राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में बृहस्पतिवार को शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बिहार में कृषि के क्षेत्र में कार्यान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में राष्ट्रपति को बताया। कृषि मंत्री २४–२८ मार्च तक दिल्ली प्रवास में हैं। कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्र के सवागीण विकास के लिए कृषि रोड़ मैप लागू कर रही है। २०१७ से २०२२ तक के लिए तीसरे कृषि रोड़ मैप को कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अवगत कराया कि कृषि विभाग के ड़ीबीटी पोर्टल के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े़ बैंक खाते में सहायता राशि सीधे अंतरित की जा रही है। कृषि क्षेत्र में डि़जीटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। १.६८ करोड़़ से अधिक किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया है। कृषि मंत्री ने बताया कि विगत वर्षों में जलवायु परिवर्तन के कारण किसानों के सामने नई चुनौतियां हैं। किसानों को नई तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने २०१९ में मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम की शुरुआत आठ जिलों से की गई। कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि किसान उत्पादन संगठन को आधारभूत संरचना के विकास के लिए ९० प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान किया गया है।
बिहार में दिखाएंगे औकात……..
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस बार दिल्ली में सीट...