॉलरशिप के अमाउंट को बांका जिला कल्याण विभाग के अधिकारी फंड के कैशियर ने अपने और अपनी पत्नी के पर्सनल अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया. कैशियर ने इस मामले में करीब 1 करोड़ 43 लाख का घोटाला किया. इसना ही नहीं उसने प्रखंड विकास पदाधिकारी से भी धोखाधड़ी कर अपने अकाउंट में 1.46 करोड़ डलवा लिए. मामला उजागर होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई.

आस्कमिक खर्च के लिए निकाले गए 5184 करोड़
वहीं, आस्कमिक खर्च के लिए निकाले गए 5184 करोड़ की राशि का DC बिल , यानि डिटेल कंटीजेंसी बिल CAG को नहीं मिली है। 2016 से 2018 के बीच की गई इस निकासी की जानकारी CAG ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दी है। AC यानि एडवांस कंटीजेंसी फंड के तौर पर सरकार के कोषागार से निकाली गई इस राशि का DC बिल नहीं मिलने पर CAG ने इसे खर्च में अपादर्शिता का मामला बताते हुए इसमें गडबड़ी की आशंका जताई है।

55 हजार 405 करोड़ का UC बिल नहीं मिला
CAG ने अपनी रिपोर्ट में 31 मार्च 2019 तक की स्थिति का ब्योरा देते हुए कहा कि 2016 से 2019 के बीच खर्च की गई 55 हजार 405 करोड़ की राशि का विभागों ने कोई उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया। उपयोगिता प्रमाणपत्र यानि UC नहीं देने वाले विभागों में सबसे आगे शिक्षा विभाग है, जिसने 14 हजार 864 करोड़ के UC पत्रों को जमा नहीं किया है। शिक्षा विभाग के बाद पंचायती राज विभाग ने 13 हजार 73 करोड़ के UC पत्र नहीं जमा किए हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने 6 हजार 579 करोड़, शहरी विकास एवं आवास विभाग ने 6 हजार 412 करोड़, समाज कल्याण विभाग ने 4 हजार 512 करोड़ की राशि का UC पत्र जमा नहीं किया है। इन विभागों के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, कृषि विभाग, योजना विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग और पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने भी 2 हजार से लेकर 1 हजार करोड़ तक UC बिल जमा नहीं किया है।

DPR के आधार पर सौ फीसदी का दावा
बिहार सरकार ने DPR के आधार पर सौ फीसदी विद्युतीकरण का दावा किया था, जबकि CAG ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बिहार में ग्रामीण विद्युतीकरण का समग्र उद्देश्य प्राप्त नहीं किया जा सका था। हालांकि डिस्कॉम ने 100 फ़ीसदी विद्युतीकरण का दावा किया था। लेकिन, जनगणना 2011 के आंकड़ों और DPR के आंकड़ों की तुलना में वास्तविक रूप में ग्रामीण घरों का विद्युतीकरण क्रमशः 70.61% से 68.68% के बीच था। घरों की कुल संख्या और विद्युतीकृत घरों की संख्या में अंतर था। इसके अलावा गरीबी रेखा के नीचे के घरों के मामले में भी बिजली प्रदान करने के संबंध में वास्तविक उपलब्धि भी DPR लक्ष्य का मात्र 41.19% ही थी।

दरअसल DPR वास्तविक क्षेत्र सर्वेक्षण के आधार पर तैयार नहीं किए गए थे। परिणाम स्वरूप DPR में जो दावा किया गया था और जो वास्तविक रूप से काम हुए थे, उसकी मात्रा में काफी अंतर था। RGGVY और DDUGJY योजना के तहत परियोजनाओं के काम में दोषपूर्ण अनुबंध, प्रबंधन निगरानी की कमी और अक्षम निष्पादन के कारण देरी हुई थी। कार्य का आवंटन भी अयोग्य लोगों को दिया गया था। BPL घरों के विद्युतीकरण के लिए 100 फ़ीसदी वित्तपोषण पूंजी सब्सिडी के रूप में किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता जी का निधन,पटना में आज हुआ अंत्येष्टि

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की माता जी का निधन,पटना में आज हुआ अंत्येष्टि

बजट सत्र का 15वां दिन :राजद विधायकों के साथ तेजस्वी कर रहे हैं राजभवन मार्च, सदन में उपमुख्यमंत्री के साथ हुई कहासुनी

सीएजी की रिपोर्ट पर तेजस्वी ने राज्य सरकार को घेरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend